Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition हुआ लांच: जाने क्या है इसमें ख़ास?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Redmi K20 Pro को अभी इंडिया में लांच किये जाने की तैयारी चल रही है। कंपनी इस लेटेस्ट डिवाइस के लिए पहले ही “फ्लैगशिप किलर 2.0” की टैगलाइन का इस्तेमाल कर रही है। K20 Pro के इंडियन लांच से पहले चीन में आज K20 Pro का एवेंजर एडिशन लांच कर दिया गया है। कंपनी ने Weibo प्लेटफार्म के जरिये Redmi K20 Pro Marvel Hero Limited Edition को पेश कर दिया है।

इमेज में देखने पर आपको पीछे की तरह आयरन मैन की मोनोक्रोमिक बैक दी गयी है। डिवाइस में आपको मार्वल आधारित थीम दिया गया है। तो आपको एवेंजर लोगो वाले बॉक्स के साथ फोन, एवेंजर थीम बैक कवर और थीम कार्ड मिलता है।

Redmi K20 Pro Avengers edition

Xioami ने अभी इस डिवाइस की कीमत और उपलब्धता के बारे में कोई जानकरी नहीं दी है लेकिन अगर इसको इंडिया में भी लांच किया गया तो यह बहुत की अच्छा कदम साबित हो सकता है।

यह भी पढ़िए: Redmi 7A स्नैपड्रैगन 439 और 4000mAh की बड़ी बैटरी के साथ हुआ इंडिया में लांच

Redmi K20 Pro Avengers edition

Redmi K20 Pro के फीचर

Redmi के लेटेस्ट फ्लैगशिप K20 Pro में आपको सामने की तरफ 6.39-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 600nits ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा SonyIMX586 सेंसर, 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है।

अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-FI ऑडियो चिप के साथ USB टाइप-C पोर्ट, GPS+GLONASS के साथ यहाँ एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर और 4,000mAh की बैटरी 27W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Related Articles

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

ImageRedmi K20 Pro vs Oppo Reno 10x Zoom: लेटेस्ट फ्लैगशिप फ़ोनों में कौन है बेहतर?

Redmi K20 Pro को अभी चीन में लांच किया गया है तथा Oppo Reno 10x ज़ूम एडिशन को इंडिया में लांच कर दिया गया है। दोनों ही फ़ोनों को एक ही दिन मतलब 28 मई को लांच किया गया था। Xiaomi की इस पहली स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट वाली डिवाइस K20 Pro के इंडिया लांच के …

ImageRedmi K20 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और पॉप-अप कैमरे के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xioami के सब-ब्रांड Redmi ने काफी दिनों से K20 और K20 Pro को टीज़ करने के बाद आज चीन में दोनों फ़ोनों को लांच कर दिया है। Redmi K20 में आपको स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट मिलती है जबकि Redmi K20 Pro शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमे स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए …

ImageRedmi Note 17 भारत में लॉन्च: 8,000mAh बैटरी मिल गई, पर बदले में क्या छोड़ना पड़ा?

Xiaomi ने भारत में Redmi Note 17 लॉन्च कर दिया है, और इसे “mAhster Edition” टैगलाइन के साथ बेचा जा रहा है, जो पूरी तरह इसकी 8,000mAh बैटरी पर टिकी है। ये फोन सीधे Redmi Note 15 की जगह लेता है। Xiaomi ने Note 16 नाम पूरी तरह छोड़ दिया है, ठीक वैसे ही जैसे …

Imageएक्सक्लूसिव: Redmi Note 17 Pro सीरीज़ 15 सितंबर को होगी लॉन्च, बैटरी बड़ी और कीमत में बड़ा उछाल

Redmi भारत में अपनी लोकप्रिय Note सीरीज़ को दो नए स्मार्टफोन के साथ आगे बढ़ाने की तैयारी में है। हमारे भरोसेमंद सूत्र और इंडस्ट्री इनसाइडर योगेश ब्रार ने हमें बताया है कि कंपनी Redmi Note 17 Pro और Redmi Note 17 Pro Max को भारत में जल्द ही लॉन्च करने की योजना बना रही है। …

Discuss

Be the first to leave a comment.