Reliance Jio Giga Fiber, GigaTV, और स्मार्ट-होम से जुडी हर बात जो बनाती है इनको ख़ास

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

टेलिकॉम सेक्टर में मिली कामियाबी के बाद रिलायंस ने अब बेहतरीन इन्टरनेट सेवा घरों में प्रदान करने के लिए ब्रॉडबैंड सर्विस में भी कदम रख दिया है। जिसके लिए कंपनी ने अपनी वार्षिक मीटिंग में Jio Giga Fiber सर्विस की घोषणा भी कर दी है और इस साल के अंत तक यह सर्विस काफी बेहतर तरीके से भारतीय बाज़ार में अपने कदम जमा चुकी होगी। JioGigaFiber नाम से पेश इस सर्विस में आपको कम कीमत और बेहतर सुविधाओ के साथ सिर्फ ब्रॉडबैंड ही नहीं मिलेगी, इस सर्विस के साथ रिलायंस अब आपके घरों को अपने स्मार्ट-होम सॉलूशन्स के द्वारा आपके घरों को भी पूरी तरह बदल देगा और इसकी शुरुआत 15 अगस्त से होगी।

 

इमेज क्रेडिट: ट्विटर

यह भी पढ़िए: mPassport Seva एप्लीकेशन के कैसे करे इस्तेमाल; जाने पूरी प्रक्रिया

क्या है JioGiga Fiber?

JioGiga Fiber जिओ द्वारा पेश की गयी फिक्स्ड-लाइन इन्टरनेट सर्विस है जो जल्द ही लगभग 1,110 शेहरों में इस्तेमाल के लिए उपलब्ध हो जाएगी। रिलायंस जिओ ने यहाँ पर काफी आगे की सोचते हुए अपने पुरे ब्रॉडबैंड नेटवर्क को फाइबर-ऑप्टिक केबल द्वारा संचालित किया है। अन्य ब्रॉडबैंडसर्विस भी आपको फाइबर-ऑप्टिक्स केबल की सुविधा देती है लेकिन उसके लिए एक्स्ट्रा चार्ज या उनके प्लान्स की कीमत अलग रखी जाती है। फाइबर केबल के इस्तेमाल से आपको बेहतर स्पीड के साथ ट्रांसमिशन हानि भी कम मिलती है। रिलायंस जिओ ने यहाँ पर 1Gbps तक की स्पीड देने का वादा किया है।

Jio Giga Router

ब्रॉडबैंड कनेक्शन को घरों में इस्तेमाल करने के लिए जिओ यहाँ पर आपको लिए लाये है Jio Giga Router। इनके माध्यम से आप अल्ट्रा-स्पीड इन्टरनेट कनेक्शन के साथ-साथ वॉल-टू-वॉल हाई-स्पीड वाई-फाई कनेक्शन का भी इस्तेमाल कर पाएंगे।

Jio Giga TV सेट-अप बॉक्स

इन्टरनेट से जुडी अन्य सेवाओं में सबसे पहले नाम आता है जिओ द्वारा पेश किये गये JioGigaTV का। GigaTV सेट-टॉप बॉक्स के माध्यम से आप लगभग 400 से ज्यादा चैनल्स, अनलिमिटेड मूवीज और म्यूजिक आदि का मतलब Jio App द्वारा मोबाइल एप्लीकेशन द्वारा मिल रही सभी सुविधाओ का फायदा आप अपने टीवी पर उठा पाएंगे। GigaFiber द्वारा दिए जा रहे डाटा का आप GigaTV द्वारा अपने टीवी से इस्तेमाल कर सकते है।

यह भी पढ़िए: Jio का मानसून हंगामा ऑफर; JioPhone मिलेगा सिर्फ 501 रुपए की कीमत में

Giga TV HD विडियो कालिंग और VR हेंडसेट

यहाँ पर रिलायंस जिओ की तरफ से अपने स्मार्ट-टीवी के माध्यम से HD कालिंग की भी सुविधा मिलती है इतना ही नहीं आपको वर्चुअल रियलिटी का अनुभव देने के लिए 360-डिग्री विडियो और AR विडियो देखने के लिए VR हेडसेट भी कंपनी द्वारा दिए जायेंगे। विडियो कालिंग फीचर के माध्यम से यूजर किसी भी अन्य GigaTV यूजर को या स्मार्टफोन यूजर को अपने टीवी के माध्यम से ही कॉल कर सकते है। यहाँ पर यह दोनों ही सुविधा आपको GigaFiber और Giga TV सेट-अप बॉक्स के माध्यम से ही प्राप्त हो पाएंगी।

