realme Neo 7 में मिलेगी 7000mAh की बैटरी, कंपनी के अनुसार चलेगी 3 दिनों तक

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme जल्द ही चीन में अपना नया फ़ोन realme Neo 7 लॉन्च करने वाला है, हाल ही में कंपनी ने एक टीज़र के माध्यम से इसके लॉन्च की तारीख साझा की थी, फ़ोन को  realme GT Neo 6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में 11 दिसंबर को 2:30am IST पर चीन में लॉन्च किया जाएगा, है हालाँकि इसमें से GT ब्रांडिंग को हटा दिया गया है। हाल ही में कंपनी ने आधिकारिक तौर पर realme Neo 7 बैटरी की जानकारी साझा की है, इसके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: iQOO Neo 10R इंडिया लॉन्च की जानकारी सामने आयी, इन मेमोरी ऑप्शंस के साथ होगा जल्द लॉन्च

realme Neo 7 बैटरी की जानकारी सामने आयी

कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी जानकारी साझा की है, जिसके अनुसार इस फ़ोन में 7000mAh टाइटन बैटरी का उपयोग किया जाने वाला है, कंपनी के अनुसार इस फ़ोन की बैटरी एक बार पूरी चार्ज होने पर 3 दिनों तक चलेगी, हालाँकि यदि आप उसमे वीडियो देखते हैं, तो आपको 23 घंटे तक की बैटरी लाइफ मिलेगी, और मैप्स क उपयोग करने पर 22 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी।, इसके अतिरिक्त गानें सुनने पर 89 घंटों तक और वीडियो कालिंग के दौरान 14 घंटों तक चलेगी।

यदि आप Honor of Kings जैसा हाई डेफिनेशन गेम लगातार 120 fps पर खेलेंगे तो इस फ़ोन में आपको एक बार पूरा चार्ज करने पर 8 घंटों तक की बैटरी लाइफ मिलेगी। रिपोर्ट्स के अनुसार इस बैटरी में high-transmittance electrode का उपयोग किया गया है, जिसमें 800Wh/L की एनर्जी डेंसिटी शामिल है। बैटरी ज्यादा समय तक चल पाए, और ज्यादा ड्यूरेबल रहे इसके लिए इसमें diaphragm मटेरियल का उपोग किया गया है।

इतनी बड़ी बैटरी के बावजूद भी ये फ़ोन मात्र 8.5mm मोटा है, जबकि realme Neo GT 6 में 5500mAh की बैटरी का उपयोग किया गया है, और उसकी मोटाई 8.6mm है। अन्य लीक्स के अनुसार फ़ोन 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

बात करें अन्य फीचर्स की, तो अन्य रिपोर्ट्स के अनुसार इस फोन में 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया जा सकता है, फोन MediaTek Dimensity 9300+ चिपसेट द्वारा संचालित हो सकता है। पानी और धुल से बचाव के लिए IP68 रेटिंग की सुरक्षा दी जा सकती है। फोन का AnTuTu स्कोर 2 मिलियन से भी ज्यादा है, और इसे 2499 yuan (लगभग 29,060 रूपए) की कीमत पर लॉन्च किया जा सकता है।

ये पढ़ें: Oppo Reno 13 Pro BIS लिस्टिंग और TDRA लिस्टिंग पर नजर आया, इस महीने हो सकता है भारत में लॉन्च

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imageऑफर वाली Pulsar NS200 खरीदने जा रहे हैं? रुकिए, नई NS200 में आ रहे ये 4 फीचर

एक नज़र में : Bajaj की कुछ डीलरशिप ने नई Pulsar NS200 की बुकिंग शुरू कर दी है, जिसमें पहली बार क्विकशिफ्टर, ट्रैक्शन कंट्रोल और TFT स्क्रीन मिलेगी। लेकिन मौजूदा NS200 अभी ₹1,38,302 (एक्स-शोरूम, दिल्ली) की है, यानी टक्कर वाली TVS Apache RTR 200 4V से करीब ₹10,000 सस्ती। नई NS200 की कीमत बढ़ने के …

Imagerealme Neo 7 लॉन्च की तारीख सामने आयी, अगले महिने इन फीचर्स के साथ होगा लॉन्च

Realme ने हाल ही में एक टीजर के माध्यम से अपने नए मिड रेंज स्मार्टफोन realme Neo7 की जानकारी साझा की थी, जिसे realme GT Neo 6 के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जाएगा, हालांकि इसमें से GT शब्द को हटा दिया गया है। अब कंपनी ने आधिकारिक तौर पर इसकी लॉन्च की …

ImageRealme 13 Pro Series 5G के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी कन्फर्म

Realme अपनी 13 Pro Series 5G अगले सप्ताह भारत में पेश करने वाला है, लॉन्च से पहले इसके कई लीक्स सामने आ चुकें हैं, और अब हाल ही में कंपनी ने इसके कैमरा और डिज़ाइन की जानकारी भी साझा की थी। अब फिर एक बार कंपनी ने फ़ोन के चिपसेट, कूलिंग, और बैटरी की जानकारी …

ImageRealme P4s Lite भारत में लॉन्च, मिलेगी 7,000mAh बैटरी और 120Hz स्क्रीन

Realme के P4s नाम से अब तक दिमाग में बस 8,000mAh बैटरी और 144Hz AMOLED स्क्रीन वाला realme P4s 5G ही आता था। लेकिन आज कंपनी ने इसी नाम के आगे Lite जोड़कर, बिना किसी लॉन्च इवेंट के, अपनी वेबसाइट पर नया Realme P4s Lite लिस्ट कर दिया है। अच्छी बात ये है कि जैसे …

ImageOnePlus 16 में पहली बार मिलेगी BOE X4 स्क्रीन, गेम्स में 185Hz तक जाएगा रिफ्रेश रेट

एक नज़र में : OnePlus 16 में BOE के साथ मिलकर बनाई गई नई X4 स्क्रीन मिलेगी, और कंपनी के अनुसार ये स्क्रीन सबसे पहले इसी फोन में आएगी। रोज़ के इस्तेमाल में ये 165Hz पर चलेगी, लेकिन कंपनी का दावा है कि इस पर बिजली उतनी ही खर्च होगी, जितनी पिछली पीढ़ी की स्क्रीन …

Discuss

Be the first to leave a comment.