लॉन्च से पहले ही लीक हुए Google Pixel 2 और Pixel 2 XL के स्पेसिफिकेशन्स; मिल सकती है 2023 तक की अनलिमिटेड गूगल क्लाउड स्टोरेज

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आने वाली 4 अक्टूबर को होने जा रहे अपने आगामी कार्यक्रम में Google अपने नए स्मार्टफ़ोन और कुछ अन्य प्रोडक्स सहित कुल 5 नए उत्पादों को लॉन्च करने जा रहा है, जिनमें Pixel 2 और Pixel 2XL जैसे स्मार्टफोन शामिल हैं। लेकिन लांच से पहले ही Google के इन स्मार्टफोनों के स्पेसिफिकेशन्स ऑनलाइन लीक हो गए हैं।

यह भी पढ़ें: सिर्फ 18,778 रुपए में खरीद सकते हैं iPhone 8, ये है तरीका

खुलासे में प्राप्त हुई जानकारी के अनुसार Google Pixel 2 कंपनी के पिछले साल के पिक्सल स्मार्टफोन का नया संस्करण होगा, जिसमें गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ एक HD डिस्प्ले होगी, जो कि स्नैपड्रैगन 835 प्रोसेसर द्वारा संचालित होगा और Google के नवीनतम OS, Android Oreo पर चलेगा। फोन के डस्ट, वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP67 रेटिंग होने की बात कही गयी है।

पूर्व में सामने आये एक लीक में कहा गया था कि फोन HTC द्वारा विकसित किया गया है और यह तीन रंगों में उपलब्ध होगा – kinda blue, clearly white और just black. Google Pixel 2 में एक 2700 mAh की बैटरी हो सकती है। Google Pixel 2 $650 (लगभग 45,000 INR) या $750 (लगभग 50,000 INR) में 128GB के संस्करण में उपलब्ध हो सकता है।

Google Pixel 2 आगामी लॉन्च समारोह में प्रस्तुत किया जाएगा। सैमसंग गैलेक्सी नोट 8, आईफोन एक्स और एलजी वी 30 के बाद, लोग उत्सुकता से Google के 2017 फ्लैगशिप – Google Pixel 2 की प्रतीक्षा कर रहे हैं।

इसके अलावा पढ़ें: Sharp ने लॉन्च किया नया Air Purifier; हवा शुद्ध करने के साथ-साथ मच्छर पकड़ने का भी काम करेगा

Google का यह नया स्मार्टफोन Google Pixel 2 का बड़ा संस्करण है। Google Pixel 2XL में गोरिल्ला ग्लास 5 की प्रोटेक्शन के साथ एक क्वाड HD डिस्प्ले होगी। फोन में LG V30 के 18: 9 डिस्प्ले पैनल का भी इस्तेमाल किया जा सकता है। इस फोन में भी डस्ट, वाटर रेसिस्टेंस के लिए IP67 रेटिंग होने की बात कही गयी है।

पूर्व में सामने आये लीक से पता चलता है कि Google Pixel 2XL दो रंगों में उपलब्ध होगा- ‘काले और सफेद’ और ‘सिर्फ काले’ और इनकी कीमत क्रमशः 64GB और 128GB संस्करण के लिए $850 (लगभग 55,000 रुपये) या $950 (लगभग 60,000 INR) हो सकती है।

Image result for Google Pixel 2XL

हालांकि, Pixel 2 के विपरीत, Google Pixel 2XL LG द्वारा निर्मित किया जा रहा है। Google Pixel 2XL में एक 3520 mAh की बैटरी दी जाएगी। एंड्रॉयड अथॉरिटी के सूत्रों के अनुसार इन स्मार्टफोनों के ग्राहकों को 2023 तक के लिए अनलिमिटेड गूगल क्लाउड स्टोरेज मिलेगी।

यह भी पढ़ें: 140 character limit को बढ़ाने पर विचार कर रहा है Twitter; 280 हो सकती है नई सीमा

Related Articles

ImageSamsung Galaxy F70 5G भारत में लॉन्च: 50MP OIS कैमरा और 5,000mAh बैटरी, जानें कीमत

एक नज़र में : Samsung ने भारत में Galaxy F70 5G लॉन्च कर दिया है, और इसके साथ कंपनी की F-सीरीज़ में एक और मॉडल जुड़ गया है। सीरीज़ में इसकी जगह Galaxy F70e और ज़्यादा प्रीमियम Galaxy F70 Pro के बीच है। अच्छी बात ये है कि बैंक डिस्काउंट और लॉन्च ऑफर के बाद …

ImageGoogle Pixel Fold भी होगा 2023 के बेहतरीन फोनों में शामिल : जानें इस फ़ोन के बारे में सबकुछ

ये खबरें तो काफी समय से आ ही रही हैं कि Google अपने फोल्डेबल स्मार्टफोन पर काम कर रहा है और इस खबर पर Google ने भी अपनी मोहर लगा दी है। हालांकि इस खबर को आये लगभग 3 साल हो चुके हैं और किसी कारण से Google के इस फोल्डेबल फ़ोन को अब तक …

ImageSamsung Galaxy M10s के कुछ स्पेसिफिकेशन हुए लीक: फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट भी मिल सकता है

Samsung Galaxy M10s स्मार्टफोन जल्द लॉन्च होने वाला है। लॉन्च से पहले इस स्मार्टफोन के बारे में कई प्रकार की लीक रिपोर्ट सामने आ रही हैं। अब लेटेस्ट लीक इस स्मार्टफोन के Android Enterprise लिस्टिंग से सामने आई हैं। इस लीक मेंसैमसंग के अपकमिंग स्मार्टफोन की कुछ स्पेसिफिकेशंस सामने आई हैं। तो चलिए नजर …

ImagePixel 11 सीरीज़ लॉन्च से पहले पूरी लीक: दाम बढ़ेंगे और Pro में कटौती भी, वजह Google ने खुद बता दी

Google की Pixel 11 सीरीज़ के लॉन्च में नौ दिन बचे हैं, और इवेंट से पहले लीक होने के लिए शायद ही कुछ बाकी रह गया है। Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold, चारों की स्पेसिफिकेशन शीट और कीमतें बाहर आ चुकी हैं। शुरुआत भी खुद Google …

ImageiPhone 18 Pro के लिए ₹10,000 और देने होंगे… लॉन्च से पहले लीक हुई भारत की कीमत

आज रात Apple अपने नए iPhone लॉन्च करने जा रहा है, और टेक की दुनिया में आज सबसे ज़्यादा चर्चा इसी की है। लोगों के मन में सवाल भी एक ही है, कि इस बार कीमत कितनी रखी जाएगी। इवेंट से चंद घंटे पहले iPhone 18 Pro और iPhone 18 Pro Max की भारतीय कीमतें …

Discuss

Be the first to leave a comment.