Apple Vision Pro की टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर Apple करेगा ज़बरदस्त धमाका – अब आएंगे कैमरा वाले AirPods और Smart Glasses

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Apple का Vision Pro हेडसेट तो आपको याद ही होगा, जिसके बनाने में कंपनी ने काफी खर्च किया है। और इसीलिए ये प्रोडक्ट काफी महंगा भी है। हालांकि ये भारत में उपलब्ध नहीं है, लेकिन जिन देशों में उपलब्ध है, वहाँ इसकी कीमत लगभग 3,00,000 रुपए है। Apple ने इस प्रोडक्ट की नयी टेक्नोलॉजी को विकसित करने में काफी लागत लगाई है, हालांकि इसकी बिक्री भी उम्मीद से बेहतर हुई है, लेकिन कंपनी अब भी इसके विकास में लगी लागत को वसूलने की कोशिश लगातार कर रही है। और शायद इसीलिए कंपनी Vision Pro की तकनीक का इस्तेमाल करके और प्रोडक्ट बनाने की योजना बना रही है।

ये पढ़ें: MediaTek Dimensity 9400 ने AnTuTu और Geekbench स्कोर में Apple A18 Pro को भी पीछे छोड़ा

Bloomberg की एक रिपोर्ट के अनुसार, Apple का Vision Products Group कम से कम चार और नए प्रोडक्ट्स पर काम कर रहा है। इनमें से एक स्मार्ट ग्लास (चश्मे) और दूसरा कैमरे के साथ आने वाले AirPods हो सकते हैं। ये दोनों प्रोडक्ट सुनने में काफी दिलचस्प लग रहे हैं, लेकिन इनके लिए हमें 2027 तक का इंतज़ार करना होगा। 

ये स्मार्ट ग्लासेस AR (ऑगमेंटेड रियलिटी) ग्लासेस नहीं होंगे, बल्कि इनमें कैमरा, स्पीकर्स और माइक्रोफोन होगा, जो Ray-Ban Meta स्मार्ट ग्लासेस जैसे दिखेंगे। हालांकि इन ग्लासेस (चश्मे) में और क्या ख़ास होगा, ये कहना फिलहाल मुश्किल है। इसके अलावा कैमरा के साथ Airpods भी कंपनी पेश कर सकती है, लेकिन क्या वाकई में इस प्रोडक्ट की ज़रुरत है। दरअसल, इस रिपोर्ट के अनुसार कंपनी इन दोनों उत्पादों में Vision Pro की ही टेक्नोलॉजी का इस्तेमाल कर रही है, जो अपने आसपास के वातावरण को स्कैन कर सकता है और समझ सकता है। इस तकनीक के ज़रिए Apple Vision Pro पर खर्च की गई रकम को वापस पाने की कोशिश की जा रही है। 

ये पढ़ें: 20,000 से कम में उपलब्ध हैं ये 12GB RAM वाले फ़ोन

इन दोनों के अलावा, सूत्र बताते हैं कि Apple एक और सस्ते Vision हेडसेट पर भी काम कर रहा है, जिसकी कीमत लगभग $2,000 हो सकती है और इन्हें अगले साल लॉन्च किया जा सकता है। ये सस्ता हेडसेट Vision Pro के जैसा नहीं होगा। इसमें कंपनी कमज़ोर चिप, थोड़े सस्ते मटेरियल को चुन सकती है और EyeSight जैसी सुविधाएं भी इसमें नहीं होंगी। इसके अलावा 2026 में एक और पावरफुल सेकेंड जनरेशन Vision Pro भी देखने को मिल सकता है। ये वर्तमान Vision Pro का अपग्रेडेड वर्ज़न होगा। 

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप के डिस्प्ले को लेकर लगभग फैसला कर लिया है। Digital Chat Station से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले तैयार किए गए 240Hz प्रोटोटाइप का इरादा छोड़कर अब 185Hz पैनल को चुना है। OnePlus 16 में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ …

ImageNothing ear (1) earbuds 27 जून को होंगे भारत में लॉन्च; कंपनी ने की कीमत की घोषणा

Nothing ने भारत में अपने नए हैडफ़ोन का ख़ुलासा कर दिया है। हालांकि ये नए Nothing ear (1) ANC earbuds अभी भारत में लॉन्च नहीं हुए हैं, लेकिन कंपनी ने ये घोषणा की है कि इन्हें 27 जुलाई को लॉन्च किया जायेगा और इन्हें आप Flipkart से खरीद सकेंगे। साथ ही ब्रांड ने कीमत की …

ImageOnePlus Open रिव्यु: हार्डवेयर में मारी बाज़ी, लेकिन सॉफ्टवेयर ऑप्टिमाइज़ेशन और कैमरा में पायी बैक सीट

काफी समय से चर्चा में मौजूद रहे OnePlus Open, को आखरिकार कंपनी ने स्मार्टफोन जगत में लॉन्च कर दिया है। ये OnePlus का पहला फोल्डेबल स्मार्टफोन है और अगर आपको ऐसा लग रहा है कि आपने पहले इस फ़ोन की तस्वीरें देखी हैं, तो आपको याद दिला दें कि इसकी पहली झलक हम यही आपके …

ImageApple के AirPods में अब कैमरा भी मिलेगा? Siri को ‘आंखें’ देने की तैयारी में कंपनी

Apple की AI वाली Siri भले ही अभी देरी का सामना कर रही हो, लेकिन कंपनी AI हार्डवेयर की दौड़ में पीछे नहीं रहना चाहती। अब एक नई रिपोर्ट में दावा किया गया है कि Apple ऐसे AirPods पर काम कर रहा है, जिनमें बिल्ट-इन कैमरे दिए जा सकते हैं। अगर यह सच हुआ, तो …

Imageअब आने वाले iPhones में भी मिलेगा 200MP कैमरा, Apple कर रहा तैयारी

रिपोर्ट्स के अनुसार, Apple अपने आने वाले iPhone Pro मॉडलों के लिए 1/1.12-इंच का 200 MP कैमरा सेंसर टेस्ट कर रहा है। यह जानकारी Weibo पर DCS ने दी है। उन्होंने सेंसर का नाम नहीं बताया, लेकिन इतना ज़रूर कहा कि इसका साइज़ वही है जो OPPO अपने Find X9 Ultra में इस्तेमाल कर रहा …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products