स्टूडियो पोर्ट्रेट हो रहें खूब वायरल, आप भी ChatGPT से ऐसे बनाए एक क्लिक में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पहले स्टूडियो पोर्ट्रेट के लिए स्टूडियो लाइटनिंग कैमरा एडिटिंग इन सब की आवश्यकता होती थी, जिसके लिए काफी ज्यादा पैसे खर्च करने पड़ते हैं, लेकिन इस AI के युग में ChatGPT ने इसे भी काफी आसान कर दिया है। इसकी सहायता से आप आसानी से अपनी किसी भी इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में बदल सकते हैं। अभी सोशल मीडिया पर इस तरह के स्टूडियो पोर्ट्रेट काफी वायरल हो रहे हैं, यदि आप भी जानना चाहते हैं, कि इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में कैसे बदलें? तो इस लेख में हमनें ChatGPT में इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में कैसे बदलें? इसके बारे में विस्तार से बताया है।

ये पढ़ें: 90 दिनों तक JioHotstar का मजा लेने का मौका, रोज मिलेगा 2GB डेटा भी फ्री, कीमत सुन हो जाओगे खुश

इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में बदलने के लिए किन चीजों का ध्यान रखना होगा?

एक अच्छी इमेज का चयन करें

सबसे पहले आपको ये सुनिश्चित करना होगा, कि आप किस इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में बदलना चाहते हैं। इसके लिए आपको एक फ्रंट पोजीशन वाली हाई क्वालिटी इमेज की आवश्यकता होगी।

सही प्रांप्ट का उपयोग करें

अक्सर प्रांप्ट देते समय हम छोटी सी भी गड़बड़ी कर देते हैं, तो जैसे आउटपुट की उम्मीद करते हैं, हमें उसके विपरीत आउटपुट मिलता है, इसलिए प्रांप्ट देते समय इस चीज का ध्यान रखें, कि आप बारीकी से AI को एक एक चीज समझा रहे हैं।

लाइटनिंग और बैकग्राउंड का सही डिस्क्रिप्शन देना होगा

हमें एक बेहतर और जैसा चाहते हैं, बिल्कुल वैसा आउटपुट मिले, इसके लिए हमें AI को लाइटनिंग और बैकग्राउंड का सही डिस्क्रिप्शन देना होगा। जैसे, बैकग्राउंड को डार्क या ब्लर करने के लिए बताना, या स्मोक और रेन जैसे इफेक्ट्स को शामिल करना। इसके अतिरिक्त, 4K, 8K या 10K जैसे रिजॉल्यूशन और 4:3, 3:2, 1:1 जैसे फ्रेम रेशियो बताना आदि, हमारे पोर्ट्रेट को और बेहतर बना देते हैं।

ChatGPT में इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में कैसे बदलें?

यदि आप अपनी किसी भी इमेज को अलग अलग प्रकार के स्टूडियो पोर्ट्रेट में बदलना चाहते हैं, तो आपको कुछ बातों का ध्यान रखते हुए नीचे बताई गई स्टेप्स्ट को फॉलो करना होगा।

  • सबसे पहले अपने फोन या लैपटॉप में आपको ChatGPT की वेबसाइट या ऐप ओपन करना है।
  • इसके बाद आपको अपनी एक हाई क्वालिटी इमेज को अपलोड करना है, और साथ में “wait for my command” लिखना है।
  • अब आपको जैसा स्टूडियो पोर्ट्रेट चाहते हैं, वैसा प्रांप्ट लिख कर सेंड करना है।
  • इसके बाद टूल थोड़ी देर प्रोसेसिंग करेगा, और प्रोसेसिंग के बाद आपका स्टूडियो पोर्ट्रेट बन जाएगा।

