Nothing Headphone (1) इतने कूल डिजाइन के साथ सबको छोड़ेंगे पीछे, रियल लाइफ इमेज लीक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Nothing जल्द ही अपने कूल डिजाइन वाले हेडफोन्स “Nothing Headphone (1)” लॉन्च करने वाली है, और हाल ही में इन हेडफोन्स के रेंडर और रियल लाइफ इमेज दोनों ही सामने गए हैं। इमेज को देख कर समझ आ रहा है, कि कंपनी ने इसमें भी अपने सिग्नेचर डिजाइन को अपनाया है। आगे Nothing Headphone (1) फीचर्स, और कलर ऑप्शंस के साथ डिजाइन पर भी एक नजर डालते हैं।

ये पढ़ें: OPPO Reno 14 सीरीज के ये तगड़े फीचर्स कन्फर्म, ऑफिशियल टीजर आया सामने

Nothing Headphone (1) रियल लाइफ इमेज लीक

Nothing के आगामी हेडफोन्स की रियल लाइफ इमेज सामने आ गई है, जिससे इनकी डिजाइन और कलर ऑप्शंस का पता चलता है। लीक्स के अनुसार इन हेडफोन्स को व्हाइट और डार्कर ब्लैक कलर ऑप्शंस में पेश किया जा सकता है।

डिजाइन की बात करें, तो इसमें भी आपको कंपनी का एस्थेटिक ट्रांसपेरेंट सिग्नेचर डिजाइन देखने को मिलने वाला है। इसके साथ ही इसका डिजाइन भी काफी कूल और यूनिक है। ईयर कप के ऊपर कई फिजिकल बटंस नजर आ रहे हैं, जो पॉवर स्विच, वॉल्यूम कंट्रोल, या ANC कंट्रोल के लिए हो सकते हैं।

इसे काफी दिलचस्प डिजाइन के साथ बनाया गया है, क्योंकि ये पूरी तरह से वायरलेस भी नहीं है, इसमें एक USB-C पोर्ट दिया गया है, और ये 3.5mm हेडफोन जैक भी दिया गया है। इसके अतिरिक्त, इसमें हमें कई माइक्रोफोन भी नजर आ रहे हैं।

Nothing Headphone (1) फीचर्स और लॉन्च की तारीख

Nothing का ऑफिशियल लॉन्च इवेंट 1 जुलाई को शेड्यूल किया गया है, जिसमें हमें Nothing Phone (3) और इन हेडफोन्स के लॉन्च की घोषणा सुनने को मिल सकती है। कंपनी इन हेडफोन्स की कीमत और फीचर्स से संबंधित जानकारी भी जल्द ही साझा कर सकती है। फिलहाल इन रियल लाइफ इमेज के आधार पर टिप्पणी करना सम्भव नहीं है, जब तक ऑफिशियल रेंडर सामने नहीं आ जाते हैं।

ये पढ़ें: Vivo का 32MP सेल्फी कैमरा वाला फोन भारत में लॉन्च, इतनी कम कीमत पर बुकिंग शुरू

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageBlastoise और Jumpluff क्यों पोस्ट कर रहा है Nothing? टीज़र के पीछे छुपे हैं दो डिवाइस

Nothing Pokemon Teaser: Nothing ने अपने ग्लोबल और इंडिया, दोनों X अकाउंट से पिक्सल-आर्ट वाली रहस्यमयी Pokémon तस्वीरें पोस्ट की हैं, और इन्हीं टीज़र ने नए प्रोडक्ट्स को लेकर अटकलें तेज़ कर दी हैं। फैंस अब इन्हें डिकोड करने में जुटे हैं कि आखिर पर्दे के पीछे तैयार क्या हो रहा है। पहली तस्वीर Blastoise …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products