एक्सक्लूसिव: iQOO 13 Snapdragon 8 Elite के साथ 5 दिसंबर को भारत में होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

दिसंबर 2024 भारत में स्मार्टफोन लॉन्च को लेकर काफी व्यस्त महीने होने वाला है लगता है कि इसी शुरुआत iQOO से हो सकती है। पिछले महीने हमने iQOO 13 के भारत में लॉन्च होने की खबर दी थी, और अब हमारे पास इसी से सम्बंधित एक नई अपडेट है।

हमारे विश्वसनीय पार्टनर योगेश ब्रार ने एक जानकारी हमारे साथ शेयर की है, जिसके अनुसार, iQOO 13 भारत में 5 दिसंबर को लॉन्च किया जाएगा। iQOO का ये आने वाला फ़ोन भारत में Qualcomm Snapdragon 8 Elite के साथ आएगा ।

ये पढ़ें: अक्टूबर 2024 में आने वाले स्मार्टफोन

भारत में क्या होंगी इसकी कीमतें

iQOO 13 में कुछ बहुत महत्वपूर्ण अपग्रेड नज़र आने वाले हैं, जैसे हाई-रेज़ॉल्यूशन डिस्प्ले, सुरक्षित फिंगरप्रिंट सेंसर, बड़ी बैटरी और काफी कुछ। हालांकि अभी इस फ़ोन की कीमतों की कोई जानकारी नहीं है, लेकिन आसार हैं कि भारत में इस फ़ोन की कीमतें 55,000 रुपए के आस-पास से शुरू हो सकती हैं।

iQOO 13 स्पेसिफिकेशन (संभावित)

iQOO 13 में 6.7-इंच की 2K AMOLED फ्लैट डिस्प्ले आ सकती है, साथ ही इसमें 144Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट भी मिल सकता है। ये BOE Q10 डिस्प्ले, BOE द्वारा ख़ास iQOO के लिए बनायी गयी है और काफी शानदार व्यूइंग एक्सपीरियंस देने में सक्षम है। कोर की बात करें तो, iQOO 13 Qualcomm Snapdragon 8 Elite चिपसेट के साथ आएगा और उसमें 16GB की रैम और 512GB की स्टोरेज होगी।

फोटोग्राफी के लिए, iQOO 13 में ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप आने की सम्भावना है। इसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 50MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 50MP 2x टेलीफ़ोटो लेंस शामिल हो सकते हैं। इसमें 32MP का कैमरा सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए भी मिल सकता है। यहां ये कैमरा सेटअप इसके प्रीडिसेस्सर iQOO 12 से अलग है, जिसमें 50MP प्राइमरी कैमरा, 3x ऑप्टिकल ज़ूम के साथ 64MP पेरिस्कोप टेलीफ़ोटो लेंस और 50MP अल्ट्रा वाइड लेंस मिलते हैं।

ये पढ़ें: 20,000 रुपए से कम में AMOLED डिस्प्ले के साथ आने वाले स्मार्टफोन

अन्य रिपोर्टों के अनुसार, इस डिवाइस में अल्ट्रा-सॉनिक फिंगरप्रिंट सेंसर, 6,100mAh की बैटरी, 100W फ़ास्ट चार्जिंग, Halo लाइट स्ट्रिप और IP68 रेटिंग जैसे फ़ीचर भी शामिल होंगे।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageAmazon-Flipkart सेल 2026: 35 हज़ार से कम के 5 बेस्ट फोन, कौन सा फोन कहाँ मिलेगा सबसे सस्ता?

एक नज़र में : Amazon Great Indian Festival और Flipkart Big Billion Days, दोनों सेल अब सभी के लिए लाइव हो चुकी हैं, और ₹35,000 के बजट में इस बार आपको वो फोन भी मिल रहे हैं जो कुछ दिन पहले तक इस दायरे से बाहर थे। POCO X8 Pro इसका सबसे बड़ा उदाहरण है, …

ImageiQOO 12 Snapdragon 8 Gen 3 के साथ जल्दी हो सकता है भारत में लॉन्च

iQOO 12 के कैमरा से जुड़ी खबरें आने के बाद, अब इस फ्लैगशिप फ़ोन के लॉन्च टाइमलाइन को लेकर भी चर्चा शुरू हो गयी है। iQOO 12 जल्दी ही भारत में लॉन्च हो सकता है और ये Snapdragon 8 Gen 3 चिपसेट के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन भी हो सकता है। हालांकि ये चिपसेट …

Imageबड़ी खबर: iQOO 13 की भारत में लॉन्च डेट तय, धमाकेदार स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा!

अगले महीने से Snapdragon 8 Gen 4 के लॉन्च के बाद, सभी बड़े ब्रैंड अपने नए फ्लैगशिप फोनों को बाज़ार में उतारना शुरू करेंगे। iQOO भी इन्हीं में से एक है और जल्दी ही अपना नया फ्लैगशिप iQOO 13 लॉन्च करने वाला है। ये फ़ोन पहले चीन में आएगा और उसके बाद भारतीय बाज़ार में। प्रचलित …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products