Redmi K20 Pro हुआ स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट और पॉप-अप कैमरे के साथ चीन में लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xioami के सब-ब्रांड Redmi ने काफी दिनों से K20 और K20 Pro को टीज़ करने के बाद आज चीन में दोनों फ़ोनों को लांच कर दिया है। Redmi K20 में आपको स्नैपड्रैगन 730 चिपसेट मिलती है जबकि Redmi K20 Pro शाओमी का पहला स्मार्टफोन है जिसमे स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट का इस्तेमाल किया गया है। तो चलिए नज़र है इस फ्लैगशिप ग्रेड डिवाइस पर:

Redmi K20 Pro और Redmi K20 की कीमत

Redmi K20 Pro को Flame Red, Glacier Blue और Carbon Fiber Black कलर के साथ पेश किया गया है। 6GB/64GB वरिएन्त को 2499 युआन और 6GB/128GB मॉडल को 2599 युआन की कीमत के साथ लांच किया गया है। इसके साथ 8GB रैम और 128GB स्टोरेज के लिए 2799 युआन और 256GB स्टोरेज के लिए 2999 युआन की कीमत तय की गयी है।

Redmi K20 को Flame Red और Glacier Blue कलर के साथ पेश किया है। डिवाइस के 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वरिएन्त को 1999 युआन की कीमत में और 6GB+128GB कॉम्बिनेशन वरिएन्त को 2099 युआन की कीमत में लांच किया गया है जिसकी सेल चीन में 6 जून से शुरू हो जाएगी।

Redmi K20 Pro के फीचर

Redmi के लेटेस्ट फ्लैगशिप K20 Pro में आपको सामने की तरफ 6.39-इंच की FHD+ AMOLED डिस्प्ले 19.5:9 आस्पेक्ट रेश्यो और 600nits ब्राइटनेस के साथ दी गयी है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ लेटेस्ट स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ 6GB/8GB रैम और 128GB/256GB स्टोरेज का विकल्प दिया गया है।

Redmi K20 Pro

यह भी पढ़िए: साल 2019 में 90Hz और 120Hz रिफ्रेश रेट डिस्प्ले वाले बेस्ट स्मार्टफोन

फोटोग्राफी के लिए पीछे की तरफ 48MP का प्राइमरी कैमरा SonyIMX586 सेंसर, 8MP के टेलीफ़ोटो लेंस और 13MP का अल्ट्रा-वाइड लेंस के साथ दिया गया है। सामने की तरफ आपको 20MP का फ्रंट फेसिंग कैमरा सेंसर f/2.0 अपर्चर के साथ मिलता है।

Redmi K20 Pro cameras

अन्य फीचरों में, इन-डिस्प्ले फिंगरप्रिंट सेंसर, 3.5mm ऑडियो जैक, Hi-FI ऑडियो चिप के साथ USB टाइप-C पोर्ट, GPS+GLONASS के साथ यहाँ एंड्राइड पाई आधारित MIUI 10 सॉफ्टवेयर और 4,000mAh की बैटरी 27W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ दी गयी है।

Redmi K20 के फीचर

K20 Pro के कॉम्पैक्ट वरिएन्त K20 को भी आज लांच इवेंट में पेश किया गया है। यह डिवाइस आपको स्नैपड्रैगन 730 प्रोसेसर और AI इंजन ऑप्टिमाइजेशन के साथ मिलती है। Pro वरिएन्त के मुकाबले यहाँ 18W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट और 48MP का प्राइमरी SonyIMX582 सेंसर दिया गया है इसके अलावा बाकि सभी चीजे एक जैसे ही दिखाई पड़ते है।

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

ImageRedmi K20 Pro Premium Edition स्नैपड्रैगन 855 प्लस और 12GB रैम के साथ हुआ लांच : जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi के Redmi ब्रांड ने आज अपने सबसे फ़ास्ट फ्लैगशिप ग्रेड स्मार्टफोन Redmi K20 Pro के एक प्रीमियम एडिशन को चीन में लांच कर दिया है। इस प्रीमियम एडिशन में आपको स्नैपड्रैगन 855 प्लस चिपसेट के साथ 12GB तक की मैक्सिमम रैम और 512GB की स्टोरेज भी देखने को मिलती है। इसके अलावा डिवाइस के …

ImageRedmi K20 Pro यूरोप में Xiaomi Mi 9T के नाम के साथ हुआ लांच: जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Xiaomi ने काफी दिनों से चर्चा में बने रहने के बाद आज यूरोपियन मार्किट में अपने Mi 9T स्मार्टफोन को लांच कर दिया है और उम्मीद के मुताबिक ये Redmi K20 का ही एक रि-ब्रांडेड वर्ज़न है। K20 को पिछले महीने ही चीन में लांच किया गया था। इसमें आपको 20MP पॉप-अप सेल्फी कैमरे के साथ …

Imageपावरबैंक जैसी बैटरी और 7-इंच डिस्प्ले के साथ Redmi Note 17 सीरीज़ चीन में लॉन्च, इंडिया लॉन्च कब?

Redmi ने आज चीन में अपनी नई Redmi Note 17 सीरीज़ लॉन्च कर दी है, और इस बार पूरी चर्चा इसकी 7-इंच स्क्रीन की है। यह Redmi का अब तक का सबसे बड़ा डिस्प्ले है, और कंपनी के अनुसार इस कीमत में इतनी बड़ी स्क्रीन देने वाला यह इकलौता फोन है। Redmi Note 17 सीरीज़ …

ImageRedmi Note 17 सीरीज कन्फर्म: Pro Max न्यूब में 10,100mAh बैटरी और 200MP कैमरा, जानें भारत में कब देगा दस्तक

Redmi के चाहने वालों के लिए बड़ी खबर है। कंपनी ने खुद कन्फर्म कर दिया है कि Redmi Note 17 सीरीज़ इसी महीने, यानी जुलाई 2026 में चीन में लॉन्च होगी। इसी के साथ Redmi ने ये भी बताया कि उसकी Note सीरीज़ के अब तक दुनियाभर में 50 करोड़ यूनिट बिक चुके हैं। लेकिन …

Discuss

Be the first to leave a comment.