Realme ने पेश की अपनी 240W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक, Realme GT Neo 5 फोन के साथ होगी लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

इतने सारे लीक और टीज़र के बाद, Realme ने अपनी नई 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक को पेश कर दिया है। यह चार्जिंग टेक्नोलॉजी टाइप-सी इंटरफेस को सपोर्ट करने वाली सबसे फास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी है। यह फास्ट-चार्जिंग तकनीक अगले महीने Realme GT Neo 5 फोन के साथ पेश की जाएगी।

यह भी पढ़े :- Samsung के इस फ्लैगशिप फ़ोन पर भारी छूट, ₹50,000 का फ़ोन खरीदें ₹25,000 से भी कम में

Realme 240W चार्जर स्पेसिफिकेशन

इस तेज़ चार्जिंग तकनीक को 240W ड्यूल GaN मिनी चार्जिंग एडॉप्टर और सिंगल USB-C इंटरफ़ेस के साथ पेश किया जायेगा। Realme का दावा है कि यह चार्जिंग तकनीक 98.5 प्रतिशत चार्जिंग कन्वर्सन एफिशिएंसी (charging conversion efficiency) को पूरा करेगी। इसमें तीन 100W चार्ज पंप समानांतर (parellel) डिज़ाइन में हैं। इसमें 20V 12A इनपुट और 10V 24A आउटपुट का उपयोग किया गया है। कंपनी ने 21AWG के तांबे के तारों के साथ एक 12A चार्जिंग केबल कस्टम बनाया है, जिसने पिछली सभी चार्जिंग तकनीक की तुलना में वर्तमान में चार्जिंग की कैपेसिटी को 20 प्रतिशत तक बढ़ाया है।

Realme ने इस 240W ड्युअल GaN चार्जिंग तकनीक में 13 टेम्प्रेचर सेंसर दिए हैं और ये PS3 फायरप्रूफ डिज़ाइन के साथ बना है। साथ ही इसमें रीयल-टाइम सेफ्टी मॉनिटरिंग सिस्टम और 6580 mm2 graphene phase-change cooling मटेरियल शामिल हैं। Realme इस 240W फास्ट चार्जिंग तकनीक के साथ आने वाले चार्जर से 1,600 चार्जिंग साइकिल का दावा करता है। इसके अलावा, 21 दिनों की चार्जिंग और डिस्चार्जिंग के बाद, 85 डिग्री सेल्सियस उच्च तापमान(high temprature) और 85 प्रतिशत उच्च आर्द्रता (high humidity) पर इसका परीक्षण किया गया है, जो कि पूरी तरह सफल रहा है।

Realme से पहले, OPPO की 240W फ़ास्ट चार्जिंग तकनीक

Realme से पहले, OPPO ने अपनी 240W चार्जर तकनीक को पेश किया है, जिससे केवल 9 मिनट में आपका फ़ोन 0 से 100 प्रतिशत चार्ज हो जाता है। OPPO के अलावा, Xioami ने अपने Redmi Note 12 एक्सप्लोरर एडिशन के साथ 210W का फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया है, जिसमें दावा किया गया है कि फोन को 100 प्रतिशत क्षमता पर चार्ज करने में केवल 9 मिनट का समय लगेगा।

यह भी पढ़े :- Apple MacBook का उत्पादन जल्द ही भारत में स्थानांतरित हो सकता है: रिपोर्ट

Related Articles

ImageHonda Activa vs TVS Jupiter: एक टंकी में 40 किमी ज़्यादा या दो हेलमेट वाली डिक्की, कौन सा स्कूटर लें?

Honda Activa vs TVS Jupiter: सितंबर 2026 में देश में जितने स्कूटर बिके, उनमें हर तीसरा स्कूटर Honda Activa था। एक महीने में इसकी 3,52,271 यूनिट बिकीं, वहीँ दूसरे नंबर पर रहे TVS Jupiter की 1,54,725 यूनिट बिकीं, यानी बिक्री में Activa, Jupiter से दोगुने से भी ज़्यादा आगे है। लेकिन शोरूम में दोनों को …

ImageRealme GT Neo 5 की लॉन्च डेट सामने आयी, 240W फ़ास्ट चार्जिंग टेक्नोलॉजी के साथ आएगा फ़ोन

Realme ने 5 जनवरी को चीन में अपने एक लॉन्च इवेंट की घोषणा की है। कंपनी का ये लॉन्च इवेंट नेक्स्ट जनरेशन चार्जिंग तकनीक के बारे में है। हालांकि यहां कंपनी ने और कुछ नहीं बताया है, लेकिन जैसा कि आप सब जानते हैं कि कंपनी के नया फ़ोन 240W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ …

Imageइस साल कई स्मार्टफोन होंगे 150W फ़ास्ट चार्जिंग के साथ लॉन्च

MWC 2022 में इस बार काफी नए डिवाइसों से मुलाक़ात हुई है। हालांकि स्मार्टफोनों की दुनिया में ज़्यादा आविष्कार नहीं हुए हैं। फिलहाल स्मार्टफोनों में या तो कैमरा पर या फ़ास्ट चार्जिंग तकनीकों में ही कुछ नया देखने को मिल रहा है। MWC में भी नए डिवाइसों के साथ इस बार कुछ कंपनियों ने नयी …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageMotorola Edge 70 Max की धांसू फीचर्स के साथ भारत में होने वाली है एंट्री, जानें कब होगा लॉन्च और कितनी होगी कीमत

Motorola जल्द ही अपनी Edge 70 सीरीज़ में एक और फोन जोड़ने जा रहा है, और इस बार ये सीरीज़ का सबसे पावरफुल मॉडल होने वाला है। कंपनी ने Flipkart पर एक माइक्रोसाइट लाइव करके Motorola Edge 70 Max का भारत लॉन्च ऑफिशियली कन्फर्म कर दिया है। टीज़र में फोन का फ्लैट डिज़ाइन, वायरलेस चार्जिंग …

Discuss

Be the first to leave a comment.