Redmi K20 Pro, Redmi K20 होंगे 17 जुलाई को इंडिया में लांच: कंपनी ने किया कन्फर्म

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi K20 और K20 के इतने दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज सामने आ ही गया की ये दोनों फोन इंडियन मार्किट में कब देखने को मिलेंगे। OnePlus 7 सीरीज को टक्कर देने के लिए पेश किये जाने Redmi K20 Pro और Redmi K20 17 जुलाई को इंडियन मार्किट में पेश किये जायेंगे। 17 जुलाई को ही शाओमी के 5 साल भी पुरे होने वाले है तो उम्मीद है की इन दोनों फ़ोनों के अलावा भी इवेंट में कुछ और डिवाइसें भी देखने को मिले।

यह भी पढ़िए: ROG Phone 2 स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, 120Hz डिस्प्ले के साथ 23 जुलाई को होगा लांच

Redmi India के ट्विटर अकाउंट से ही यह जानकरी सामने आई है की दोनों फ़ोनों को 17 जुलाई को लांच किया जायेगा लेकिन इसके अलावा डिवाइस की कीमत के बारे कुछ नहीं बताया है।

Redmi K20 Pro के फीचर

अगर चीन में लांच Redmi K20 Pro और Redmi K20 के फीचरों पर नज़र डाले तो Redmi के लेटेस्ट फ्लैगशिप K20 Pro में आपको सामने की तरफ 6.39-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 600nits ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर K20 Pro में लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट तथा K20 में स्नैपड्रैगन 730 के साथ 4GB/6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

Redmi K20 Pro

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा SonyIMX586 सेंसर, 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है।

अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-FI ऑडियो चिप के साथ USB टाइप-C पोर्ट, GPS+GLONASS के साथ यहाँ एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर और 4,000mAh की बैटरी 27W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Related Articles

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageRedmi K20 Pro और K20 स्नैपड्रैगन 855 के साथ इंडिया में लांच: कीमत 21,999 रुपए से शुरू

Redmi India ने आज इंडिया में अपनी फ्लैगशिप K-सीरीज के तहत Redmi K20 और K20 Pro को इंडिया में लांच कर दिया है जो पिछले महीने चीन में भी पेश किये गये थे। इसलिए स्पेसिफिकेशन और फीचर लगभग सभी पहले से ही पता थे। Redmi K20 Pro को पिछले काफी महीनो से Flagship Killer 2.0 …

ImageRealme X के साथ 15 जुलाई को होगा Realme 3i भी लांच: फ्लिप्कार्ट पर टीज़र पेज आया सामने

Realme X को 15 जुलाई के दिन इंडिया में लांच किया जाना तय है। लेकिन आज फ्लिप्कार्ट पर आज एक नया टीज़र पेश किया गया है जिसमे Realme 3i को लांच किये जाने के संकेत दिए गये है। कंपनी ने इस आगामी फोन को “Smartphones ka Champio” टैग लाइन के साथ पेश किया है। इसी …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

Discuss

Be the first to leave a comment.