PUBG Moble की हो रही है वापसी, यूजर अपनी पुरानी आईडी का कर पाएंगे इस्तेमाल

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

हाल ही में PUBG Mobile के इंडिया में वापसी को लेकर न्यूज़ सामने आई तो सभी “PUBG Wale” खुश हो गये थे। इसके बाद आज सामने आई नयी जानकरी के अनुसार यूजर अपने पुराने अकाउंट के जरिये ही गेम खेल सकते है। यानी की आपको अपनी सभी इन-गेम आइटम्स और स्किन, जो भी आपने खरीदा हो, उनका इस्तेमाल करने का सपोर्ट मिलेगा।

PUBG Mobile इंडिया में एक दम नए अवतार में नज़र आने वाला है। इसमें आपको नए डेक और वेलकम इमेज के अलावा रेड की जगह ग्रीन कलर का ब्लड देखने को मिलेगा। साथ ही इस बार यूजर के स्वास्थ्य को देखते हुए खेलने की टाइमिंग को भी निर्धारित किया जायेगा।

नयी जानकारी के हिसाब से सभी प्लेयर बैन से पहले की प्रोग्रस पर अपने गेम को दोबारा शुरू कर सकते है। यहाँ पर यह बात जरुर बतानी होगी की बैन हो चुके अकाउंट दोबारा रिस्टोर नहीं किये जा सकते है। बैन आईडी वाले प्लेयर दोबारा से गेम को शुरू कर पाएंगे।

अभी के लिए आपको गेम का आधिकारिक टीज़र ही देखने को मिला है जिसके अनुसार गेम जल्द ही इंडिया में खेलने के उपलब्ध होगा। PUBG और माइक्रोसॉफ्ट की डील के बाद उम्मीद है की इंडिया में भी डाटा Azure Cloud Server पर भी होस्ट किया जायेगा। कंपनी ने अपने 100 मिलियन डॉलर के इन्वेस्ट प्लान पर से भी थोडा पर्दा उठाया है जो इंडिया में गमिग्न एक्सपीरियंस को और भी बेहतर करने के इस्तेमाल किया जायेगा।

Related Articles

Imageगेमर्स के लिए खुशखबरी! OnePlus 17 में मिल सकती है 240Hz वाली 2K स्क्रीन

एक नज़र में : चीन में OnePlus 16 को आए अभी एक महीना ही हुआ है, और अगले फ्लैगशिप की स्क्रीन की जानकारी सामने आ गई है। टिपस्टर Digital Chat Station ने Weibo पर दावा किया है कि BOE ने 6.89-इंच की नई 2K स्क्रीन तैयार की है, जो 240Hz पर चल सकती है। उन्होंने …

ImagePUBG Mobile होगा नए नाम Battlegrounds Mobile India से जल्द लांच

PUBG मोबाइल जल्द ही इंडियन मार्केट में लॉन्च होने वाला है। पहले यह गेम देश में PUBG Mobile India नाम से काफी लोकप्रिय था लेकिन नए रिपोर्ट के अनुसार यह गेम अब मार्केट में बैटलग्राउंड मोबाइल इंडिया नाम से वापसी कर सकता है। नए टीजर पोस्टर को देखने से यह साफ होता है कि पब्जी …

Imageकैसे अपने PC या लैपटॉप पर उठाये PUBG Mobile का आनंद; जाने पूरी प्रक्रिया

PUBG (PlayerUnknown’s Battleground) आज के समय का सबसे बेहतर ऑनलाइन शूटिंग गेम साबित हो चुका है जिसका सबूत है गूगल प्ले के 2018 में इसको बेस्ट गेम का अवार्ड मिलना। पिछले साल लांच किये गये इस गेम को सबसे पहले विंडोज के लिए लांच किया गया था लेकिन फिर इसके मोबाइल वर्जन को भी पेश …

ImagePUC के नियम बदले! नई गाड़ी का सर्टिफिकेट अब 3 साल चलेगा, पर पुरानी गाड़ी वाले पहले ये जान लें

एक नज़र में : 6 साल तक पुरानी BS6 कार, बाइक या स्कूटर के लिए अब आपको हर साल PUC बनवाने की ज़रूरत नहीं है, क्योंकि सड़क परिवहन मंत्रालय ने PUC के नए नियम (PUC New Rules) लागू कर दिए हैं। इन गाड़ियों का PUC अब 1 साल की जगह 3 साल चलेगा। लेकिन BS4 …

ImageKarbonn की वापसी, 12 हज़ार में 7,000mAh बैटरी वाला फोन लॉन्च, पर 5G के लिए इंतज़ार

एक नज़र में : Karbonn ने भारत में Rebel और Rebel Pro लॉन्च करके स्मार्टफोन बाज़ार में अपनी वापसी कर ली है। इनकी खास बात बड़ी बैटरी और कम दाम है, क्योंकि ₹11,999 वाले Rebel में आपको 7,000mAh की बैटरी मिलती है। लेकिन MediaTek Helio G81 प्रोसेसर वाले ये दोनों फोन सिर्फ 4G नेटवर्क पर …

Discuss

Be the first to leave a comment.