Home न्यू लांच 200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ Redmi Note 12 सीरीज़ के...

200MP कैमरा और 120W चार्जिंग के साथ Redmi Note 12 सीरीज़ के दी भारत में दस्तक

0

आज आखिरकार भारत में Redmi Note 12 सीरीज़ में तीन स्मार्टफोन लॉन्च किये गए हैं। इनमें Redmi Note 12, Redmi Note 12 Pro, और Redmi Note 12 Pro+ शामिल हैं। इन स्मार्टफोनों में आपको 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले और 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट मिलते हैं। हालांकि Pro वैरिएंट में आपको इसमें Dolby Vision, बेहतर फ़ास्ट चार्जिंग जैसे फ़ीचर नज़र आएंगे। इनमें Pro+ वैरिएंट 200MP कैमरा के साथ आया है और इस बजट में ये पहला स्मार्टफोन है, जिसमें 200MP कैमरा आएगा। तीनों ही स्मार्टफोन भारत में 5G सपोर्ट के साथ बाज़ार में उपलब्ध होंगे। आइये इनके बारे में डिटेल में जानते हैं।

ये पढ़ें: 2023 जनवरी में आने वाले स्मार्टफोन्स

Redmi Note 12 सीरीज़ कीमतें और उपलब्धता

Redmi Note 12 5G में दो स्टोरेज वैरिएंट आएंगे। इसमें काले (Matte Black), नीला (Mystic Blue) और हरे (Frostic Green) रंगों के विकल्पों में से आप चुन सकते हैं।

  • 6+128GB – 15,499 रूपए
  • 6+128GB – 17,499 रूपए
  • ICICI बैंक कार्डों के साथ खरीदने पर 1,500 रूपए का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलेगा।
  • Amazon पर उपलब्ध है।

Redmi Note 12 Pro में तीन स्टोरेज मॉडल आपको नज़र आएंगे।

  • 6+128GB – 21,999 रूपए
  • 8+128GB – 23,999 रूपए
  • 8+256GB – 24,999 रूपए
  • ICICI बैंक कार्डों से पेमेंट करने पर इंस्टेंट 3,000 रूपए की छूट मिलेगी।
  • Flipkart पर उपलब्ध होंगे।

Redmi Note 12 Pro+ को भी आप केवल 2 विकल्पों में खरीद पाएंगे।

  • 8+256GB – 26,999 रूपए
  • 12+256GB – 29,999 रूपए
  • ICICI कार्डों द्वारा खरीदने पर आपको दोनों वैरिएंट पर 3,000 रूपए की छूट मिलेगी।
  • Flipkart पर उपलब्ध है।

इन सभी की सेल 11 जनवरी 2023 से Flipkart, mi.com, Mi Home Stores और बड़े रिटेल स्टोरों पर शुरू होगी।

Redmi Note 12 Pro+ और 12 Pro स्पेसिफिकेशन

इन सभी स्मार्टफोनों में 6.67-इंच की AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ मिलेगी। दोनों Pro वैरिएंट में आपको स्क्रीन में डॉल्बी विज़न, HDR 10+ सपोर्ट और कोर्निंग गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी मिलेगी। इसके अलावा ये दोनों स्मार्टफोनों को MediaTek Dimensity 1080 के साथ पेश किया गया है और साथ में 12GB तक की रैम और 256GB तक की स्टोरेज भी है।

Redmi Note 12 Pro+ फ़ोन की ख़ासियत है कि इसमें 200MP का प्राइमरी कैमरा है, जो HPX सेंसर के साथ आया है। कंपनी के अनुसार ये भारत में HPX सेंसर के साथ आने वाला पहला स्मार्टफोन है। इसके अलावा इसमें आपको 120W की फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलेगी।

इसके अलावा इन दोनों में कैमरों में आपको अंतर नज़र आएगा। Redmi Note 12 Pro में 50MP मुख्य कैमरा Sony IMX766 सेंसर, OIS, f/1.88 अपर्चर के साथ आएगा। साथ में 8MP का अल्ट्रा वाइड एंगल लेंस और 2MP का मैक्रो सेंसर भी इसमें शामिल हैं। वहीँ Note 12 Pro+ में 200MP प्राइमरी रियर कैमरा HPX सेंसर, f/1.65 अपर्चर और 7P लेंस के साथ आएगा। इसमें भी सेकेंडरी कैमरा 8MP का है जो 120° डिग्री अल्ट्रा वाइड लेंस के साथ आएगा और तीसरा 2MP का मैक्रो लेंस है। जबकि सेल्फी के लिए दोनों में ही 16MP का कैमरा मौजूद है।

इसके अलावा Redmi Note 12 Pro+ में 4980mAh की बैटरी 120W HyperCharge सपोर्ट के साथ दी गयी है। वहीँ Note 12 Pro में 5000mAh की बैटरी 67W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ आएगी।

ये पढ़ें: दिसंबर में ही लॉन्च हो सकती है Redmi K60 सीरीज़ :- K60 5G में मिल सकता है Snapdragon 8 Gen 2 प्रोसेसर

Redmi Note 12

Redmi Note 12 को Snapdragon 4 Gen 1 के साथ पेश किया गया है। इसके साथ इसमें Adreno 619 GPU, 8GB तक की RAM और 128GB तक की स्टोरेज आपको मिलेगी। फ़ोन में माइक्रो एसडी स्लॉट भी है, जिसके साथ आप स्टोरेज को और भी बढ़ा सकते हैं।

इस स्मार्टफोन में भी वही 6.67 इंच की फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले, 120Hz रिफ्रेश रेट और 1200nits की ब्राइटनेस के साथ आपको मिलेगी। लेकिन इसमें HDR और डॉल्बी विज़न सपोर्ट नहीं है।

इस स्मार्टफोन में तीन रियर कैमरे दिए गए हैं और केवल भारत में ही ये फ़ोन ट्रिपल कैमरा सेटअप के साथ आया है। इसमें 48MP प्राइमरी कैमरा और 2MP मैक्रो कैमरा के साथ 8MP का अल्ट्रा वाइड सेंसर भी है, जो केवल भारतीय वैरिएंट में ही आया है। वहीँ सामने की तरफ इसमें 13MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर, स्क्रीन में ऊपर बीचों-बीच मौजूद है।

अन्य फीचरों में साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर, IP53 रेटिंग, 3.5mm ऑडियो जैक, हाइब्रिड ड्यूल सिम स्लॉट, Wi-Fi 6 802.11 ac, ब्लूटूथ 5.1, GPS, USB टाइप-सी पोर्ट इत्यादि शामिल हैं।

,

NO COMMENTS

LEAVE A REPLY

Please enter your comment!
Please enter your name here

Exit mobile version