Redmi ने चुपके से लॉन्च कर दिया अपने इस फोन का 6GB RAM वेरिएंट, कीमत जान आपके भी उड़ जाएंगे होश

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Xiaomi के सब ब्रांड Redmi ने आज भारत में अपना Redmi A4 5G 6GB RAM वेरिएंट लॉन्च कर दिया है। हालांकि कंपनी ने पहले इसका 4GB RAM वाला वेरिएंट पेश किया था, और अब इसके अपडग्रेडेड RAM वाले वर्जन को पेश किया गया है, इसकी खास बात है, कि इसे भी 10,000 रुपए से कम कीमत पर पेश किया गया है। आगे Redmi A4 5G 6GB वेरिएंट की कीमत और स्पेसिफिकेशंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Nothing Headphone (1) इतने कूल डिजाइन के साथ सबको छोड़ेंगे पीछे, रियल लाइफ इमेज लीक

Redmi A4 5G 6GB+128GB वेरिएंट की कीमत

कंपनी ने अपने Redmi A4 5G 6GB+128GB वेरिएंट को मात्र 9,999 रुपए की कीमत में भारत में पेश किया है। फिलहाल ये फोन Amazon इकॉमर्स वेबसाइट पर लिस्ट हो गया है, लेकिन इसकी बिक्री 22 जून, 2025 दोहपर 12 बजे से शुरू होगी।

Redmi A4 5G 6GB+128GB वेरिएंट

फोन को स्पार्कल पर्पल और स्टाररी ब्लैक इन दो रंगों में पेश किया गया है। इसके पहले इसके 4GB+64GB और 4GB+128GB वेरिएंट को पेश किया गया था, जिनकी कीमत 8,499 रुपये और 9,499 रुपये थी।

Redmi A4 5G स्पेसिफिकेशंस

इस फोन में 6.88 इंच का HD+ LCD डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट और 600 nits की पीक ब्राइटनेस को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 4 Gen 2 चिपसेट द्वारा संचालित होता है, और HyperOS के साथ Android 14 पर रन होता है। हालांकि, इस पर आपको 2 साल तक के OS अपडेट्स और 4 साल तक सिक्योरिटी अपडेट्स मिलेंगे।

फोन 6GB तक LPDDR4X रैम और 64GB या 128GB UFS 2.2 इंटरनल स्टोरेज के साथ आता है। इसके बैक पैनल पर 50MP प्राइमरी कैमरा दिया गया है, इसके अतिरिक्त फ्रंट में 5MP सेल्फी कैमरा मिल जाता है। फोन 5160mAh बैटरी के साथ आता है, और 15W चार्जिंग को सपोर्ट करता है।

कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G, 4G, Bluetooth 5.3, WiFi, 3.5mm हेडफोन जैक, और USB टाइप-C पोर्ट जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं। इसके अतिरिक्त, वर्चुअल RAM ऑप्शन और साइड माउंटेड फिंगरप्रिंट सेंसर भी मिल जाता है।

ये पढ़ें: OPPO Reno 14 सीरीज के ये तगड़े फीचर्स कन्फर्म, ऑफिशियल टीजर आया सामने

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G इंडिया लॉन्च: BIS, Google लिस्टिंग और फीचर

किसी फोन के बारे में कई बार सबसे बड़ा सुराग उसके नाम से नहीं, बल्कि उसके कोडनेम से मिलता है, और Samsung Galaxy F70 5G के साथ भी यही हुआ है। ये फोन Google Play Console की सपोर्टेड डिवाइस लिस्ट में दिखा है, लेकिन वहां इसका कोडनेम a17x लिखा है, जो पिछले साल अगस्त में …

ImageMivi One 5G भारत में लॉन्च, 12 हजार में Snapdragon वाला 5G फोन

करीब दस साल से ईयरबड्स और स्पीकर बनाती आ रही हैदराबाद की कंपनी Mivi ने आज भारत में अपना पहला स्मार्टफोन Mivi One 5G लॉन्च कर दिया है। अपने ऑडियो वाले अनुभव को भी कंपनी इस फोन में लेकर आई है, और इसमें ClearTalk नाम का एक फीचर दिया गया है, जो कॉल के दौरान …

ImageOnePlus N6 Lite vs iQOO Z11 Lite – 17 हज़ार में 4G लें या 5G, कौन सा फोन आपके लिए बेहतर?

OnePlus ने आज भारत में N6 Lite लॉन्च कर दिया है, और ₹16,999 की कीमत के साथ यही अब कंपनी की पूरी लाइनअप का सबसे सस्ता फोन है। लेकिन इस कीमत के साथ एक शर्त भी जुड़ी हुई है, क्योंकि ये पूरी तरह 4G फोन है और इसमें 5G सिम काम नहीं करेगी। वजह वही …

Imagevivo ने 7200mAh बैटरी, Zeiss कैमरा और 144Hz स्क्रीन के साथ लॉन्च किया vivo V80, मगर कीमत देगी झटका

vivo ने आज भारत में vivo V80 लॉन्च कर दिया है, लेकिन इस बार इसका 8GB + 256GB वैरिएंट ₹69,999 का है। फरवरी में जितने पैसों में आप vivo V70 घर ले आते थे, आज उस कीमत पर v80 का बेस मॉडल भी उपलब्ध नहीं है। आपकी जानकारी के लिए बता दें कि इसका प्रीडेसेस्सर …

ImageXiaomi ने लॉन्च किया Redmi 17C 5G, मिलेंगे 6000mAh बैटरी और 6.9 इंच 120Hz स्क्रीन जैसे फीचर

Redmi की C-सीरीज़ अब तक कम बजट में बड़ी स्क्रीन और बड़ी बैटरी वाला 5G फोन रही है, क्योंकि पिछले साल आया Redmi 15C 5G सिर्फ ₹12,499 में लॉन्च हुआ था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। Xiaomi ने आज भारत में Redmi 17C 5G लॉन्च कर दिया है, जिसकी शुरुआती कीमत ₹20,000 के पार …

Discuss

Be the first to leave a comment.