Samsung Galaxy Tab प्री रिजर्वेशन की सुविधा शुरू; ऐसे करें अप्लाई

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung जल्द ही अपना नया Galaxy Tab लॉन्च करने वाला है। इंटरनेट पर इससे सम्बंधित कई लीक्स भी सामने आये हैं, और अब कंपनी ने अपने आगामी टेबलेट के लिए प्री रिजर्वेशन की सुविधा भी शुरू कर दी है, जिससे ग्राहक इस टेबलेट को पहले से बुक करके लॉन्च होते ही सबसे पहले इसके फीचर्स का लाभ उठा सकते हैं। आगे नए Galaxy Tab प्री रिजर्वेशन के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़े: vivo V40e 5G कैमरा, IP रेटिंग, और अपेक्षित कीमत हुई रिवील; जल्द होगा भारत में लॉन्च

Samsung Galaxy Tab प्री रिजर्वेशन के लिए यहाँ से करे अप्लाई

कंपनी ने अपने आगामी Samsung Galaxy Tab के लिए प्री रिजर्वेशन की सुविधा शुरू कर दी है। जिन्हें भी कंपनी के टेबलेट्स पसंद है, वो कंपनी की आधिकारिक वेबसाइट, Samsung India Smart Cafes, कंपनी के ऑफलाइन स्टोर्स, और Flipkart, Amazon जैसी ईकॉमर्स वेबसाइट के माध्यम से इसका पहले से रिजर्वेशन कर सकते हैं, ताकि लॉन्च के समय टैब्स सबसे पहले उनके पास आये।

इसे बुक करने के लिए ग्राहकों को 1000 रूपए का टोकन अमाउंट देना होगा, और जो भी नए Galaxy Tab प्री रिजर्वेशन के लिए अप्लाई करेंगे, उन्हें कंपनी की तरफ से 3499 रूपए के बेनिफिट्स मिलेंगे। बैनर इमेज से समझ आता है, कि इसे शानदार AI फीचर्स के साथ पेश किया जायेगा। फ़िलहाल नए Tab के नाम की कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन खबरों के अनुसार कंपनी इसे Tab S10 सीरीज में शामिल कर सकती है।

अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी Galaxy Tab S10 Ultra और Tab S10 Plus को इस सीरीज में शामिल कर सकती है, जिनमें से Galaxy Tab S10 Ultra में 14.6 इंच का डायनामिक AMOLED 2X ‘एंटी-रिफ्लेक्शन’ डिस्प्ले दिया जा सकता है, और Tab S10 Plus में 12.4 इंच का डायनामिक AMOLED 2X ‘एंटी-रिफ्लेक्शन’ डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है।

ये पढ़े: Samsung Galaxy S25 Ultra प्रोटोटाइप लीक; फ़ोन Galaxy Note 20 डिज़ाइन के साथ हो सकता है लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

Imageभारत में शुरू हुई Galaxy S23 सीरीज़ की प्री-बुकिंग, मिलेंगे धमाकेदार ऑफर जानिए यहाँ

लम्बे इंतज़ार के बाद Samsung ने अपनी Samsung Galaxy S23 फ्लैगशिप सीरीज़ की लॉन्च डेट की पुष्टि कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ को अपने आगामी Galaxy Unpacked इवेंट के दौरान लॉन्च करेगी, जो 1 फरवरी, 2023 को होने वाला है। Samsung अपनी इस फ्लैगशिप सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन को लॉन्च करेगी, जिसमें Samsung Galaxy S23, …

ImageSamsung 10 जुलाई को Galaxy Unpacked event आयोजित सकता है; जल्द ही Galaxy Z Fold 6 और Galaxy Z Flip 6 की प्री बुकिंग शुरू होगी

Samsung के इस साल के दुसरे Galaxy Unpacked event की खबरें काफी समय से इंटरनेट पर वायरल हो रही हैं, और अभी हाल ही में कुछ सूत्रों से पता चला है, कि कंपनी इस साल का अपना दूसरा इवेंट 10 जुलाई को आयोजित कर सकती है। इस अफवाह की पुष्टि एक डच रिटेलर द्वारा लगाए …

ImageSamsung Galaxy S26 FE की भारत में Amazon और Flipkart पर माइक्रोसाइट लाइव, इस दिन से शुरू होगी सेल

Samsung Galaxy S26 FE ग्लोबल बाज़ार में लॉन्च हो चुका है, लेकिन उस दिन तक भारत के लॉन्च का कोई इशारा नहीं था। लेकिन आज तीनों जगह, Amazon, Flipkart और Samsung के ऑनलाइन स्टोर पर इस नए स्मार्टफोन की माइक्रोसाइट लाइव हो गई है, और कंपनी ने सेल की तारीख 18 सितंबर तय कर दी …

ImageSamsung ने One UI 9 रोलआउट शुरू किया, सबसे पहले इन Galaxy फोनों को मिला Android 17

Samsung ने One UI 9 का स्टेबल रोलआउट शुरू कर दिया है, और सबसे पहले ये Galaxy S26, S26+ तथा S26 Ultra तक पहुँच रहा है। Android 17 पर आधारित इस अपडेट का बीटा मई से चल रहा था, यानी करीब चार महीने की टेस्टिंग के बाद ये फाइनल शक्ल में आया है। फोल्डेबल फोनों …

Discuss

Be the first to leave a comment.