Samsung ने लॉन्च कर दिए रियल टाइम कॉल ट्रांसक्रिप्शन वाले बड्स, कीमत सुन उछल पड़े लोग

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने भारत में अपने बजट फ्रेंडली TWS बड्स लॉन्च कर दिए हैं, जिन्हें Galaxy Buds Core के नाम से पेश किया गया है, इसके पहले कंपनी ने साल 2023 में Buds FE लॉन्च किए थे। इस बड्स के साथ आपको कस्टमाइजेशन के लिए तीन इयर टिप साइज और दो विंग टिप साइज भी मिलेंगे। आगे Samsung Galaxy Buds Core की कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: स्टूडियो पोर्ट्रेट हो रहें खूब वायरल, आप भी ChatGPT से ऐसे बनाए एक क्लिक में

Samsung Galaxy Buds Core की कीमत और उपलब्धता

इन TWS बड्स को भारत में 4,999 रुपए की किफायती कीमत पर पेश किया गया है, और ये व्हाइट और ब्लैक इन दो रंगों में आते हैं। बड्स की सेल आज 27 जून, 2025 दोपहर 12 बजे से शुरू हो गई है, और इसे आप Samsung की आधिकारिक वेबसाइट, Amazon ईकॉमर्स वेबसाइट, और ऑफलाइन स्टोर्स से खरीद सकते हैं।

जो ग्राहक Galaxy A26, Galaxy A36, और Galaxy A56 स्मार्टफोन खरीदने का सोच रहे हैं, वो इन बड्स को इन फोन्स के साथ 1000 रुपए के डिस्काउंट ऑफर पर खरीद सकते हैं।

Samsung Galaxy Buds Core फीचर्स

इन बड्स में सिक्यॉर ग्रिप के लिए विंग टिप डिजाइन को शामिल किया गया है, और ये सिंगल ड्राइवर ऑडियो सिस्टम के साथ आते हैं, जिससे इसमें आपको रॉबस्ट बेस और हाई क्वालिटी साउंड मिलता है। बड्स में दोनों तरफ तीन तीन माइक्रोफोन का उपयोग किया गया है, जिससे बैकग्राउंड नॉइस को कम करने के साथ साथ कॉलिंग के दौरान क्लियर आवाज सुनाई दे।

इतना ही नहीं, कंपनी ने इन बड्स में Galaxy AI का Interpreter फीचर भी शामिल किया है, जो कॉल के दौरान रियल टाइम में ट्रांसक्रिप्शन की सुविधा देता है। बड्स में आपको एक्टिव नॉइस कैंसिलेशन (ANC) और एंबिएंट साउंड फीचर भी मिलेगा। कनेक्टिविटी के लिए इसमें Bluetooth v5.4 दिया गया है, इसके अतिरिक्त, ये AAC, SBC, और स्कैलेबल कोडेक को भी सपोर्ट करे हैं।

बड्स में टेप टू कनेक्ट, और पेयर एंड सिंक विद गैलेक्सी डिवाइसेज की सुविधा मिलती है। ये बड्स IP54 रेटिंग की सुरक्षा के साथ आते हैं। इनमें 65mAh और केस के साथ 500mAh का चार्जिंग बैकअप मिलता है, जिससे आप ANC के बिना 35 घंटे तक और ANC के साथ 20 घंटे तक इसका उपयोग कर सकते हैं। ऑडियो को रोकने या प्ले करने और वॉल्यूम को कम ज्यादा करने के लिए टच कंट्रोल भी मिल जाता है।

ये पढ़ें: 90 दिनों तक JioHotstar का मजा लेने का मौका, रोज मिलेगा 2GB डेटा भी फ्री, कीमत सुन हो जाओगे खुश

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

Image6 साल OS अपडेट और 6000mAh बैटरी: Samsung Galaxy M47 5G भारत में लॉन्च, जानिए कीमत और फीचर्स

Samsung ने आज भारत में अपना नया मिड-रेंज स्मार्टफोन Galaxy M47 5G लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खूबियाँ हैं इसकी 6000mAh बैटरी, OIS वाला 50MP कैमरा और 6.7-इंच का Super AMOLED 120Hz डिस्प्ले। और जो चीज़ इसे इस समय बाज़ार में डटने के लायक बनाती है, वो है Samsung का 6 …

ImageGalaxy A37 और A57 भारत में लॉन्च, फीचर्स ठीक-ठाक लेकिन कीमत ने सबको चौंकाया

Samsung ने आधिकारिक तौर पर भारत में Galaxy A37 और Galaxy A57 लॉन्च कर दिए हैं, और इनकी कीमतें वही हैं जो पहले लीक में सामने आई थीं।Galaxy A37 की कीमत Galaxy A57 की कीमत डिज़ाइन, डिस्प्ले और बिल्ड दोनों फोन्स में 6.7-इंच का FHD+ डिस्प्ले मिलता है, जिसमें 120Hz तक का रिफ्रेश रेट …

ImageTecno Pova 8 5G भारत में लॉन्च: बैक पैनल पर LED स्क्रीन और 8000mAh बैटरी, जानें कीमत

टेक ब्रांड Tecno ने आज भारत में अपना नया Pova 8 5G लॉन्च कर दिया है। ₹29,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में आपको 8000mAh की बड़ी बैटरी, 144Hz वाली डिस्प्ले और बैक पैनल पर एक छोटी LED स्क्रीन मिलती है। Tecno ने इस फोन में दो चीज़ों पर सबसे ज़्यादा दांव लगाया है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.