mPassport Seva एप्लीकेशन के कैसे करे इस्तेमाल; जाने पूरी प्रक्रिया

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अगर आपका परमानेंट एड्रेस मुंबई का है तब भी आप दिल्ली से अपने पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है। जी हाँ, विदेश मंत्रालय ने नया पासपोर्ट बनवाने या पुराने पासपोर्ट को रि-इशू करवाने की प्रक्रिया को काफी सरल बना दिया है। यहाँ पर हाल ही में मंत्रालय द्वारा ‘mPassport Seva Application’ को लांच किया गया है जिसके माध्यम से आप घर से ही पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है।

इसलिए आज हम आपके लिए इस एप्लीकेशन से जुडी कुछ जानकारी लाये तो चलिए नज़र डालते है कि कैसे आप अपने पासपोर्ट के लिए अप्लाई कर सकते है तो डालते है नज़र पूरी प्रक्रिया पर:

कैसे इस्तेमाल करे mPassport Seva एप्लीकेशन:

चरण 1: गूगल प्ले स्टोर से ‘mPassport Seva’ एप्लीकेशन को डाउनलोड करे।

चरण 2: एप्लीकेशन को ओपन करते ही आपको स्क्रीन पर इमेज में दिए विकल्प दिखाई देंगे जिनके माध्यम से आप नया रजिस्ट्रेशन, अपनी एप्लीकेशन का स्टेटस के अलावा फीस का भी पता लगा सकते है। हमने यहाँ पर नए यूजर रजिस्ट्रेशन विकल्प का इस्तेमाल किया है।

चरण 3: अब स्क्रीन पर दिए गये फोम में आप अपनी डिटेल्स भरने के बाद ‘Submit’ पर टैप करेंगे।

चरण 4: इसके बाद आपको अपने e-mail ID वरिफाई प्रोसेस को पूरा करना है और वापस एप्लीकेशन पर आकर लॉग इन ID वाले विकल्प पर टैप करना है।

 

चरण 5: सफलतापूर्वक रजिस्ट्रेशन के बाद आप ‘एप्लीकेशन फोम फिलिंग टू अप्लाई फॉर पासपोर्ट’, पुलिस क्लीयरेंस सर्टिफिकेट, अपॉइंटमेंट शिड्यूल आदि विकल्पों का इस्तेमाल कर सकते है। जिनसे जुडी डिटेल्स आपको स्क्रीन पर ही दिखाई देंगी।

चरण 6: पासपोर्ट अप्लाई करने के साथ-साथ आप पुराने पासपोर्ट को भी रि-इशू कर सकते है। यहाँ आपको सभी डिटेल्स लिखी हुई मिलती है। इसके अलावा आप रीजनल पासपोर्ट ऑफिस (RPO), और पासपोर्ट सेवा केंद्र (PSK) या पोस्टऑफिस पासपोर्ट सेवा केंद्र (POPSK) का चुनाव भी कर सकते है।

प्रोसेस पूरा करने के बाद आप अपने नए या पुराने पासपोर्ट एप्लीकेशन के स्टेटस को भी ट्रैक कर सकते है। स्टेटस ट्रैक करने के लिए आपको फाइल नंबर और जन्म तिथि लिख कर ट्रैक बटन पर टैप करना होगा।

नोट: अगर आपका पासपोर्ट भेज दिया गया है तो स्टेटस ट्रैकर के साथ आपको डिलीवरी स्टेटस ट्रैक करने की सुविधा भी मिलती है।

 

 

Related Articles

ImageHero Xtreme 125R Stealth लॉन्च, अब मिलेगा वो फीचर जो Raider 125 में भी नहीं

एक नज़र में : Hero MotoCorp ने अपनी स्पोर्टी 125cc बाइक Hero Xtreme 125R का नया Stealth Edition लॉन्च कर दिया है, जो इसका सबसे महंगा वेरिएंट है। इसकी खास बात 4.2-इंच की TFT स्क्रीन है, यानी फोन जोड़ने पर रास्ता, कॉल और SMS के अलर्ट आपको बाइक के डैशबोर्ड पर दिखेंगे। लेकिन डुअल-चैनल ABS, …

Imageकैसे करे अपनी विंडोज 10 में डेस्कटॉप पर न्यूज़ बार का इस्तेमाल

हाल ही के दिनों में घर में बैठ कर सबसे ज्यादा जरूरी चीजो में से एक न्यूज़ हो गयी है। पूरे देश में कोरोना वायरस की वजह से हुए लॉकडाउन के साथ लगभग सभी लोग वर्क फ्रॉम होम कर रहे है तो अगर आप भी अपने काम करे साथ हर समय न्यूज़ पर ध्यान रखना …

Imageकैसे अपने PC या लैपटॉप पर उठाये PUBG Mobile का आनंद; जाने पूरी प्रक्रिया

PUBG (PlayerUnknown’s Battleground) आज के समय का सबसे बेहतर ऑनलाइन शूटिंग गेम साबित हो चुका है जिसका सबूत है गूगल प्ले के 2018 में इसको बेस्ट गेम का अवार्ड मिलना। पिछले साल लांच किये गये इस गेम को सबसे पहले विंडोज के लिए लांच किया गया था लेकिन फिर इसके मोबाइल वर्जन को भी पेश …

Imageअपने Zenfone Max Pro M1 में करे गूगल कैमरा का इस्तेमाल; जाने पूरी प्रक्रिया

Asus Zenfone Max Pro M1 15000 रुपए से कम कीमत में अभी के समय के सबसे बेहतरीन कैमरा फ़ोनों में से एक है। लेकिन डिवाइस में उपलब्ध स्नैपड्रैगन कैमरा एप्लीकेशन हमको पसंद नहीं आती है। एप्लीकेशन का यूजर इंटरफ़ेस काफी असुविधाजनक तो है इसके साथ एक अच्छे कैमरा हार्डवेयर को भी पूरी तरह इस्तेमाल नहीं …

ImageHello Jio Voice Assistant को कैसे करे हमेशा के लिए Disable; जाने पूरी प्रक्रिया

अगर आप एक जिओ यूजर है तो आप जिओ एप्लीकेशन में लॉग-इन करके अपने जिओ अकाउंट को मैनेज तो करते ही होंगे। यह करते समय आपको स्क्रीन पर एक बटन भी दिखाई देता होगा जो Hello Jio वौइस अस्सिस्टेंट है. यह जिओ अस्सिस्टेंट, जिओ से सम्बंधित जानकारियाँ सामान्य सी वौइस कमांड द्वारा पेश कर सकती …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products