Xiaomi ने आज इंडिया में अपने Redmi 8 को लांच कर दिया है। लांच इवेंट में ही कंपनी ने ये साफ़ कर दिया की इस दिवाली से पहले शाओमी अपनी सबसे लोकप्रिय रेड्मी नोट सीरीज को इंडिया में 16 अक्टूबर को लांच करने वाली है। फोन में आपको 64MP क्वैड कैमरा सेटअप के अलावा आपको MediaTek Helio G90T चिपसेट भी देखने को मिल सकती है। तो चलिए नज़र डालते है Note 8 Pro के फीचरों पर:
यह भी पढ़िए: साल 2019 में उपलब्ध 64MP वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन
Redmi Note 8 Pro के फीचर
Note 8 Pro में आपको सामने की तरफ 6.53-इंच की FHD+ IPS LCD डिस्प्ले गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर आपको MeditaTek Helio G90T का इस्तेमाल करने के साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज तक का ऑप्शन भी मिलता है।
फोटोग्राफी के लिए फ़ोन में पहली बार आपको वर्टीकल डायरेक्शन में 64MP Samsung GW1 प्राइमरी सेंसर, 8MP के अल्ट्रा-वाइड सेंसर, 2MP मैक्रो सेंसर और 2MP के डेप्थ सेंसर वाला क्वैड कैमरा सेटअप दिया गया है। सामने की तरफ टीयर ड्राप नौच में 20MP का सेल्फी सेंसर भी दिया है।
सॉफ्टवेयर की बात करे तो इसमें एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 मिलता है जो आने वाले समय में MIUI11 में भी अपग्रेड हो सकता है। इसके अलावा 4500mAh की बड़ी बैटरी 18W चार्जिंग सपोर्ट, USB टाइप-C पोर्ट, ड्यूल 4G VoLTE, 3.5mm ऑडियो जैक भी शामिल किये गये है।
Redmi Note 8 के फीचर
अपने प्रो वरिएन्त की तुलना में आपको यहाँ स्नैपड्रैगन 665 चिपसेट, 48MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है। साथ में 13MP फ्रंट कैमरा, 4,000mAh की बैटरी के अलावा लगभग सभी स्पेसिफिकेशन एक जैसे ही है इसलिए दोनों की स्पेसिफिकेशन टेबल पर नज़र डालकर अंतर देखते है:
Redmi Note 8 Pro और Note 8 की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Redmi Note 8 Pro | Redmi Note 8 |
डिस्प्ले | 6.53-इंच 2340×1080, 91.4% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो | 6.3-inch 2340×1080, 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो, 90% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 | एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 |
फ्रंट कैमरा | 20MP | 13MP |
रियर कैमरा | 64MP+ 8MP अल्ट्रा-वाइड लेंस+ 2MP मैक्रोलेंस+ 2MP डेप्थ सेंसर | 48MP + 8MP (120-डिग्री उल्त्र-वाइड लेंस)+ 2MP मैक्रो लेंस+ 2MP डेप्थ कैमरा |
प्रोसेसर | MediaTek Helio G90T | Snapdragon 665 |
रैम / स्टोरेज | 6GB/8GB+ 128GB | 4GB+64GB |
बैटरी | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर | 4500mAh, 18W फ़ास्ट चार्जर |