Samsung Galaxy M51 के स्पेसिफिकेशन और प्राइस आये सामने, जर्मनी में डिवाइस हुई लिस्ट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung Galaxy M51 शायद से इंडिया के मार्किट में अगले महीने लांच किया जा सकता है, लेकिन कंपनी ने आज डिवाइस को जर्मनी के बाजारों में पेश कर दिया है। फोन में आपको 64MP का क्वैड कैमरा सेटअप, स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट के साथ 7,000mAh की बड़ी बैटरी पहली बार देखने को है।

Samsung Galaxy M51 की कीमत और उपलब्धता

Galaxy M51 को जर्मनी में 360 यूरो यानि लगभग 31,400 रुपए की कीमत में लांच किया गया है। अभी के लिए डिवाइस को 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के वरिएत्न में पेश किया है। इंडिया में सैमसंग Galaxy M51 को 25,000 रुपए के आस-पास की कीमत में पेश कर सकता है।

Samsung Galaxy M51 के फीचर

Samsung की यह लेटेस्ट डिवाइस ग्लास मटेरियल से निर्मित है। Galaxy M51 को ग्लॉसी बैक पैनल के साथ वाइट और ब्लैक कलर ऑप्शन में पेश किया है। पीछे की तरफ आपको क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है।

सामने की तरफ आपको 6.7-इंच की sAMOLED इनफिनिटी O डिस्प्ले 20:9 के साथ मिलती है। फोन में आपको लिस्टिंग के अनुसार ओक्टा-कोर स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट 6GB रैम और 128GB स्टोरेज ऑप्शन के साथ दी गयी है।

फोटोग्राफी के लिए फोन में आपको 64MP वाला क्वैड कैमरा सेटअप मिलता है। इस सेटअप में प्राइमरी सेंसर के आलवा 12MP का अल्ट्रा-वाइड कैमरा, 5MP का डेप्थ सेंसर तथा 5MP का मैक्रो सेंसर दिया गया है। सामने आपको 32MP का सेल्फी कैमरा भी पंच होल के तहत दिया गया है।

फोन की सबसे बड़ी खासियत फोन में दी गयी 7,000mAh की बड़ी बैटरी है जिसके साथ बॉक्स में 25W का फ़ास्ट चार्जर भी दिया गया है।

Related Articles

Imageपेट्रोल कारों की बढ़ी टेंशन… फेस्टिव सीज़न में इलेक्ट्रिक कारों की बिक्री 69% बढ़ी

एक नज़र में : दोस्तों और घरवालों से बात हो या शोरूम के सेल्स एग्ज़िक्यूटिव से, न जाने कितनी बार सुनने को मिला है कि भारत के खरीदार और यहाँ का इंफ्रास्ट्रक्चर अभी Electric Car के लिए तैयार नहीं हैं। इसलिए जब इस फेस्टिव सीज़न में Electric Car की बिक्री के आंकड़े सामने आए, तो …

ImageSamsung Galaxy M51 होगा स्नैपड्रैगन 730 और 7,000mAh की बड़ी बैटरी के साथ जल्द लांच

Samsung Galaxy M51 जल्द ही इंडिया में लांच होने वाला है और आज Amazon की लिस्टिंग से भी डिवाइस की कुछ फीचर भी सामने आ गये है। साईट पर सामने आये टीज़र में फोन को “Meanest Monster Ever” टैगलाइन के साथ दिखाया गया है। उम्मीद लगाई जा रही है की पिछले मॉडल की तुलना में आपको …

ImageSamsung Galaxy M51 होगा 10 सितम्बर को इंडिया में लांच, जाने स्पेसिफिकेशन

कल जर्मनी के मार्किट में डिवाइस को लिस्ट किये जाने के बाद आज कंपनी ने साफ़ कर दिया है की Galaxy M51 को इंडिया में 10 सितम्बर को लांच किया जायेगा। डिजाईन और कैमरा सेटअप देखने में Galaxy M31s जैसा ही दिखाई देता है लेकिन स्पेसिफिकेशन के मामले में काफी अंतर देखने को मिलता है …

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.