Redmi K40 Pro+ हुआ स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट और 108MP प्राइमरी कैमरा के साथ लांच, Redmi K40 Pro और Redmi K40 भी आये सामने

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज शाओमी ने चीन में Redmi K40 सीरीज को लांच कर दिया है। सीरीज में Redmi K40, K40 Pro और K40 Pro+ तीन डिवाइसों को शामिल किया गया है। सीरीज के टॉप मॉडल K40 Pro+ और K40 Pro में आपको लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट के साथ 5G कनेक्टिविटी का सपोर्ट भी दिया गया है। वही K40 में स्नैपड्रैगन 870 चिपसेट दी गयी है। चलिए डिवाइसों की कीमत और फीचर के बारे में पता करते है:

Redmi K40 Pro+, K40 Pro और Redmi K40 की कीमत और उपलब्धता

रेड्मी K40 सीरीज को Glossy Black, Icy White और Dreamland कलर ऑप्शन में पेश किया गया है। Redmi K40 और K40 Pro की बिक्री चीन में 4 मार्च से शुरू होगी जबकि K40 Pro+ मार्च महीने के अंत में बाज़ार में उपलब्ध होगा। कीमत की बात करे तो:

Redmi K40 की कीमत:
  • 6GB + 128GB – 1999 युआन
  • 8GB + 128GB – 2199 युआन
  • 8GB + 256GB – 2499 युआन
  • 12GB + 256GB – 2699 युआन
Redmi K40 Pro की कीमत:
  • 6GB + 128GB – 2799 युआन
  • 8GB + 128GB – 2999 युआन
  • 6GB + 256GB – 3299 युआन
Redmi K40 Pro+ की कीमत:
  • 12GB + 256GB – 3699 युआन

Redmi K40 Pro+ के फीचर

Redmi K40 Pro+ में आपको सामने 6.67-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 120Hz रिफ्रेश रेट और पंच होल कट-आउट के साथ मिलती है। स्क्रीन मैक्सिमम ब्राइटनेस 1300 निट्स तथा HDR10+ और 5,000,000:1 कंट्रास्ट रेश्यो को सपोर्ट करती है। पीछे और आगे दोनों तरफ गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन दी गयी है।

सिंगल पंच होल कटआउट में 20MP का सेल्फी कैमरा दिया है। अगर पीछे की तरफ देखे तो 108MP का Samsung ISOCELL HM2 सेंसर, 8MP 119-डिग्री अल्ट्रा-वाइड एंगल लेंस, 5MP का टेली-मैक्रो लेंस कॉम्बिनेशन वाला ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलता है।

अगर इंटरनल हार्डवेयर की बात करे तो Redmi K40 Pro+ में स्नैपड्रैगन 888 चिपसेट इस्तेमाल किया गया है। फोन में 12GB रैम, 256GB स्टोरेज, 4,520mAh की बड़ी बैटरी के अलावा 33W का फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी दिया है। सॉफ्टवेयर यहाँ लेटेस्ट एंड्राइड 11 आधारित MIUI 12.5 आता है।

कनेक्टिविटी के लिए SA और NSA नेटवर्क का सपोर्ट दिया गया है। अन्य फीचरों में हाइब्रिड सिम ट्रे, 3.5mm ऑडियो जैक, टाइप C पोर्ट, GPS, NavIC, मल्टी फंक्शन NFC को भी शामिल किया गया है।

Related Articles

ImageiQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को होगा लॉन्च, 7,050mAh बैटरी और 50MP कैमरा कन्फर्म

एक नज़र में: iQOO Z11 भारत में 20 अगस्त को दस्तक देने जा रहा है, और लॉन्च से तीन दिन पहले कंपनी ने इसके कैमरा, बैटरी और सॉफ्टवेयर से सम्बंधित टीज़र पेश किया है। इससे पहले आये के टीज़र में स्क्रीन और प्रोसेसर की जानकारी शामिल थी, जिसके अनुसार ये भारत का पहला Dimensity 7500 …

ImageRedmi K40 हो सकता है जल्द ही लांच, 3C सर्टिफिकेशन साईट पर हुआ लिस्ट

शाओमी भी लगता है अपने नये स्मार्टफोन को लांच करने के लिए तैयार है। हाल ही में सामने आई एक रिपोर्ट के अनुसार कंपनी Redmi K40 को पेश कर सकती है। डिवाइस को चीन की 3C सर्टिफिकेशन साईट पर देखा गया है। तो उम्मीद है की यह फोन जल्द ही मार्किट में भी देखने को मिल …

ImageRedmi K40 हो सकता है 120Hz रिफ्रेश रेट और 4,500mAH की बड़ी बैटरी के साथ लांच

शाओमी के सब ब्रांड रेड्मी से जुडी एक खबर आज सामने आई है की कंपनी अपने लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन Redmi K40 सीरीज पर काम कर रही है। अफवाहों की माने तो यह अपकमिंग स्मार्टफोन सीरीज Dimensity 1000+ चिपसेट के साथ पेश की जा सकती है। Weibo पर Digital Chat Station ने Redmi K40 सीरीज से …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Imagevivo S2 vs Redmi Turbo 5: कर्व्ड डिस्प्ले या दोगुनी रफ्तार, किसके लिए कौन सा सही?

vivo S2 vs Redmi Turbo 5: ₹40,000 के आसपास एक अच्छा फोन ढूंढ रहे हैं, तो हाल ही में दो फोन सामने आये हैं, जो सीधे एक दूसरे के सामने आ खड़े हुए हैं। एक है अभी लॉन्च हुआ vivo S2, जिसके साथ vivo की S-सीरीज़ करीब सात साल बाद भारत लौटी है, और जिसका …

Discuss

Be the first to leave a comment.