Samsung Galaxy M30 हुआ ट्रिपल कैमरा सेटअप और 5000mAh की बड़ी बैटरी के साथ लांच; Xiaomi को देगा टक्कर

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

सैमसंग ने किफायती कीमत सेगमेंट में शाओमी जैसे चीनी ब्रांड को टक्कर देने के लिए अपनी नयी Galaxy M-सीरीज को लांच किया था उसी सीरीज में आक एक नया स्मार्टफोन M30 को भी इंडिया में लांच कर दिया है। M20 और M10 को आकर्षक कीमत और स्पेसिफिकेशन कॉम्बिनेशन के साथ पेश करने के बाद अब सैमसंग ने Galaxy M30 के रूप में अपने थोडा किफायती कीमत वाली डिवाइस को पेश किया है।

Galaxy M30 के मुख्य आकर्षण:

  • इनफिनिटी-U डिस्प्ले
  • ट्रिपल रियर कैमरा
  • एंड्राइड 9.0 पाई
  • 5000mAh बैटरी

यह भी पढ़िए: Samsung Galaxy S10+ का फर्स्ट इम्प्रैशन: होगा साल का बेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन

Samsung Galaxy M30 की कीमत

Samsung ने अपनी M-सीरीज को कीमत के नजरिये भी काफी बेहतर विकल्प साबित किया है और M20 और M10 की ही तरह यहाँ पर M30 को भी 14,990 रुपए (4GB+64GB) की किफायती कीमत के साथ पेश किया गया है। शीर्ष वरिएन्त 6GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए आपको 17,990 रुपए खर्च करने होंगे।

यह डिवाइस 7 मार्च से Amazon पर बिक्री के लिए उपलब्ध हो जाएगी जिसको आप ब्लू और ब्लैक कलर वरिएन्त में खरीद सकते है। यहाँ पर जिओ यूजर के लिए 3,110 रुपए के एक्स्ट्रा ऑफर भी दिए गये है जिनका लाभ आपको 198 या 299 के रिचार्ज के बाद प्राप्त होगा।

Samsung Galaxy M30 में क्या है ख़ास?

Samsung के इस नए Galaxy M30 में आपको सामने की तरफ आकर्षक इनफिनिटी-U डिस्प्ले के साथ 6.4-इंच की AMOLED डिस्प्ले दी गयी है जिसका रेज़ोलुशन 2280×1080 पिक्सेल तथा आस्पेक्ट रेश्यो 19:9 रखा गया है। डिस्प्ले प्रोटेक्शन के लिए सैमसंग ने Dragon Trail ग्लास का इस्तेमाल किया है। डिस्प्ले के चारों और आपको काफी पतले बेज़ेल देखने को मिलते है।

प्रोसेसर की बात करे तो डिवाइस में आपको सैमसंग का Exynos 7904 प्रोसेसर दिया गया है जिसके साथ-साथ आपको 4GB/6GB रैम और 64GB/128GB स्टोरेज का विकल्प भी दिया गया है। स्टोरेज को आप डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट द्वारा 512GB तक बढ़ा सकते है।

फोटोग्राफी इस डिवाइस का मुख्य आकर्षण है क्योकि किफायती कीमत में आपको पीछे की तरफ 13MP(प्राइमरी)+5MP(अल्ट्रा वाइड) +5MP(डेप्थ सेंसर) कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ देखने तो सेल्फी और विडियो कालिंग के लिए 16MP का फ्रंट कैमेरा दिया गया है। यहाँ पर आपको AR स्टीकर, लाइव फोकस, और ब्यूटी मोड जैसे फीचर दिए गये है।

अन्य फीचर के रूप में, आपको फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट वाली 5000mAh की बड़ी बैटरी, 4G VoLTE, Wi-Fi, फिंगरप्रिंट सेंसर के साथ-साथ एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित एक्सपीरियंस UI सॉफ्टवेयर दिए गये है।

Samsung Galaxy M30 स्पेसिफिकेशन

मॉडल Samsung Galaxy M30
डिस्प्ले 6.4-इंच, 1080 x 2280 px, इनफिनिटी-U डिस्प्ले
प्रोसेसर 1.8 GHz, ओक्टा-कोर Exynos 7904 प्रोसेसर
रैम 4GB/6GB, LPDDR4
इंटरनल स्टोरेज 64GB/128GB, डेडिकेटेड कार्ड स्लॉट
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.0ओरियो, Experience UI
रियर कैमरा 13MP (F1.9) + 5MP (F2.2,अल्ट्रा-वाइड)+ 5MP (f/2.0 डेप्थ सेंसर)
फ्रंट कैमरा 16MP
अन्य फिंगरप्रिंट सेंसर, USB टाइप-C, 3.5mm ऑडियो जैक, ड्यूल सिम, ब्लूटूथ 5.0, Wi-Fi, GPS,GLONASS
बैटरी 5000mAh, फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट
प्राइस 14,990 रुपए / 17,990 रुपए

 

Related Articles

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

Imageलांच से पहले Samsung Galaxy M30 की जानकारी हुई लीक; बड़ी बैटरी और ट्रिपल कैमरे की हुई पुष्ठी

सैमसंग ने पिछले महीने अपने 2 किफायती स्मार्टफोन नयी M-सीरीज के तहत लांच किये थे। लांच से पहले यही उम्मीद थी की कंपनी यहाँ पर एक स्मार्टफोन और लांच करेगी जिसका नाम Samsung Galaxy M30 होगा। अब हाल ही में डिवाइस से जुडी काफी जानकारी सामने आई है जिसके अनुसार यह डिवाइस सीरीज का हाई वरिएन्त होगा …

ImageSamsung Galaxy A60 और Galaxy A40s हुए ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ चीन में लांच: जाने स्पेसिफिकेशन

सैमसंग ने आज इंडिया में अपने Galaxy A70 को 28,990 रुपए की कीमत में लांच किया था जो ट्रिपल रियर कैमरा और इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर युक्त है। ठीक इसी के बाद कंपनी ने आज पिछले महीने लांच किये गये A70 और A80 के अलावा चीन में A60 और A40s को भी लांच कर दिया है। …

ImageSamsung Galaxy M08 और F08 जल्द होंगे लॉन्च, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 2032 तक अपडेट

Samsung के सस्ते M-सीरीज़ फोनों की पहचान अब तक लंबा सॉफ्टवेयर सपोर्ट रही है, क्योंकि पिछले साल आया Galaxy M07 भी 6 साल के अपडेट के साथ सिर्फ ₹6,999 में लॉन्च हुआ था। अब Samsung ने अपनी इंडिया वेबसाइट पर Galaxy M08 को “Coming soon” के साथ लिस्ट कर दिया है, और इसी हार्डवेयर के …

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

Discuss

Be the first to leave a comment.