Giga Fiber Smart Home Solution

अब बात करते है रिलायंस जिओ के द्वारा पेश किये गये बेहतरीन होम सोलुशन प्रोडक्ट्स के बारे में। रिलायंस द्वारा पेश किये गये यह सभी प्रोडक्ट IoT टेक्नोलॉजी पर काम करते है और आपके घर को एक स्मार्ट-होम में बदलने में काफी सहायक साबित होते है।

Jio Smart Home

यह भी पढ़िए: रिलायंस का नया धमाका Jio Phone 2 किया लांच; जाने इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन

इस प्रोडक्ट के माध्यम से आप घर की सिक्यूरिटी में बढ़ा सकते हो तथा रिलायंस जिओ स्मार्ट-होम लाइन-अप के तहत पेश किये गये ऑडियो/विडियो डोंगल, स्मार्ट स्पीकर, स्मोक सेंसर, IR ब्लास्टर और TV कैमरा जैसे प्रोडक्ट का इस्तेमाल भी कर सकते हो।

अंत में हम यही कह सकते है की रिलायंस द्वारा पेश किये गये इन सभी प्रोडक्ट से ब्रॉडबैंड मार्किट के अलावा स्मार्टहोम और टेक्नोलॉजी की दिशा में भी निकट भविष्य में काफी अधिक विकल्प देखने को मिल सकते है। मुकेश अंबानी ने लांच इवेंट में ही कहा था की टेलिकॉम सेक्टर के बाद अब ब्रॉडबैंड सर्विस में एक बड़े बदलाव के साथ यूजर फ्रेंडली सर्विस प्रदान करना ही हमारा लक्ष्य है। रिलायंस जिओ के इस नए प्रोडक्ट और सर्विस के बारे में आपको क्या राय है नीचे दिए कमेंट सेक्शन में शेयर करे और नए अपडेट न्यूज़ के लिए बने रहिये हमारे साथ!!

Related Articles

ImageChatGPT अब आपकी फोटो से बनाएगा GIF, फ्री में ऐसे करें इस्तेमाल

एक नज़र में : अब आप ChatGPT में अपनी कोई भी फोटो अपलोड करके या सिर्फ एक लाइन लिखकर उसका एनिमेटेड GIF बना सकते हैं, और इसके लिए न कोई अलग GIF ऐप चाहिए, न पेड प्लान। OpenAI ने 4 नवंबर को अपना नया इमेज मॉडल ChatGPT Images 2.6 पेश किया है, और GIF बनाने …

Imageरिलायंस जिओ गीगा फाइबर हो सकता है 12 अगस्त को लॉन्च; जाने क्या होगा इसमें खास

मुकेश अंबानी के स्वामित्व वाली रिलायंस जिओ ने पिछले साल अपने जिओ गीगा फाइबर ब्रॉडबैंड सर्विस को कुछ चुनिंदा शहरों में टेस्ट के लिए उपलब्ध कराया था और इसकी सफल टेस्टिंग के बाद कंपनी अब दावा कर रही है कि यह सर्विस 12 अगस्त से कमर्शियल सभी यूजर्स के लिए उपलब्ध हो जाएगी। कंपनी ने …

ImageReliance AGM 2022: 5 महत्वपूर्ण घोषणाएं, जो आपको ज़रूर चाहिएं

Reliance ने आज 45वीं AGM 2022 मीटिंग का आयोजन किया। इस मीटिंग आज कई ज़रूरी घोषणाएं की गयीं, जिनमें Jio 5G Phone की डेवलपमेंट के बारे में चर्चा और Jio AirFiber को लॉन्च भी शामिल था। इस वर्चुअल मीटिंग को कंपनी के चेयरमैन मुकेश अम्बानी ने कंपनी के सभी डायरेक्टरों के परिचय से शुरू किया …

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageJio Prime की वापसी, और ₹300 में मिल रही है आगे की रिचार्ज बढ़ोतरी से सुरक्षा

एक नज़र में: Reliance Jio ने Jio Prime को फिर से लौटा दिया है। एक बार ₹300 का शुल्क देकर मौजूदा प्रीपेड और पोस्टपेड यूज़र्स आज के रिचार्ज दाम 5 सितंबर 2027 तक लॉक करा सकते हैं। इसकी मेंबरशिप 20 अगस्त से ली जा सकेगी, और MyJio ऐप पर इसके बैनर अभी से दिखने लगे …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products