MagDart मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग के साथ आने वाले पहले स्मार्टफोन Realme GT Flash के सभी फ़ीचर लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme GT Flash को कंपनी ने 50W MagDart चार्जर के साथ MagDart innovation event के दौरान ही 3 अगस्त को प्रदर्शित किया है। इस स्मार्टफोन में 4500mAh की बैटरी है, ये तो कंपनी उसी दिन घोषित कर चुकी है, लेकिन इसके बाकी फ़ीचरों के बारे में जानकारी अभी सामने आयी है।

ये भी पढ़ें: Realme Narzo 30 का 6GB रैम और 64GB स्टोरेज वैरिएंट हुआ इंडिया में लांच

सबसे पहले आपको दें कि Realme GT Flash एक कॉन्सेप्ट फ़ोन है जिसे लॉन्च नहीं किया जायेगा, लेकिन इसके फीचरों और MagDart magnetic wireless टेक्नोलॉजी को कंपनी अपने आने वाले अन्य डिवाइसों में पेश करेगी। MagDart काफी हद तक Apple के MagSafe जैसा ही है, लेकिन इसे MagSafe से तेज़ बताया जा रहा है। साथ ही इसका 15W वैरिएंट भी लॉन्च हुआ है जो Realme Flash की बैटरी को तकरीबन 90 मिनटों में चार्ज करने की क्षमता रखता है।

Realme GT Flash के कुछ फ़ीचर इस इवेंट में सामने आये और बाकी के महत्वपूर्ण फ़ीचर आज लीक में सामंने आये हैं। ट्विटर पर अभिषेक यादव ने अपने हैंडल से ट्वीट करके Realme GT Flash के लगभग सभी स्पेक्स लीक कर दिए हैं। इस स्मार्टफोन में 6.7 इंच की E4 sAMOLED डिस्प्ले, Quad HD+ रेज़ॉल्यूशन और 120Hz रिफ्रेश रेट के साथ मिलती है। क्वालकॉम का फ़्लैगशिप चिपसेट Snapdragon 888 Plus इसे पावर दे रहा है और साथ में परफॉरमेंस को बूस्ट करने के लिए LPDDR5 रैम और UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है।

ये भी पढ़ें: Realme सी.ई.ओ ने बताया Realme GT 5G और GT Master Edition कब होंगे भारत में लॉन्च

Realme GT Flash में ट्रिपल रियर कैमरा दिए गए हैं जिनमें 50MP का प्राइमरी कैमरा Sony IMX766 सेंसर, OIS के साथ, दूसरा 50MP का कैमरा Sony IMX766 सेंसर के साथ और 2MP का डेप्थ कैमरा शामिल हैं। फ्रंट पर सेल्फी क्लिक करने के लिए इसमें 32MP का कैमरा मौजूद है।

इस कॉन्सेप्ट फ़ोन में NFC, लीनियर मोटर, और ड्यूल स्पीकर भी साथ आएंगे।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

ImageRCB फैंस के लिए खास लाल फोन लेकर आया Nothing – Phone (4b) भारत में लॉन्च, जानें कीमत और फीचर्स

Nothing ने आज भारत में अपना नया फोन Nothing Phone (4b) लॉन्च कर दिया है, और इसी के साथ कंपनी ने अपनी बिल्कुल नई “b” सीरीज़ की शुरुआत भी कर दी है। ₹34,999 की शुरुआती कीमत वाले इस फोन में वही ट्रांसपैरेंट डिज़ाइन और पीछे जलती-बुझती Glyph लाइट वाला सिग्नेचर लुक है, जिसके लिए Nothing …

ImageRealme ने 50W MagDart magnetic wireless charging तकनीक के साथ कई और एक्सेसरी व Realme Flash भी प्रदर्शित किये

कई सारे लीक, अफवाहें और टीज़र आने के बाद Realme ने आखिरकार दुनिया की सबसे तेज़ मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक (world’s fastest magnetic wireless charging) से पर्दा उठा दिया है जिसे उन्होंने MagDart का नाम दिया है। इसी के साथ कंपनी ने Realme Flash को भी लॉन्च किया है जो इस नयी तकनीक के साथ …

ImageRealme Flash के साथ Realme MagDart वायरलेस चार्जर की परफॉरमेंस की पहली झलक; आइये जानें पूरी खबर

Realme का एक प्रोडक्ट लॉन्च होता नहीं, कि दूसरा कोई चर्चा का विषय बन जाता है। हाल ही में कंपनी ने अपने IoT प्रोडक्ट लॉन्च किये, इसके बाद से ही Realme Flash की चर्चा शुरू हुई और अब कुछ समय से हम मैग्नेटिक वायरलेस चार्जिंग तकनीक के बारे में सुन रहे हैं, जिसका ऑनलाइन लॉन्च …

Image10,001mAh या बड़ी बैटरी वाले फोन बन गए ट्रेंड, लेकिन क्या आपको खरीदना चाहिए? पैसे खर्च करने से पहले जान लें ये बात

स्मार्टफोन बाज़ार में इन दिनों एक अजीब होड़ चल रही है, और वो है बैटरी के नंबर की। कुछ साल पहले तक 5,000mAh बैटरी को ही “बड़ी बैटरी” माना जाता था। लेकिन अब Realme P4 Power जैसे फोन 10,001mAh की बैटरी के साथ आ चुके हैं, और 9,000mAh से 8,000mAh तो जैसे नया नॉर्मल बनते …

Imageजून 2026 में आने वाले स्मार्टफोन – Upcoming Smartphones in June 2026 in India

मई 2026 स्मार्टफोन लॉन्च के मामले में थोड़ा ठंडा रहा। कुछ फोन आए ज़रूर, लेकिन मिड-रेंज सेगमेंट में वह हलचल नहीं दिखी, जिसकी भारतीय खरीदार सबसे ज़्यादा उम्मीद करते हैं। इस साल वैल्यू-फॉर-मनी का मतलब भी बदल गया है। जो फीचर्स पहले ₹15,000-₹18,000 वाले फोन में मिलते थे, वे अब ₹25,000 या उससे ऊपर की …

Discuss

Be the first to leave a comment.