Realme 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक को इस महीने annual 828 Fan Festival में पेश करने वाला है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme जल्द ही 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश करने वाला है, जो मोबाइल चार्जिंग की दुनिया को बिलकुल ही बदल देगी। इसके माध्यम से आपका फोन मात्र 5 मिनट में 0% से 100% प्रतिशत तक चार्ज हो जाएगा, यानी आपको अब फोन को पूरा चार्ज करने के लिए ज्यादा समय तक इंतजार नहीं करना होगा। इसकी जानकारी कंपनी द्वारा 13 से 15 अगस्त को होने वाले Realme Annual 828 Fan Festival में साझा की जाएगी। जानकारी के अनुसार कंपनी इस तकनीक को 14 अगस्त को पेश कर सकती है, हालांकि लॉन्च से पहले ही इसकी जानकारी सामने आ गई है। आगे Realme 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक की जानकारी

रिपोर्ट्स के अनुसार इस तकनीक का उपयोग कंपनी आगामी realme GT 7 Pro में कर सकती है, जिसे Snapdragon 8 Gen 4 SoC, 6,000 mAh battery, और IP69 rating की सुरक्षा के साथ पेश किया जा सकता है।

ये पढ़े: Realme 13 4G धमाकेदार फीचर्स के साथ इंडोनेशिया में लॉन्च; जानें कीमत

कंपनी का दावा है, कि इस तकनीक को उन्होंने पावर रिडक्शन डिजाइन, कनवर्टर साइज, बैटरी तकनीक और एडवांस चार्जिंग पावर तकनीक के इनोवेशंस से हासिल किया है। इस इवेंट में कंपनी सिर्फ इस रैपिड चार्जिंग तकनीक को ही नहीं, बल्कि आगामी फोन्स में आने वाले शानदार AI फीचर्स, परफार्मेंस, और तस्वीरों से संबंधित जानकारी भी साझा कर सकती है।

कंपनी यूजर्स के लिए अपनी इंटेलिजेंट फैक्ट्री का टूर भी शुरू करने वाली है, इस टूर को त्योहारों के समय किया जाएगा, जिसमें जाने वाले यूजर्स को मैन्युफैक्चरिंग प्रोसेस, ड्यूरेबिलिटी टेस्टिंग, और इमेजिंग लैब इवेल्यूएशन के बारे में जानने का मौका मिलेगा। जो यूजर्स इस टूर की सुविधा प्राप्त नहीं कर पाएंगे, वो कंपनी के अधिकारिक सोशल मीडिया अकाउंट पर इसकी जानकारी प्राप्त कर सकते हैं।

इसके पहले कंपनी ने realme GT 3 के साथ 240W की फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश किया था, और अब कंपनी इसी तकनीक को पीछे छोड़ कर आगे बढ़ने वाली है। खबरों के अनुसार इसके पहले Redmi ने भी 300W फास्ट चार्जिंग तकनीक से संबंधित जानकारी साझा की थी। Realme ने इस फास्ट चार्जिंग तकनीक को बनाने में क्या तरीका अपनाया है, और ये कैसे काम करेगा, ये 14 अगस्त को इवेंट के दौरान ही पता चलेगा।

ये पढ़े: Vivo V40 Pro Alternatives: समान कीमत पर देंगे शानदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

ImageRealme GT 7 Pro में होगी 300W फ़ास्ट चार्जिंग, लेकिन क्या ये ज़रूरी है ?

Realme GT 7 Pro भारत में इसी वर्ष के अंत तक आ सकता है। कंपनी ने बिना तारीख़ की घोषणा किये, इस बात की पुष्टि की है कि GT सीरीज़ में ये अगला फ़ोन होगा, जिसे भारतीय बाज़ार में जल्दी ही देखा जा सकता है। फ़ोन के डिज़ाइन या लॉन्च डेट पर कोई टिपण्णी अभी …

ImageRealme ने पेश की अपनी 240W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme GT Neo 5 फोन के साथ होगी लॉन्च

इतने सारे लीक और टीज़र के बाद, Realme ने अपनी नई 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश कर दिया है। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी टाइप-सी इंटरफेस को सपोर्ट करने वाली सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। यह फास्ट-चार्जिंग तकनीक अगले महीने Realme GT Neo 5 फोन के साथ पेश की जाएगी। यह भी पढ़े :- Samsung के …

ImageColorOS 17 हुआ लॉन्च: आपके realme, OPPO और OnePlus फोनों में कब मिलेगा?

Oppo ने चीन में अपने डेवलपर कॉन्फ्रेंस में Android 17 पर बना ColorOS 17 पेश कर दिया है। इस बार बदलाव सिर्फ Oppo फोनों तक नहीं रहेगा, क्योंकि कंपनी ने OxygenOS और realme UI को बंद करके तीनों ब्रांडों को एक ही सॉफ्टवेयर पर ले आया है। यानी आपका फोन realme का हो या OnePlus …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Discuss

Be the first to leave a comment.