स्नैपड्रगन 835 और 4500mAh की बैटरी के साथ RED Hydrogen One फ़ोन की हुई घोषणा

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

अपनी डिजिटल सिनेमेटोग्राफी और फोटोग्राफी कैमरों के लिए जानी जाती जाने वाली कंपनी रेड, ने आखिरकार अपने हाइड्रोजन वन फोन के स्पेसिफिकेशन को सार्वजानिक किया है। पिछले साल, रेड ने अपने स्मार्टफोन प्रोटोटाइप को पेश  किया था और बिना किसी ज्यादा जानकरी को साझा किये डिवाइस को प्री-ऑर्डर के लिए भी उपलब्ध करा दिया था।(Read in English)

रेड के फाउंडर और सीईओ Jim Jannard ने हाइड्रोजन-वन की स्पेसिफिकेशन और विशेषताओं एवं फ़ोन की उपलब्धता से सम्बंधित जानकारी भी सार्वजानिक की है।

रेड हाइड्रोजन वन की विशेषताएँ

रेड हाइड्रोजन वन फोन में 5.7-इंच का क्यूएचडी (2560 × 1440 पिक्सेल) डिस्प्ले है। कंपनी अनुसार फ़ोन की स्क्रीन में दो मोड दिए गये होंगे जो एक नियमित 2-डी मोड और एक 4-व्यू (4V) होलोग्राफिक मोड है, जो बिना किसी चश्मे के 3-डी छवि से बेहतर फोटो प्रदर्शित कर सकती हैं।

रेड हाइड्रोजन वन को क्वालकॉम के स्नैपड्रैगन 835X सिस्टम-ऑन-चिप द्वारा संचालित किया जाता है, यहाँ X का क्या मतलब है ये देखने वाली चीज़ रहेगी। फोन 3.5 मिमी हेड फोन्स पोर्ट, यूएसबी टाइप-सी पोर्ट और एक हाइब्रिड डुअल-सिम स्लॉट से लैस है।

रेड का कहना है कि हैंडसेट में सामान्य 5.7-इंच वाले फोन की तुलना में वजन 2 औंस तक ज्यादा है, जो इसकी डिजाइन, निर्माण सामग्री और 4,500 एमएएच की बड़ी बैटरी के हिसाब से सही भी लगता है।

यह भी पढ़े: Samsung On7 Prime से जुड़े सभी FAQ प्रश्नों के उत्तर

रेड के हाइड्रोजन-वन फ़ोन का डिज़ाइन उनके कैमरों से थोड़ा मिलता जुलता है। फ़ोन में किनारो पर थोड़ा घुमाव दिया है जिससे फ़ोन को पकड़ने में काफी सहायता मिलती है। इसके अतिरिक्त, फोन में मोटो मॉड की तरह मॉड्यूलर क्षमताएँ दी गयी हैं जिनसे आप बैक पैनल पर मौजूद मैग्नेटिक पिन्स का उपयोग करके मॉड्यूल के बीच पावर और डेटा संचारित कर सकते हैं।

रेड हाइड्रोजन वन की रिलीज़ की तारीख

अगर कीमत की बात जाये तो हाइड्रोजन वन की कीमत $1,195 (लगभग 76,990 रुपए) होने की उम्मीद है, जिसकी बिक्री इस साल के अंत में शुरू होगी। फ़ोन के कर्रिएर-अनलॉक संस्करण को कर्रिएर-लॉक संस्करण से पहले इस गर्मियों को अमेरिका में उपलब्ध करा दिया जायेगा।

जिम जनार्ड ने रेड़ हाइड्रोजन वन के लिए कर्रिएर-सपोर्ट को “अप्रत्याशित” कहा है तथा इसके बारे में अभी कोई ज्यादा जानकारी नहीं दी हैं।

Honor 9 Lite फर्स्ट इम्प्रैशन – डिज़ाइन और डिस्प्ले हैं इसकी सबसे बड़ी खासियत

Related Articles

ImageRealme फोन अब Oppo सेंटर पर भी होगा ठीक, ऐसे ढूंढें नया सेंटर

एक नज़र में : 16 नवंबर से Realme की आफ्टर-सेल्स सर्विस Oppo के मौजूदा सेंटरों से चलेगी, और Realme सर्विस सेंटर (Realme Service Center) बढ़कर 670 के पार पहुंच जाएंगे। इन सेंटरों पर बोर्ड Realme का ही रहेगा, लेकिन कंपनी के नोटिस के अनुसार सर्विस अब RM Communications India नाम की कंपनी देगी। दरअसल Realme …

ImageAsus ROG Phone 4 की लाइव इमेज आई सामने, हो सकता है ROG Phone 5 नाम से लांच

ASUS ROG Phone 4 से जुड़ा एक पोस्टर कंपनी ने चीनी माइक्रोब्लॉग्गिंग साईट Weibo पर टीज़ किया था। जिसके अनुसार उम्मीद लगाई जा रही थी की यह गेमिंग फोन जल्द ही लांच किया जा सकता है। आज सामने आये एक लीक में डिवाइस की लाइव इमेज भी सामने आई है। यहाँ थोडा अजीब बात ये है की WHYAB …

Imageअप्रैल 2019 में लांच होने वाले कुछ अपकमिंग स्मार्टफोन

पिछले महीने में हमको कुछ आकर्षक स्मार्टफोन देखने को मिले है जहाँ एक और Samsung का फ्लैगशिप Galaxy S10+ इंडिया में पेश हुआ वही इसी हफ्ते पेरिस में लांच हुए Huawei P30 Pro ने फोटोग्राफी को एक अलग ही लेवल पर पंहुचा दिया। अब अप्रैल महीने की शुरुआत होने से पहले कुछ स्मार्टफोनों की जानकरी …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

ImageRedmi Note 18 की पहली झलक! 67W चार्जिंग पक्की, Note 17 Pro Max जितनी हो सकती है बैटरी

एक नज़र में : Redmi Note 17 Pro सीरीज़ को भारत आए दो महीने ही हुए हैं, और Redmi Note 18 की पहली झलक सामने आ गई है। चीन की 3C साइट पर एक M841EE मॉडल नंबर वाला Xiaomi फोन 67W चार्जिंग के साथ दिखा है। लेकिन ये रफ्तार नई नहीं है, क्योंकि Redmi Note …

Discuss

Be the first to leave a comment.