Redmi K20 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: Xiaomi ने किया टीज़

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi के स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट युक्त फ्लैगशिप फोन के बारे में काफी दिनों से चर्चा हो रही है और इसके साथ ही कंपनी ने डिवाइस को टीज़ करने के साथ ही इसके नाम की भी पुष्ठी की है। Xiaomi इस लेटेस्ट फ्लैगशिप डिवाइस को Redmi K20 के नाम से पेश करेगा। आज Xioami India के मैनेजिंग डायरेक्टर Manu Kumar Jain ने इस डिवाइस को इंडिया में लांच करने के संकेत दिए है।

अपने ट्विटर अकाउंट के जरिये उन्होंने OnePlus टीम को OnePlus 7-सीरीज के लांच की बधाई दी और “Flagship Killer 2.0” के आने की बाद कही। ट्विटर पर पोस्ट की गयी विडियो में साफ़ तौर पर 855 लिखा देखा जा सकता है लेकिन Manu ने साफ़ तौर पर स्पेसिफिकेशन के बारे में कुछ कहाँ नहीं है।

“Congratulations @OnePlus team! 👏 There’s a new flagship in town. Flagship Killer 2.0: coming soon.. Hold my dragon!,” – Manu Kumar Jain

इस ट्वीट के अलावा कंपनी ने अपने अपकोमिंग फ्लैगशिप फोन को चर्चा में बनाये रखने के लिए अभी से सोशल प्लेटफार्म पर OnePlus 7 Pro जैसी डिवाइसों को टक्कर देने के लिए मार्केटिंग शुरू कर दी है।

इस तरह की मार्केटिंग का सीधा मतलब तो यही बनता है की Redmi यूजर को Redmi K20 Pro के लिए इन्तजार करने का सुझाव दे रही है ताकि वो OnePlus 7 के विकल्प के रूप में अभी से K20 Pro को देखना शुरू कर दे।

अभी तक Xiaomi के द्वारा पेश किये गये टीज़र और रिपोर्ट्स के हिसाब से यहाँ पर आपको स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर के अलावा पॉप-अप कैमरा तथा सुपर-वाइड एंगल कैमरा सेटअप दिया जा सकता है।

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro रिव्यु: बेस्ट डिस्प्ले और कैमरा कॉम्बिनेशन?

अगर हम लीक जानकारियों को सच माने तो स्पेसिफिकेशन से अलग यहाँ पर यह भी सामने आया है की कंपनी एक साथ 2 डिवाइसों को लांच कर सकता है। जिसमे बेस वरिएन्त K20 और टॉप वरिएन्त K20 Pro के नाम से लांच हो सकता है। अभी के लिए यह कहना मुश्किल है की डिवाइस में आपको क्या मिलेगा लेकिन इतना तो साफ़ है की अब Redmi सीधे तौर पर OnePlus को टक्कर देने के लिए तैयार है।

Related Articles

ImageInfinix Note 60 Pro दो नए मेटैलिक रंगों में आया, कीमत वही और साथ में ढेरों फ्री गिफ्ट

Infinix ने अपने Note 60 Pro को दो नए रंगों में पेश कर दिया है, जिनके नाम हैं Mist Titanium और Frost Silver। सबसे अच्छी बात ये कि इसके लिए आपको एक रुपया भी ज़्यादा नहीं देना होगा, कीमत पहले की तरह ₹33,999 से ही शुरू हो रही है। ये दोनों नए रंग पहले से …

ImageXiaomi ने किया ट्रिपल कैमरा स्मार्टफोन को फोरम पर टीज़: होगा जल्द ही लांच

Redmi X/K20 Pro, और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाले फोन की अफवाहों के बाद अब कंपनी ने अपनी आधिकारिक फोरम पर एक इमेज पोस्ट की है जिसमे आपको सिंगल, ड्यूल और ट्रिपल कैमरा सेटअप दिखाया गया है। उम्मीद तो यही है यह शाओमी की आने वाले किसी स्मार्टफोन से जुडी जानकरी को ही दिखता है लेकिन …

ImageOnePlus ने बनाया Iron Man (Robert Downy Jr.) को अपना ब्रांड एम्बेसडर: OnePlus 7 सीरीज को करेंगे प्रमोट

OnePlus 7 Pro (रिव्यु) को हाल ही में इंडिया में लांच किया गया है जहाँ पर यह डिवाइस फ्लैगशिप किलर की लीग से आगे बढ़ते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने Marvel सुपर हीरो Iron Man aka Robert Downy Jr. को अपने इस …

ImageFlipkart के साथ आई Lava की Virat सीरीज़, मिलेंगे ₹10,000 से कम में मेड-इन-इंडिया 4G-5G फोन

Lava ने Flipkart के साथ मिलकर अपनी नई स्मार्टफोन सीरीज़ Virat का ऐलान कर दिया है। यह कंपनी की पहली “ऑनलाइन-फर्स्ट” सीरीज़ है, यानी ये फोन आपको सिर्फ Flipkart पर मिलेंगे। फिलहाल इसे टीज़ किया गया है और जल्द ही इसके फोन बाज़ार में आने वाले हैं। इस सीरीज़ की सबसे खास बात ये है …

Imageएक चार्ज में 3 दिन का दम, Moto G77 Power इसी हफ्ते होगा लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Motorola इस हफ्ते अपना नया बैटरी-फोकस्ड फोन Moto G77 Power भारत में उतारने जा रहा है। कंपनी ने कन्फर्म किया है कि ये 8 जुलाई को लॉन्च होगा और लॉन्च से पहले ही इसके ज़्यादातर फीचर्स मोटोरोला की अपनी वेबसाइट पर सामने आ चुके हैं। इस फोन की सबसे बड़ी हाईलाइट, इसकी 7000mAh की बैटरी …

Discuss

Be the first to leave a comment.