Home Uncategorized शाओमी यूजर्स के लिए खुशखबरी! जिओ देगा 30GB अतिरिक्त डेटा

शाओमी यूजर्स के लिए खुशखबरी! जिओ देगा 30GB अतिरिक्त डेटा

0

शाओमी ने रिलायंस जियो का उपयोग करने वाले अपने भारतीय उपयोगकर्ताओं को एक विशेष तोहफा देते हुए 30GB अतिरिक्त 4G डेटा देने की पेशकश की है। (Read in English)

शाओमी और Reliance Jio के बीच हुई साझेदारी के तहत इस ऑफर को पेश किया गया है जिसका लाभ शाओमी स्मार्टफोन उपयोगकर्ता उठा सकेंगे। हालांकि इस ऑफर का लाभ चुनिंदा शाओमी हैंडसेटों पर ही उठाया जा सकता है।

रिलायंस जियो उपयोग करने वाले उपभोक्ता इस ख़ास ऑफर का लाभ शाओमी के इन हैंडसेट्स पर उठा सकते हैं:
Redmi 2, Redmi 2 Prime, Redmi Note 4G, Redmi Note 4G Prime, Mi 4i, Redmi Note 3, Mi 5, Mi Max, Mi Max Prime, Redmi 3s, Redmi 3s Plus, Redmi 3s Prime, Redmi Note 4, Redmi 4A, तथा Redmi 4.

यह ऑफर 16 जून, 2017 से 31 मार्च, 2018 के बीच वैध है, और इसका लाभ जियो के वे सभी नए-पुराने उपभोक्ताओं द्वारा लिया जा सकता है, जिनके पास जिओ की प्राइम मेम्बरशिप है। इस ऑफर के तहत शाओमी स्मार्टफोन उपयोगकर्ताओं को 30 9 या उससे अधिक के मासिक रिचार्ज पर 5GB अतिरिक्त 4G डेटा प्राप्त होता है। ऑफर की वैधता के दौरान अर्थात 31 मार्च, 2018 तक अधिकतम छह रिचार्ज कराये जा सकते हैं, जिसमें आपको कुल 30GB अतिरिक्त अतिरिक्त डेटा प्राप्त होगा।

यह भी पढ़ें: खत्म होने को है Reliance Jio की मुफ्त सेवायें, इस तरह जानिये अपने बैलेंस और वैधता की जानकारी

इस ऑफर का लाभ उठाने के लिए आप my jio एप्प द्वारा अपने अकाउंट को इस प्रकार रिचार्ज कर सकते हैं:

  • MyJio App खोलें
  • My Vouchers पर टैप कर View Voucher पर जाएँ
  • Recharge my number को चुनें
  • इसके बाद Confirm Recharge
  • और आपको Successful Recharge नोटिफिकेशन प्राप्त हो जाएगा

यह भी पढ़ें: दिवाली पर धमाल के लिए तैयार जिओ फाइबर ब्रॉडबैंड : मिलेगा 500 रूपये में 100GB डेटा

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version