कुछ खास स्टूडियो पोर्ट्रेट प्रांप्ट

  • प्रॉम्प्ट 1: “Create a dramatic low-angle black and white portrait of my face with a confident expression. Use a cinematic 50mm lens effect, ultra-high-definition (10K), soft mist around the shoulders, and strong contrast lighting. The background should be completely black, and only the face should be in sharp focus. 4:3 ratio.”
  • प्रॉम्प्ट 2: “Generate a moody black and white side-profile portrait with a sharp focus on facial texture. Simulate a 24mm lens look, 4K resolution. Light rain on skin, subtle glistening effect, and soft shadows cast on a deep matte black background. Expression: calm and introspective. Use a 3:2 aspect ratio.”
  • प्रॉम्प्ट 3: “Render a high-contrast, close-up monochrome portrait using a virtual 85mm lens effect in 8K. Face should be directly lit with soft tones on the forehead and cheeks. Add light smoke in the background fading into black. Emphasize fine facial details with crisp clarity. 1:1 aspect ratio.”

निष्कर्ष

इस लेख को पढ़ने के बाद आपको समझ आ ही गया होगा कि ChatGPT में इमेज को स्टूडियो पोर्ट्रेट में कैसे बदलें?, इसके साथ ही इस लेख में हमनें कुछ खास स्टूडियो पोर्ट्रेट प्रांप्ट भी साझा किए हैं। आप इन प्रांप्ट में बदलाव करके और भी प्रकार के पोर्ट्रेट तैयार कर सकते हैं, ये आपकी क्रिएटिविटी पर निर्भर करता है।

ये पढ़ें: Airtel और Jio यूजर्स फ्री में देख पाएंगे Panchayat Season 4, नहीं करना होंगे Prime Video पर पैसे खर्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Imageभारत में ₹1,999 से शुरू हुआ Claude AI, लेकिन एक मामले में ChatGPT अब भी है सस्ता

रुपये में आ गया Claude AI: अब डॉलर या इंटरनेशनल कार्ड की ज़रूरत नहीं AI चैटबॉट Claude बनाने वाली कंपनी Anthropic ने आख़िरकार भारतीय यूज़र्स के लिए रुपये में कीमतें शुरू कर दी हैं। यानी अब Claude का सब्सक्रिप्शन लेने के लिए आपको डॉलर में पेमेंट करने या इंटरनेशनल क्रेडिट कार्ड ढूंढने की ज़रूरत नहीं …

Imageमैंने ChatGPT से बनाया डाइट प्लान और एक महीने में 3 किलो वजन हो गया कम, आप भी आजमा सकते हैं ये तरीका

ChatGPT Tricks: is AI के जमाने में लोग ज्यादातर ChatGPT का ही उपयोग करते हैं, फिर भले ही कोई असाइनमेंट बनाना हो, या कोई इमेज तैयार करना हो। हालांकि, मैंने ChatGPT को अलग तरीके से उपयोग किया है। मैं अपना वजन बढ़ने की वजह से परेशान था, और वापस वजन को कम करके फिट होना …

ImageWhatsApp स्टोरेज फुल हो गया? बिना एक भी चैट डिलीट किए ऐसे खाली करें स्टोरेज जगह

WhatsApp अब बस मैसेज भेजने का ऐप नहीं रहा है, फैमिली ग्रुप से लेकर ऑफिस के काम और बैंक के OTP तक, ज़रूरी बातचीत यहीं होती है। लेकिन इसी के साथ एक पुरानी दिक्कत भी जुड़ी है और वो ये कि ये फोन की जगह बड़ी तेज़ी से भरता है। असली सवाल दो हैं। पहला …

ImageKia Syros EV: 30 जुलाई से सेल शुरू, लेकिन क्या ये ₹14 लाख में Nexon EV से बेहतर सौदा है?

नई कार लेने निकले किसी भी मिडिल-क्लास परिवार के लिए ‘इलेक्ट्रिक SUV’ और ‘करीब ₹8 लाख’ एक ही सांस में सुनना किसी सपने जैसा है। Kia की नई Syros EV ठीक यही सुना रही है, और यही वजह है कि लॉन्च के बाद से इसकी सबसे ज़्यादा चर्चा इसी ₹7.99 कीमत के आंकड़े की हो …

Discuss

Be the first to leave a comment.