Redmi K20 Pro और K20 स्नैपड्रैगन 855 के साथ इंडिया में लांच: कीमत 21,999 रुपए से शुरू

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi India ने आज इंडिया में अपनी फ्लैगशिप K-सीरीज के तहत Redmi K20 और K20 Pro को इंडिया में लांच कर दिया है जो पिछले महीने चीन में भी पेश किये गये थे। इसलिए स्पेसिफिकेशन और फीचर लगभग सभी पहले से ही पता थे। Redmi K20 Pro को पिछले काफी महीनो से Flagship Killer 2.0 के तौर पर पेश किया जा रहा था। वही K20 का स्टैण्डर्ड वर्जन साफ़ तौर पर हाल ही में लांच किये गये Realme X को टक्कर देने के लिये पेश किया गया है।

तो चलिए दोनों ही फ़ोनों के फीचरों पर नजर डालते है तथा जानते है की स्पेशल एडिशन की क्या कीमत रखी गयी है।

यह भी पढ़िए: Realme X के साथ Realme 3i भी हुआ इंडिया में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Redmi K20 Pro, K20 की कीमत और उपलब्धता

मॉडल Redmi K20 Redmi K20 Pro
6+64GB 21,999 रुपए
6+128GB 23,999 रुपए 27,999 रुपए
8+256GB 30,999 रुपए

दोनों फ़ोनों की पहली सेल 22 जुलाई को 12 बजे शुरू होगी। इसके साथ आप MI 27W Sonic Fast charger को 999 रुपए की कीमत में खरीद सकते है। K20 के केस 499 रुपए, Mi Neckband 5.0 को 1,599 रुपए की कीमत में खरीद सकते है।

Redmi K20 Pro के फीचर

Redmi K20 Pro launched in India

Redmi K20 Pro को एक दम नए डिजाईन के साथ 3 नए कलर Carbon Black, Glacier Blue और Flame Red कलर के साथ 3D ग्लास ग्रेडिएंट बैक के साथ पेश किया गया है। फोन के किनारे थोडा घुमावदार है जिसके साथ आपको गोरिल्ला ग्लास 5 प्रोटेक्शन भी दी गयी है।

सामने की तरफ यहाँ 6.39-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले बहुत की पतले बेज़ेल के साथ दी गयी है जिस कारण डिवाइस 91% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो को प्राप्त करती है। डिस्प्ले में आपको 7th जेनरेशन फिंगरप्रिंट सेंसर मिलता है जो काफी तेज़ और सटीक है।

डिस्प्ले HDR, DCI P3 कलर स्पेस, DRM Widevine L1 सपोर्ट, 600 nits ब्राइटनेस, डेडिकेटेड डार्क मोड, TUV सर्टिफाइड रीडिंग और DC Dimming के सपोर्ट के साथ आती है।

सामने मोटोराइज्ड पॉप-अप सेटअप में 20MP का सेल्फी सेंसर मिलता है जो सिर्फ 0.8 सेकंड में ऊपर आ जाता है जिसके साइड में आपको आकर्षक लाइट इफ़ेक्ट भी मिलते है। कंपनी ने इसके 300,00 टाइम टेस्टिंग, सफायर ग्लास प्रोटेक्शन का दावा करती है।

यह भी पढ़िए: Realme, Vivo, BlackShark के साथ Lenovo और Nubia भी जल्द लायेंगे अपने स्नैपड्रैगन 855+ स्मार्टफ़ोन

पीछे की तरफ आपको 48MP सेंसर के साथ 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस तथा 8MP का टेलीफ़ोटो लेंस के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप देखने को मिलता है।

अन्य कैमरा फीचर में बिल्ट-इन गूगल लेंस, AI-स्काईस्केपिंग, 960fps स्लो-मो रिकॉर्डिंग और UHD 4K@60fps विडियो का सपोर्ट भी मिलता है।

आंतरिक रूप से देखे तो यहाँ लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, Adreno 640 GPU, 8-लेयर लिक्विड कुलिंग, 8GB रैम और 256GB स्टोरेज के साथ मिलती है। बैटरी के तौर पर 4000mAh की बड़ी बैटरी 27W सोनिक-फ़ास्ट चार्जिंग के साथ मिलती है।

