OnePlus ने बनाया Iron Man (Robert Downy Jr.) को अपना ब्रांड एम्बेसडर: OnePlus 7 सीरीज को करेंगे प्रमोट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus 7 Pro (रिव्यु) को हाल ही में इंडिया में लांच किया गया है जहाँ पर यह डिवाइस फ्लैगशिप किलर की लीग से आगे बढ़ते हुए फ्लैगशिप स्मार्टफोन के सेगमेंट में बेहतर प्रदर्शन करने के लिए पूरी तरह तैयार है। अब कंपनी ने Marvel सुपर हीरो Iron Man aka Robert Downy Jr. को अपने इस लेटेस्ट डिवाइस के लिए ब्रांड एम्बेसडर बनाया है। Marvel Cinematic Universe के एवेंजर का साथ मिलने के साथ अब पूरी उम्मीद हिया की डिवाइस को काफी ज्यादा लोकप्रियता हासिल हो सकती है।

यह भी पढ़िए:Redmi K20 होगा जल्द ही इंडिया में लांच: Xiaomi ने किया टीज़

इस पार्टनरशिप के बारे में बात करते हुए Pete Lau, OnePlus के फाउंडर और सीईओ ने कहा कि,” हम हर चीज में बेहतर फोकस के साथ-साथ यूजर को एक अलग और आकर्षक एक्सपीरियंस देने के लिए का समर्थन करते है। Robert Downey Jr. के  काम करने का सबसे बड़ा कारण है की उनमे हमको हमारे उद्देश और लक्ष्य से काफी समानता दिखाई देती है। इसके साथ ही हमारी फ्लैगशिप लाइनअप को पेश करने के लिए इनसे बेहतर कोई और साबित नहीं हो सकता है तथा RDJ का अपनी OnePlus फॅमिली में स्वागत करते है।”

पिछले 10 सालो से स्क्रीन पर आयरन मैन का किरदार निभाते हुए RDJ ने मार्वल एवेंजर मूवी को एक अलग ही लेवल पर लोकप्रियता दिलवाई है। Tony Stark की यह नयी पार्टनरशिप OnePlus की ब्रांड इमेज में निश्चित रूप से बढ़ोतरी को करेगी ही।

यह भी पढ़िए: OnePlus 7 Pro रिव्यु: Samsung Galaxy S10+ को देगा टक्कर?

Robert downey iron man

Robert Downy Jr. इंडिया और चाइना के मार्किट में OnePlus 7 सीरीज के लिए प्रमोशन करते हुए दिखाई दे सकते है क्योकि मूवी में या रियल लाइफ दोनों में ही RDJ अपने आकर्षक किरदार और बेहतरीन व्यक्तित्व के साथ OnePlus के Never Settle टैग के साथ न्याय करते है।

OnePlus 7 Pro को लांच करने के साथ ही OnePlus ने नयी लीग मे कदम रखा है। इस लेटेस्ट फ्लैगशिप स्मार्टफोन में आपको 90Hz रिफ्रेश रेट वाली डिस्प्ले, पॉप-अप कैमरा, 48MP प्राइमरी कैमरा सेंसर, UFS 3.0 स्टोरेज, 12GB रैम और स्नैपड्रैगन 855 जैसे फीचर के अलावा 30W वार्प चार्जिंग का सपोर्ट भी दिया गया है। OnePlus 7 Pro 16 मई से Amazon पर सिर्फ प्राइम मेम्बर के लिए तथा 17 मई से सभी के लिए उपलब्ध होगा।

Related Articles

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageOnePlus 7 हो सकता है कंपनी का पहला 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन

OnePlus 6T 30 अक्टूबर को ग्लोबल लांच के साथ इंडिया में भी पेश होने वाला है। जिसके लांच इवेंट से पहले ही काफी सारी स्पेसिफिकेशन सामने आ चुकी की है की यहाँ पर ऑडियो जैक नहीं दिया जायेगा और आधुनिक ट्रेंड को अपनाते हुए इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर दिया जायेगा। लेकिन यहाँ पर अब OnePlus 7 …

ImageSmartprix People’s Choice Award 2018 – चुने अपने पसदीदा स्मार्टफोन को और जीते आकर्षक इनाम (अपडेट)

पुरे साल एक से बढ़कर एक आकर्षक स्मार्टफोन लांच किए गए है और अब यह साल भी अपने आखिरी महीने में खड़ा है तो समय है पुरे साल के प्रदर्शन पर एक नज़र डालने का। इस साल स्मार्टफोन में बेसिक फीचर के साथ बहुत ही क्रिएटिव फीचर देखने को मिले है अब वह चाहे पॉप-अप …

ImageOnePlus N6x भारत में लॉन्च: बड़ी बैटरी के बदले OnePlus ने क्या छोड़ा है, जानें पूरी बात

OnePlus ने भारत में अपना नया बजट स्मार्टफोन OnePlus N6x उतार दिया है, और इस बार कंपनी का सारा ज़ोर बैटरी पर है। ₹19,000 से कम की शुरुआती कीमत में इसमें 7,000mAh की सिलिकॉन-कार्बन बैटरी, 6.8-इंच का 120Hz डिस्प्ले और MIL-STD-810H सर्टिफिकेशन वाली मज़बूती दी गई है। लेकिन इतनी बड़ी बैटरी इतनी कम कीमत में …

ImageOnePlus 16 का 240Hz डिस्प्ले का इरादा बदला, डिस्प्ले को लेकर आई बड़ी जानकारी

OnePlus ने अपने अगले फ्लैगशिप के डिस्प्ले को लेकर लगभग फैसला कर लिया है। Digital Chat Station से मिली ताज़ा जानकारी के मुताबिक कंपनी ने पहले तैयार किए गए 240Hz प्रोटोटाइप का इरादा छोड़कर अब 185Hz पैनल को चुना है। OnePlus 16 में 6.78-इंच का डिस्प्ले मिलने की उम्मीद है, जो 1.5K रेज़ोल्यूशन के साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products