Realme 11 और Realme 11X होंगे 23 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Realme ने इस साल मई की शुरुआत में Realme 11 Pro और Realme 11 Pro Plus स्मार्टफोन लॉन्च किए थे। अब कंपनी ने घोषणा की है कि वह अपने नवीनतम 11 सीरीज़ के 5G फोन Realme 11 और Realme 11x को 23 अगस्त दोपहर 12 बजे पेश करने वाली है। डिवाइस के रंगों के विकल्प कंपनी द्वारा प्रमोशन फोटो में टीज़ कर दिए गए हैं। लॉन्च इवेंट लाइव स्ट्रीम भी किया जाएगा।

ये पढ़ें: पर्स में PAN Card नहीं बल्कि मोबाइल पर e-PAN लेकर चलें, इस तरह करें ऑनलाइन डाउनलोड

उम्मीद यह जताई जा रही है कि लॉन्च इवेंट में Realme 11 सीरीज़ के साथ Realme Buds Air 5 Pro भी पेश किए जा सकते हैं। बता दें कि सीरीज़ के बेस वैरिएंट Realme 11 को कुछ समय पहले चीन के ताइवान में सबसे पहले लॉन्च किया गया था। कंपनी पहली बार Realme 11x 5G की शुरुआत करने वाली है। ऐसे में कंपनी ने Realme 11 के साथ Realme 11x के कुछ स्पेसिफिकेशन के बारे में भी जानकारी दी है।

Realme 11 में 108MP का प्राइमरी रियर सेंसर होने की जानकारी दी गई है, जिसमें एलईडी फ्लैश यूनिट के साथ 2MP का डेप्थ सेंसर और 16MP का फ्रंट कैमरा सेंसर होने की संभावना है। वहीं, Realme 11x 5G में 64 MP का प्राइमरी कैमरा होने की पुष्टि की गई है, जो AI द्वारा द्वारा संचालित होगा। इसमें 33W फास्ट चार्जिंग का सपोर्ट मिलेगा, जबकि Realme 11 में 67W SuperVOOC वायर्ड फास्ट चार्जिंग सपोर्ट होने की जानकारी कंपनी ने दी है। सूत्रों की मानें तो दोनों ही स्मार्टफोन 5000 mAh बैटरी के साथ आ सकते हैं।

ये पढ़ें: OTT Release:इस हफ्ते की वेब सीरीज और फिल्में, पूरी लिस्ट देखें यहां

सीरीज़ के दोनों ही स्मार्टफोन के इंटरफेस Android 13 आधारित Realme UI 4.0 पर चलने की संभावना है। Realme 11 और Realme 11x के डिज़ाइन को पहले ही कंपनी ने टीज़ कर दिया था और और फोन की एक माइक्रोसाइट कंपनी की वेबसाइट पर पहले से ही लाइव है। यह फोन लॉन्च होते ही सीरीज़ के पहले ही आ चुके Realme 11 Pro और Realme 11 Pro+ में शामिल हो जाएगा, जिनकी बिक्री भारत में जारी है। बता दें कि Realme 11x इस नई सीरीज़ का बेस वैरिएंट होगा।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageRealme 11 सीरीज़ में दो नए स्मार्टफोन और Buds Air 5 Pro जल्दी होंगे भारत में लॉन्च

Realme की नयी नंबर सीरीज़ यानि Realme 11 में दो नए स्मार्टफोन और जुड़ने वाले हैं। अब तक केवल लीक में हम Realme 11 के आने की ख़बर सुन रहे थे, लेकिन अब कंपनी ने खुद नए लॉन्च का टीज़र पेश किया है। Realme ने अपने आधिकारिक ट्विटर (अब X है) अकाउंट से एक टीज़र …

ImageRealme 9 सीरीज़ में ये चार फोन होंगे लॉन्च; लॉन्च टाइमलाइन सामने आयी

Realme 8 सीरीज़ की सक्सेसर, Realme 9 सीरीज़ के लॉन्च की पुष्टि कंपनी के इंडिया और यूरोप सीएमओ फ्रांसिस वोंग (Francis Wong) ने काफी पहले सितम्बर में ही कर दी थी। पिछले महीने कंपनी ने दोबारा घोषणा की कि Realme 9 सीरीज़ के स्मार्टफोनों को अगले साल 2022 में बाज़ार में उतारा जायेगा। कुछ Realme …

Imagerealme 16x 5G इस दिन होगा लॉन्च। 7,000mAh बैटरी के साथ फिर वही फॉर्मूला

realme अपना नया realme 16x 5G भारत में 12 अगस्त को दोपहर 12 बजे लॉन्च करेगा। बड़ी बैटरी, हाई रिफ्रेश रेट डिस्प्ले और AI कैमरा फीचर्स वाला जो टेम्पलेट कंपनी अब हर फोन में दोहरा रही है, ये फोन भी उसी पर चलता है। ये पढ़ें: Realme 16x 5G की बैटरी डिटेल लीक: भारत में …

ImageOPPO K14 Plus 29 सितंबर को होगा लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ मिलेगा 6 साल का दावा

OPPO अपनी K14 सीरीज़ में एक और नया मॉडल जोड़ने जा रही है, और इसका नाम है OPPO K14 Plus। कंपनी ने अब भारत में इसकी लॉन्च की तारीख पर भी मुहर लगा दी है। Flipkart पर आये पोस्टर से पता चला है कि ये फोन 29 सितंबर को दोपहर 12 बजे लॉन्च होगा। आइए …

Discuss

Be the first to leave a comment.