Redmi K20 Pro, K20 launched in India

Xiaomi ने यहाँ Game Turbo 2.0 फीचर भी दिया गया है जो बेहतर गेमिंग एक्सपीरियंस के लिए काफी मदद देगा। इसमें आप ऑप्टिमाइज़ परफॉरमेंस, कण्ट्रोल साउंड क्वालिटी, डाटा प्रायोरिटी के साथ और भी काफी गेमिंग ऑप्शन का इस्तेमाल कर सकते है।

इन सबके अलावा यहाँ LED नोटिफिकेशन लाइट, AI फेस अनलॉक, USB टाइप-C पोर्ट, NFC, 3.5mm हैडफ़ोन जैक, ड्यूल-फ्रीक्वेंसी GPS, P2i स्प्लैश प्रूफ, HiFi ऑडियो और स्मार्ट PA ऑडियो टेक्नोलॉजी जैसे फीचर भी दिए गये है।

Redmi K20 vs Redmi K20 Pro: क्या है दोनों में अंतर?

Redmi K20 में आपको मिड-रेंज स्नैपड्रैगन 73 प्रोसेसर के अलावा सिर्फ 6GB रैम का विकल्प दिया गया है। 27W के चार्जर की जगह 18W फ़ास्ट चार्जर, 48MP के SonyIMX 586 सेंसर की जगह SonyIMX582 लेंस का इस्तेमाल किया गया है। इसके अलावा सभी स्पेसिफिकेशन प्रो मॉडल के जैसा ही है।

Redmi K20 Pro, K20 launched in India

इसके साथ ही आज इवेंट में Redmi K20 Pro के गोल्ड एंड डायमंड एडिशन, LED लैंप, Mi Neckband को भी लांच किया गया है।

Redmi K20 Pro और Redmi K20 की स्पेसिफिकेशन

मॉडल Redmi K20 Pro Redmi K20
प्लेटफार्म एंड्राइड 9 आधारित MIUI 10 एंड्राइड 9 आधारित MIUI 10
स्क्रीन 6.39-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 19:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो 6.39-इंच FHD+ AMOLED डिस्प्ले, 19:5:9 आस्पेक्ट रेश्यो
बॉयोमीट्रिक्स इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिक) इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर (ऑप्टिक)
प्रोसेसर स्नैपड्रैगन 855 स्नैपड्रैगन 730
रैम 6/8GB LPDDR4x 6GB LPDDR4x
स्टोरेज 128/256GB UFS 2.1 64/128GB UFS 2.1
प्राइमरी रियर कैमरा 48MP (f/1.8) Sony IMX586 48MP (f/1.8) Sony IMX582
सेकेंडरी रियर कैमरा 13MP (f/2.4) 13MP (f/2.4)
एक्स्ट्रा सेंसर 8MP (f/2.4) 8MP (f/2.4)
फ्रंट कैमरा 20MP (f/2.2) 20MP (f/2.2)
बैटरी 27W क्विक चार्ज 4+ फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट

 

Related Articles

ImageiQOO Z11 रिव्यू: भरोसेमंद ऑल राउंडर फोन, पर कुछ कमियाँ भी हैं

iQOO Z11 अपनी कीमत में MediaTek Dimensity 7500 Turbo के साथ आने वाला पहला फोन है, और कंपनी को इस पर गर्व होना समझ में आता है। वेपर चैंबर कूलिंग, सिमेट्रिकल ड्यूल स्टीरियो स्पीकर और iQOO 15 से लिए गए कुछ फ्लैगशिप-जैसे AI फीचर के दम पर, कागज़ पर ये फोन साफ तौर पर अपने …

ImageRedmi K20 Pro, Redmi K20 होंगे 17 जुलाई को इंडिया में लांच: कंपनी ने किया कन्फर्म

Redmi K20 और K20 के इतने दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज सामने आ ही गया की ये दोनों फोन इंडियन मार्किट में कब देखने को मिलेंगे। OnePlus 7 सीरीज को टक्कर देने के लिए पेश किये जाने Redmi K20 Pro और Redmi K20 17 जुलाई को इंडियन मार्किट में पेश किये …

ImageRedmi K20 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: Xiaomi ने किया टीज़

Redmi के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट युक्त फ्लैगशिप फोन के बारे में काफी दिनों से चर्चा हो रही है और इसके साथ ही कंपनी ने डिवाइस को टीज़ करने के साथ ही इसके नाम की भी पुष्ठी की है। Xiaomi इस लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस को Redmi K20 के नाम से पेश करेगा। आज Xioami India के …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

Discuss

Be the first to leave a comment.