Redmi Note 12 vs Redmi Note 11: जानिये क्या बदला और कब तक आएगा भारत में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi Note सीरीज़ भारत में पिछले कुछ सालों से काफी पॉपुलर रही है और अब सीरीज़ में कंपनी अपने नए स्मार्टफोन पेश कर रही है। हाल ही में चीन में Redmi Note Note 12 सीरीज़ आयी, और इसमें बेस मॉडल की कीमत पिछले साल के Redmi Note 11 के आस-पास ही है, जो लगभग 13,000 रूपए है। लेकिन Note 11 के मुकाबले, नए Redmi Note 12 5G में काफी नए फ़ीचर नज़र आ रहे हैं। इस बजट में ये 5G सपोर्ट के साथ आया है, जबकि पिछले साल आया Redmi Note 11 एक 4G स्मार्टफोन था। इसके अलावा डिस्प्ले और कैमरा के सेक्शन में भी आपको काफी अंतर नज़र आएगा। यहां हम Redmi Note 12 5G की तुलना Redmi Note 11 (Redmi Note 12 vs Redmi Note 11 )से करने वाले हैं, जिससे आप जान सकते हैं, कि इस बार ये फ़ोन कितना अलग है। 

ये पढ़ें: Redmi मिड-रेंज फ़ोन में लेकर आया 200MP कैमरा और 210W फ़ास्ट चार्जिंग

Redmi Note 12 vs Redmi Note 11 कीमतें

Redmi Note 12 की कीमत चीन में लगभग 13,500 रूपए है, जो कि इसके बेस मॉडल का दाम है। वहीँ Redmi Note 11 का बेस मॉडल (4+64GB) भारत में 13,499 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है। 

यहां एक अंतर ये है कि Note 12 को 4+64GB बेस मॉडल के अलावा 4+128GB, 6+128GB,  8+128GB और 8+256GB वैरिएंट में भी पेश किया गया है। जबकि Redmi Note 11 केवल तीन ( 4+64, 4+128 और 6+128GB ) वैरिएंटों में ही उपलब्ध है।  

Redmi Note 12 भारत में कब लॉन्च होगा ?

Redmi Note 12 की तरह ही Redmi Note 11 चीन में पिछले अक्टूबर में ही लॉन्च हुआ था, लेकिन भारत में इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को फरवरी और मार्च 2022 में लॉन्च किया गया। अंदेशा तो यही है कि इस बार भी जनवरी 2023 में ये किफ़ायती सीरीज़ विश्व स्तर पर यानि ग्लोबली लॉन्च की जाएगी, जबकि भारत में ये फरवरी और मार्च 2023 तक ही आएगी।

ये पढ़ें: 2022 नवंबर में आने वाले स्मार्टफोन (Upcoming smartphones in November 2022) 

Redmi Note 12 5G vs Redmi Note 11 स्पेसिफिकेशन 

Redmi Note 12 5G और Redmi Note 11 में सबसे बड़ा अंतर है कि Note 11 एक 4G स्मार्टफोन है जो Snapdragon 680 के साथ उपलब्ध है। वहीँ Note 12 में आपको 5G सपोर्ट मिलता है और ये Snapdragon 4 Gen 1 के साथ आया है। इसके अलावा जहां Note 11 में 90Hz AMOLED डिस्प्ले वहीँ लेटेस्ट Redmi Note 12 में 6.67-इंच की फुल एचडी+ GOLED स्क्रीन 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मौजूद है। 

कैमरा में भी यहां काफी अंतर है या कहें कि कंपनी ने दो कैमरे कर दिए हैं। Redmi Note 12 में ड्यूल रियर (48+8 MP) कैमरा सेटअप है। वहीँ मार्च 2022 में भारत में आये Redmi Note 11 में 50+8+2+2 MP के चार कैमरे मौजूद हैं। सेल्फी के लिए भी जहां Redmi Note 11 में 13MP का सेंसर है, वहीँ Note 12 में इसके कम करके 8MP का कर दिया गया है। 

