लॉन्च से पहले Realme GT Neo 5 के डिस्प्ले फीचर कन्फर्म, मिलेगा 144Hz का रिफ्रेश रेट

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme, 9 फरवरी को चीन में अपना नेक्स्ट-जेनरेशन GT Neo सीरीज का स्मार्टफोन Realme GT Neo 5 लॉन्च करने जा रहा है। आधिकारिक लॉन्च से पहले ब्रांड लगातार डिवाइस के स्पेसिफिकेशन, फीचर्स और डिजाइन को टीज करता रहा है। आज, Realme ने Realme GT Neo 5 के डिस्प्ले फीचर्स की पुष्टि की है, जिसमें इसकी रिफ्रेश रेट और रेज़ॉल्यूशन आदि शामिल हैं।

यह भी पढ़े :-OnePlus 11R : लॉन्च से पहले जानें स्पेसिफिकेशन, कीमतें, लॉन्च डेट, इत्यादि सब कुछ

Realme GT Neo 5 डिस्प्ले फीचर कन्फर्म

Realme ने कन्फर्म किया है कि, Realme GT Neo 5 में, AMOLED डिस्प्ले के साथ 144Hz रिफ्रेश रेट और सेल्फी कैमरा के लिए सेंट्रल-अलाइन्ड कटआउट होगा। साथ ही तस्वीरों से पता चला है कि, डिवाइस के चारो ओर अधिक बेज़ेल की कोटिंग नहीं हैं। इसके अतिरिक्त ब्रांड ने पुष्टि की है, कि Realme GT Neo 5 स्मार्टफोन 1.5K पैनल को स्पोर्ट करेगा। डिवाइस में 1,500Hz टच सैंपलिंग रेट और 2,160Hz PWM होगा, यह O-Sync 3.0, LS Touch और HyperTouch जैसे फीचर्स के साथ आएगा। Realme GT Neo 5 डिस्प्ले एसजीएस (SGS) सर्टिफाइड है।

Realme GT Neo 5 स्पेसिफिकेशन

Realme GT Neo 5 में 6.7-इंच की डिस्प्ले के साथ 144Hz का रिफ्रेश रेट मिलेगा। डिवाइस को Snapdragon8+ Gen 1 प्रोसेसर द्वारा संचालित किया जाएगा, जिसे 16GB रैम और 512GB तक की स्टोरेज के साथ पैक किया जा सकता है। बैटरी और फास्ट चार्जिंग के लिए, Realme GT Neo 5 के दो फास्ट चार्जिंग और बैटरी मॉडल होंगे। इसमें इसका पहला मॉडल, 5000mAh बैटरी के साथ 150W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करेगा, वहीं इसके दूसरे वेरिएंट में थोड़ी छोटी बैटरी के साथ, 240W की फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलने की उम्मीद है।
Realme GT Neo 5 में 50MP का मेन कैमरा, 8MP का अल्ट्रा-वाइड एंगल कैमरा, 2MP का मैक्रो कैमरा और 16MP का सेल्फी स्नैपर होने की उम्मीद हैं। अंत में, Realme GT Neo 5 आउट ऑफ़ द बॉक्स नवीनतम Android 13-बेस्ड Realme UI 4.0 स्किन पर रन करेगा।

यह भी पढ़े- Realme GT Neo 5 टीज़र रिलीज़; कन्फर्म हुए कई फीचर्स, 9 फरवरी को चीन में होगा लॉन्च

Related Articles

Imageथिएटर से उतरी The Vvaan, अब घर बैठे कब देख पाएंगे? OTT प्लेटफॉर्म और ज़रूरी प्लान जानें

एक नज़र में : The Vvaan OTT Release: वन देवी की लोककथा पर बनी सिद्धार्थ मल्होत्रा और तमन्ना भाटिया की The Vvaan का थिएटर वाला सफर खत्म हो गया है। 25 सितंबर को आई ये फिल्म दुनिया भर में ₹92.48 करोड़ कमाकर सिद्धार्थ के करियर की पांचवीं सबसे बड़ी फिल्म बनी, हालांकि एक हफ्ते बाद …

ImageRealme के ज़बरदस्त फ़ोन Realme GT Neo 4 में मिलेगा 144HZ डिस्प्ले, स्पेसिफिकेशन लीक

Realme 10 सीरीज़ इसी महीने में आने वाली है। साथ ही कंपनी मिड-रेंज में अपना पावरफुल फ़ोन Realme GT Neo 4 भी जल्दी लॉन्च कर सकती है। पहले इस स्मार्टफोन के चीन की ऑफिशियल वेबसाइट पर देखे जाने की ख़बर भी आयी थी और अब पॉपुलर चीनी टिपस्टर Digital Chat Station ने भी Weibo पर …

Imageपेपर टेक डिज़ाइन वाले Realme GT 2 Pro की इंडिया लॉन्च डेट कन्फर्म हुई

Realme अपने मिड-रेंज फ्लैगशिप Realme GT 2 Pro को जमकर प्रमोट कर रहा है। भारत में भी इस फ़ोन के लॉन्च का बेसब्री से इंतज़ार हो रहा है। पहले इसे चीन में लॉन्च किया है, फिर MWC 2022 में और अब बारी है इसे भारत में लॉन्च करने की। कंपनी ने अपने ट्विटर हैंडल से …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products