Realme 13 Pro 5G Series स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन, और कलर ऑप्शंस लीक: 30 जुलाई को होगा लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme इस महीने के आखिर तक अपनी 13 सीरीज के दो नए फ़ोन Realme 13 Pro 5G और Realme 13 Pro+ 5G लॉन्च करने वाली है। फ़ोन के लॉन्च से पहले ही इनके डिज़ाइन, कलर ऑप्शंस, और स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गयी है। खबरों के अनुसार इन्हें Realme 12 Pro 5G और Realme 12 Pro+ 5G के अपग्रेडेड वर्जन के रूप में पेश किया जा सकता है। आगे Realme 13 Pro 5G Series स्पेसिफिकेशन्स, डिज़ाइन, और कलर ऑप्शंस के बारे में विस्तार से जानते हैं।

Realme 13 Pro 5G Series लॉन्च की तारीख और कलर ऑप्शंस

कंपनी अपनी Realme 13 Pro 5G Series के Realme 13 Pro 5G और Realme 13 Pro+ 5G को 30 जुलाई 2024 को दोपहर 12 बजे लॉन्च करने वाली है। इसकी जानकारी कंपनी ने अपनी वेबसाइट के माध्यम से साझा की है। वेबसाइट पर कंपनी ने फ़ोन के कलर ऑप्शंस के साथ कैमरा फीचर्स और AI को भी दर्शाया है। जानकारी के अनुसार इस फ़ोन को Monet Gold और Monet Purple इन दो रंगों में पेश किया जायेगा।

बैकपैनल पर एक बड़ा गोलाकार कैमरा मॉड्यूल दिया गया है, जिसमें LED फ़्लैश के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिलने वाला है। कैमरा मॉड्यूल में गोल्डन फ्रेम HYPERIMAGE+ की बेजिंग पुराने मॉडल्स की तरह ही है। फ्रंट में डिस्प्ले के मध्य में एक कैमरा कटआउट दिता गया है। फ़ोन के दाहिनी और ऊपर वॉल्यूम बटन और उसके नीचे पावर बटन दिया गया है।

ये पढ़े: Motorola Edge 50 Neo स्टोरेज और कलर ऑप्शंस की लीक हुई जानकारी

Realme 13 Pro 5G Series स्पेसिफिकेशन्स

कंपनी के अनुसार ये दुनिया का पहला फ़ोन है, जिसमें 50 मेगापिक्सल Sony LYT – 701 OIS प्राइमरी कैमरा और 50 मेगापिक्सल Sony LYT – 600 पेरिस्कोप कैमरा सेंसर के साथ ट्रिपल कैमरा सेटअप मिल सकता है, जो आपको DSLR से भी बेहतर क्वालिटी दे सकता है। इस HYPERIMAGE+ AI कैमरा सिस्टम में 3X ऑप्टिकल ज़ूम की सुविधा मिल सकती है। इसके साथ ही इसमें आपको कई Next AI फीचर्स मिलने वाले हैं, जिनमें AI Ultra Clarity, AI Smart Removal, AI Group Photo Enhancer, और AI Audio Zoom जैसे फीचर्स शामिल हैं।

ये पढ़े: iQoo Z9 Lite 5G भारत में लॉन्च: कम कीमत में मिलेंगे धमाकेदार फीचर्स

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMac mini में आया Apple का पहला 2nm चिप, साथ Mac Studio भी भारत में लॉन्च, जानें इस बार कितनी ऊपर गयी कीमतें

सितम्बर में iPhone 18 सीरीज़ के लॉन्च से पहले ही कंपनी Apple ने भारत में दो डेस्कटॉप कंप्यूटर पेश किए हैं। इनमें नया Mac mini और नया Mac Studio शामिल हैं। हालांकि इस बार सबसे बड़ा बदलाव यहां चिप का है। कंपनी ने Mac mini में आपको नए M6 और M5 Pro चिप का विकल्प …

ImageRealme 13 Pro 5G सीरीज जल्द भारत में लॉन्च हो सकती हैं, टीज़र आया सामने

कुछ महीने पहले ही Realme ने अपनी Realme 12 Pro सीरीज़ को लॉन्च किया था, जिसकी सफलता के बाद अब कंपनी जल्द ही भारत में Realme 13 Pro 5G सीरीज लॉन्च करने जा रही है। हालांकि कंपनी द्वारा इसकी लॉन्च की तारीख की घोषणा नहीं की गयी है, लेकिन इस फ़ोन का टीज़र सामने आया …

ImageRealme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro भारत में 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च होंगे

भारत में Realme अपने नए किफायती Narzo 60 सीरीज़ स्मार्टफोन लॉन्च करने की तैयारी कर रहा है। कंपनी ने जानकारी दी है कि इस सीरीज़ में Realme Narzo 60 और Realme Narzo 60 Pro शामिल होंगे। इन दोनों फोनों को 6 जुलाई को दोपहर 12 बजे लॉन्च किया जाएगा। कंपनी की अपनी भारतीय वेबसाइट और …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

Imagerealme P4s 5G भारत में इस दिन होगा लॉन्च, BGMI में 144FPS गेमिंग का दावा

एक नज़र में: realme ने कन्फर्म कर दिया है कि P4s 5G भारत में 26 अगस्त को लॉन्च होगा। कंपनी ने लॉन्च से पहले ही इसके कई खास स्पेसिफिकेशन भी सामने रख दिए हैं, जिनमें चिपसेट, डिस्प्ले, बैटरी, कैमरा और मज़बूती की रेटिंग शामिल हैं। ये पढ़ें: realme 16x 5G भारत में लॉन्च, मिलेगी 144Hz …

Discuss

Be the first to leave a comment.