Redmi Note 11 Redmi Note 12
6.43-इंच फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले
90Hz रिफ्रेश रेट
1000 निट्स ब्राइटनेस
6.67-इंच फुल एचडी+ GOLED डिस्प्ले
120Hz रिफ्रेश रेट
1200 निट्स ब्राइटनेस
Qualcomm Snapdragon 680 6nm प्रोसेसरQualcomm Snapdragon 4 Gen 1 6nm प्रोसेसर
4GB/ 6GB LPDDR4X RAM4GB / 6GB / 8GB LPDDR4X RAM
64GB / 128GB UFS 2.2 स्टोरेज64GB / 128GB / 256GB UFS 2.2 स्टोरेज
डेडिकेटेड माइक्रो एसडी स्लॉट
(स्टोरेज 1TB तक बढ़ा सकते हैं)
माइक्रो एसडी स्लॉट नहीं है
ड्यूल सिम स्लॉटड्यूल सिम स्लॉट
Android 12 + MIUI 13Android 12 + MIUI 13
50MP प्राइमरी सेंसर
8MP अल्ट्रा वाइड कैमरा
2MP डेप्थ सेंसर
2MP मैक्रो सेंसर
48MP प्राइमरी रियर कैमरा
2MP का डेप्थ सेंसर
13MP सेल्फी कैमरा8MP पंच-होल सेल्फी सेंसर
5000mAh बैटरी + 33W फ़ास्ट चार्जिंग5000mAh बैटरी + 33W फ़ास्ट चार्जिंग
अन्य: साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक,
Hi-Res ऑडियो सर्टिफिकेशन, ड्यूल 4G VoLTE, IP53 रेटिंग,
USB टाइप-सी पोर्ट, NFC
अन्य: साइड में फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक,
5G SA / NSA, ड्यूल 4G VoLTE, IP53 रेटिंग,
USB टाइप-सी पोर्ट, NFC

  

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageApple के डायनामिक आइलैंड जैसे सेटअप के साथ 7 मार्च को लॉन्च होगा Realme C55

Realme C55 को अभी हाल ही में ऑनलाइन वेबसाइट पर देखा गया था, जिसके बाद से फोन की चर्चा तेज़ हो गयी थी। अब खबर मिली है, कि यह नवीनतम स्मार्टफोन 7 मार्च को लॉन्च किया जायेगा। दरअसल, Realme की इंडोनेशियाई शाखा ने आधिकारिक वेबसाइट पर एक प्रोमो पेज के माध्यम से फोन के लॉन्च …

ImageRedmi Note 12 सीरीज़, इस मामले में रह गयी Redmi Note 11 सीरीज़ से पीछे

Xiaomi ने अभी हाल ही में चीन में Redmi Note 12 सीरीज़ को लॉन्च किया है। इस सीरीज़ में चार स्मार्टफोन Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, Redmi Note 12 Pro+ और Redmi Note 12 Discovery Edition शामिल हैं। चीन में इस सीरीज़ की पहली सेल भी समाप्त हो चुकी है, जिसमें कंपनी का …

ImageRedmi Note 12 के लॉन्च, स्पेसिफिकेशन और डिज़ाइन डिटेल लीक; जानें कैसी होगी ये नयी सीरीज़

Redmi Note 11 सीरीज़ को आये अभी बस कुछ ही समय हुआ है। और इसके कुछ मॉडल तो बस पिछले महीने ही आये हैं। ऐसे में अभी से Redmi Note 12 सीरीज़ के बारे में खबरें आना थोड़ा आश्चर्यजनक है, लेकिन Redmi के फैन इससे ज़रूर खुश होंगे। जी हाँ! सामने आयी रिपोर्ट के अनुसार …

ImageVivo T3x 5G Vs. Moto G64 5G Vs. Redmi Note 13 5G कौन है बेहतर

Vivo ने हाल ही में भारत में अपना नया स्मार्टफोन Vivo T3x 5G लॉन्च किया है, ये एक मिड-रेंज स्मार्टफोन है जो स्पेसिफिकेशन्स के मामले में Moto G64 5G और Redmi Note 13 5G जैसे अन्य मिड रेंज फ़ोन को टक्कर देता है। यदि आप मिड रेंज स्मार्टफोन लेने का सोच रहे हैं, तो इस …

ImageMotorola Edge 50 Pro vs Redmi Note 13 Pro 5G कौन हैं बेहतर

हाल ही में भारतीय बाज़ार में  दो नए स्मार्टफोन Motorola Edge 50 Pro और Redmi Note 13 Pro 5G लॉन्च हुए है। कीमत के मामले में Redmi Note 13 Pro 5G सस्ता है, लेकिन फीचर के मामले में  Motorola Edge 50 Pro आगे है, जिसमें Qualcomm Snapdragon 7 Gen 3, 6.7-inch 1.5K FHD+ pOLED 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.