Samsung के इस फ्लैगशिप फ़ोन पर भारी छूट, ₹50,000 का फ़ोन खरीदें ₹25,000 से भी कम में

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Samsung ने 2022 के शुरुआत में ही Galaxy S21 FE (Fan Edition) को लॉन्च किया था। फ़ोन में Samsung की बेहतरीन फुल एचडी+ AMOLED डिस्प्ले के साथ फ्लैगशिप चिपसेट Exynos 2100 चिपसेट, 5G सपोर्ट और अच्छे कैमरा मौजूद हैं। इस फ़ोन को भारत में 49,999 रूपए की कीमत पर लॉन्च किया गया था, लेकिन अब आप इसे 30,000 रूपए से भी कम में खरीद सकते हैं। अगर आप कम दाम में एक अच्छा फ्लैगशिप फ़ोन चाहते हैं, तो ये आपके लिए एक अच्छी डील हो सकती है।

Samsung Galaxy S21 FE पर इस तरह मिल सकती है 20,000 से भी ज़्यादा की छूट

इस स्मार्टफोन की कीमत 49,999 रूपए है, लेकिन फिलहाल Flipkart इस पर आपको 10,000 रूपए की छूट दे रहा है, और ये अभी 39,999 रूपए की कीमत पर उपलब्ध है। इसके बाद इस स्मार्टफोन पर आपको 23,000 रूपए तक का एक्सचेंज ऑफर मिल रहा है। यानि अगर आप अपना पुराना फ़ोन एक्सचेंज में लगाते हैं तो आपको 39,999 रूपए में 23,000 रूपए तक की छूट और मिल सकती है, जिसके बाद इसकी कीमत 16,999 रूपए रह जाती है।

हालांकि ये डिस्काउंट अधिकतम है। आपको इसमें कितना एक्सचेंज ऑफर मिलता है, ये आपके फ़ोन की कंडीशन पर निर्भर करता है। मैंने यहां अपना फ़ोन (OnePlus 7 Pro) एक्सचेंज में लगाकर देखा तो मुझे एक्सचेंज में 14,500 रूपए की छूट मिली।

Galaxy S21 FE

इस स्मार्टफोन में 6.4-इंच की फुल एचडी+ सुपर AMOLED इन्फिनिटी-ओ डिस्प्ले दी गयी है। 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ इसमें आपको स्मूथ एनीमेशन भी मिलेंगे। फ़ोन Exynos 2100 चिपसेट पर काम करता है और आपको इसमें 8GB तक की रैम के साथ 128GB तक की स्टोरेज मिलेगी।

Galaxy S21 FE में कैमरा भी अच्छी परफॉरमेंस देते हैं ,फ़ोन में रियर पैनल पर ट्रिपल कैमरा दिए गए हैं, जिनमें 12MP का प्राइमरी सेंसर, OIS के साथ, 12MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस और 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस भी 3x ऑप्टिकल ज़ूम और 30x डिजिटल ज़ूम के साथ मिलेंगे। जिन्हें सेल्फी लेने का शौक है, उनके लिए भी ये फ़ोन अच्छा है, इसमें 32MP का पंच-होल सेल्फी सेंसर यहां मौजूद है।

हालांकि फ़ोन में 4,500mAh की बैटरी है और केवल 25W फ़ास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करती है, जो कि आज के समय में इसी कीमत पर उपलब्ध फोनों के अनुसार काफी कम है। साथ ही ये फ़ोन चार्जर के साथ नहीं आता और ये भी इसमें एक बड़ी कमी है। तो आपको फ़ोन डिस्काउंट के बाद जिस भी कीमत पर मिले, उसके बाद 2,000 रूपए आपको चार्जर के लिए अलग से खर्च करने होंगे। लेकिन उसके बाद भी आपके इस पर अच्छा डिस्काउंट मिलेगा।

अब ये तय आपको करना है कि फ़ोन आपके लिए एक अच्छी डील है या या आप अन्य किसी नए मिड-रेंज फ़ोन का इंतज़ार करेंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Image8000mAh बैटरी के साथ Realme Narzo 100x 5G इस दिन होगा लॉन्च, जानें खास बातें

Realme जल्द ही भारत में अपना नया बजट 5G फोन Realme Narzo 100x 5G उतारने जा रहा है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि यह फोन 15 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा और उसी दिन से Amazon के साथ realme.com पर भी उपलब्ध रहेगा। सबसे बड़ी बात है इसकी 8,000mAh बैटरी, …

ImageSnapdragon 888 चिपसेट के साथ बाज़ार में उपलब्ध हैं ये बेहतरीन स्मार्टफोन

Qualcomm ने पिछले साल ही अपना लेटेस्ट चिपसेट Snapdragon 8 Gen 1 लॉन्च किया, जिसके साथ इस साल कई पावरफुल स्मार्टफोन देखने को मिले हैं। लेकिन पिछले साल जो फ़ोन फ्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 के साथ लॉन्च हुए, वो भी एक पावरफुल पैकेज थे और अब भी कई कंपनी मिड-रेंज सेगमेंट में भी Snapdragon 888 …

Image2023 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन

भारत में सरकार द्वारा पिछले साल 5G ऑक्शन (नीलामी) पूरे होने के बाद अब धीरे धीरे Jio, Airtel व Vi पूरे देश में 5G रोलआउट कर रहे हैं। सभी मेट्रो शहरों के साथ और भी बहुत से शहरों में 5G आ चुका है और इस साल के अंत तक ये भारत के कोने-कोने में पहुँच …

Imageमिड-रेंज चिप, पर कीमत फ्लैगशिप वाली – Oppo Reno 16C में आख़िर ऐसा क्या है?

Oppo का नया Reno 16C भारत में लॉन्च हो गया है, और आते ही सबसे ज़्यादा चर्चा इसकी कीमत की हो रही है। ₹46,999 से शुरू होने वाले इस फोन में वही मिड-रेंज चिप लगी है जो अक्सर ₹25,000 तक के फोन में दिखती है, फिर दाम इतना ऊपर क्यों गया? इसका जवाब किसी एक …

Image₹13,000 से कम में 120Hz और 5200mAh बैटरी? Infinix Smart 20 भारत में लॉन्च, जानें कीमत

Infinix ने आज भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन Infinix Smart 20 लॉन्च कर दिया है। ₹13,000 से भी कम में आने वाले इस फोन का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका 6.78-इंच 120Hz डिस्प्ले, 5200mAh बैटरी और 7.7mm स्लिम बॉडी। आइए इसकी कीमत और फीचर्स के बारे में विस्तार से जानते हैं। ये पढ़ें: Redmi …

Discuss

Be the first to leave a comment.