10,001mAh बैटरी के साथ realme का नया फोन भारत में लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने भारत में अपना नया स्मार्टफोन realme P4 Power आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है, और इसकी सबसे बड़ी पहचान इसकी बैटरी बन गई है। फोन में 10,001mAh की silicon-carbon Titan बैटरी दी गई है, जिसे लेकर कंपनी का दावा है कि यह एक बार चार्ज करने पर करीब 2.5 दिन का रेगुलर यूज़, 32.5 घंटे का वीडियो प्लेबैक या फिर 39 दिन तक का स्टैंडबाय टाइम दे सकती है।

इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद realme P4 Power का डिज़ाइन जरूरत से ज़्यादा भारी या मोटा नहीं लगता। फोन की मोटाई करीब 9.08mm है और वजन लगभग 219 ग्राम बताया गया है। इसमें TransView transparent-style बैक डिज़ाइन दिया गया है, जिसमें सर्किट-इंस्पायर्ड डिटेलिंग देखने को मिलती है। यह स्मार्टफोन Trans Silver, Trans Orange और Trans Blue रंगों में आएगा।

चार्जिंग के मामले में भी फोन मज़बूत नज़र आता है। इसमें 80W फास्ट चार्जिंग सपोर्ट दिया गया है, साथ ही 27W रिवर्स चार्जिंग और बायपास चार्जिंग फीचर भी मौजूद हैं, जो लंबे गेमिंग सेशन या हेवी यूज़ के दौरान हीट कम करने में मदद करते हैं।

ये पढ़ें: फरवरी 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in February 2026

realme P4 Power स्पेसिफिकेशन

परफॉर्मेंस के लिए realme P4 Power में MediaTek Dimensity 7400 Ultra चिपसेट दिया गया है, जो 4nm प्रोसेस पर बना है। इसके साथ realme का HyperVision+ AI चिप भी मिलता है। फोन में 6.8-इंच की 1.5K AMOLED डिस्प्ले दी गई है, जो 144Hz रिफ्रेश रेट, HDR10+ सपोर्ट और कंपनी के अनुसार 6,500 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस ऑफर करती है।

कैमरा सेक्शन में फोन में 50MP Sony IMX882 प्राइमरी सेंसर (OIS के साथ), 8MP अल्ट्रा-वाइड कैमरा और 16MP फ्रंट कैमरा दिया गया है। ड्यूरेबिलिटी के लिए इसमें IP68 और IP69 रेटिंग भी मिलती है।

सॉफ्टवेयर की बात करें तो यह फोन Android 16 आधारित realme UI 7 पर चलता है। कंपनी ने इसमें 3 साल के Android अपडेट और 4 साल के सिक्योरिटी अपडेट्स का वादा किया है। इसके अलावा, चुनिंदा लॉन्च ऑफर्स के तहत 4 साल की बैटरी वारंटी (1500 चार्ज साइकल) भी दी जा रही है।

ये पढ़ें: Nothing Phone 4a Pro को लेकर बढ़ी हलचल, बैटरी और कीमत पर टिकी है पूरी कहानी

realme P4 Power की कीमतें ( realme P4 Power price in India)

भारत में realme P4 Power की कीमत ₹25,999 (8GB + 128GB), ₹27,999 (8GB + 256GB) और ₹30,999 (12GB + 256GB) रखी गई है। बैंक ऑफर के तहत ₹2,000 का इंस्टेंट डिस्काउंट मिलने पर इसकी शुरुआती कीमत ₹23,999 हो जाती है।

फोन की बिक्री 5 फरवरी 2026, दोपहर 12 बजे से Flipkart, realme की वेबसाइट और ऑफलाइन स्टोर्स पर शुरू होगी।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageOnePlus 16 चीन में लॉन्च, इसमें है Snapdragon 8 Elite Extreme Gen 6, 185Hz डिस्प्ले और 9,000mAh बैटरी

एक नज़र में : OnePlus ने चीन में OnePlus 16 लॉन्च कर दिया है। कंपनी के इस नए फोन में लेटेस्ट फ्लैगशिप चिपसेट, हाई रिफ्रेश रेट वाला डिस्प्ले और 9,000mAh की बैटरी दी गयी है। इसके 12GB + 256GB मॉडल की शुरूआती कीमत CNY 5,999 (करीब ₹85,846) रखी गयी है। OnePlus ने अभी इसके ग्लोबल …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.