सिर्फ 18,778 रुपए में खरीद सकते हैं iPhone 8, ये है तरीका

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

आज हम आपको एक ऐसे ऑफर के बारे में बता रहे हैं जिसके द्वारा आप नए iPhone 8 को केवल 18,778 रूपये की कीमत पर प्राप्त कर सकते हैं। अब आप सोच रहे होंगे कि ऐसा कैसे होगा? तो चलिए हम आपको बताते हैं:

Apple iPhone 8 (32 GB) की वर्तमान कीमत 64,000 रुपये है। अगर आप इसे सिटीबैंक के डेबिट या क्रेडिट कार्ड के साथ खरीदते हैं तो आपको 10,000 रुपये का कैशबैक मिलता है, यानी अब आपके iPhone 8 की कीमत हो जाती है 54,000 रुपये।

यह भी पढ़ें: Bothie Camera और Ozo Audio के साथ NOKIA 8 हुआ भारत में लॉन्च: जानें इसके स्पेसिफिकेशन, विशेषताएं और कीमत

Image result for iphone 8

ये तो रही एक मामूली छूट मगर इसके अलावा हम आते हैं एक ख़ास ऑफर पर जो कि रिलायंस Jio के साथ आ रहा है, रिलायंस जियो ने iPhone 8 और iPhone 8 Plus दोनों के लिए 70% की एक Jio Buyback offer की पेशकश की है, जिसका मतलब ये है कि Jio नेटवर्क के साथ आप iPhone 8 या 8 Plus पर 44,800 रुपये की एक ‘प्रभावी बचत’ प्राप्त कर सकते हैं।

Image result for iphone 8 jio

हालांकि, इस Jio Buyback offer का लाभ उठाने के लिए, उपयोगकर्ताओं को Jio की 799 रुपये प्रति माह की योजना को भी एक्टिव कराना होगा। यह कैशबैक आपको एक साल बाद फोन को वापस करने पर प्राप्त हो जाएगा। 10000 और 44,800 की इस छूट को iPhone 8 की वास्तविक कीमत से घटाएं तो फोन की कीमत 9,800 हो जाती है।

यह भी पढ़ें: एक साल की स्क्रीन रिप्लेसमेंट वारंटी के साथ आ रहे हैं TECHNO i-Series के स्मार्टफोन; जानिये और क्या ख़ास है इन फोनों में?

लेकिन इस ऑफर को लेने के लिए आपको 799 रुपए प्रतिमाह का Jio प्लान एक्टिव कराना होगा जिसकी वार्षिक कीमत 9,588 रुपए अदा करनी होती है। इसका मतलब है कि सभी जोड़- घटाव और इन सभी ऑफर्स को जोड़ने के बाद, एप्पल iPhone 8 का शुद्ध मूल्य 18,778 रुपये पर आता है।

इसके अलावा, ध्यान देने वाली बात यह है कि इस ऑफ़र का लाभ उठाने के लिए, उपयोगकर्ताओं को रिलायंस Jio आधिकारिक आउटलेट अथवा अमेज़ॅन इंडिया से ही ये फोन खरीदने होंगे। साथ ही कैशबैक प्राप्त करने के लिए उन्हें अपने फोन को MyJio ऐप पर पंजीकृत भी कराना होगा।

Image result for iphone 8 jio

गौरतलब है कि 12 सितंबर को Apple के स्टीव जॉब्स थियेटर में Apple की कई नई डिवाइसेस को लॉन्च किया गया था, iPhone की इस दसवीं वर्षगांठ के ऐतिहासिक मौके पर Apple द्वारा प्रीमियम स्मार्टफोन iPhone X के साथ iPhone 8 और iPhone 8 Plus भी लॉन्च किया गया था; स्मार्टफोन्स अलावा Apple Watch series 3 और 4K TV को भी लॉन्च किया गया है। iPhone X में होम बटन और फ़िंगरप्रिंट सेंसर को पूरी तरह हटा दिया गया है, और फोन को Edge to Edge डिस्प्ले के साथ पेश किया गया है।

यह भी पढ़ें: 140 character limit को बढ़ाने पर विचार कर रहा है Twitter; 280 हो सकती है नई सीमा

Related Articles

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

ImageAmazon के आकर्षक लेकिन लिमिटेड ऑफर के साथ iPhone 13 पर मिल सकता है 21,500 का डिस्काउंट

क्या आपको भी iPhone का शौक है ? भारत में कई लोग iPhone का शौक रखते हुए भी, फ़ोन की कीमत के कारण, इन्हें नहीं खरीद पाते। लेकिन अब आपको ेल सीमित वक़्त के लिए iPhone पर भारी डिस्काउंट मिल रहा है। अगर आप भी अब अपना पुराना iPhone या Android फ़ोन, बदलकर iPhone 13 …

ImageFlipkart Big Saving Days Sale के दौरान मात्र 999 रूपए में मिल सकते हैं ये स्मार्ट टीवी

Flipkart Big Saving Days Sale शुरू हो चुकी है और ये 27 जुलाई यानि बुधवार को ख़त्म होगी। इस सेल में कई बेहतरीन इलेक्ट्रॉनिक्स पर आप अच्छे ऑफर पा सकते हैं, जिनमें से एक टीवी भी है। अगर आप नया टीवी खरीदने का विचार कर रहे हैं, तो इस समय Flipkart की इस सेल में …

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageiPhone 18 Pro में क्या नया होगा? कैमरा, बैटरी और AI में मिल सकते हैं बड़े बदलाव

iPhone 18 Pro में इस बार Apple शायद ऐसा बदलाव न करे, जो पहली नज़र में चौंका दे। लेकिन हाल ही में आये लीक इशारा कर रहे हैं कि रोज़ के इस्तेमाल में फर्क ज़रूर महसूस हो सकता है। कंपनी डिज़ाइन बदलने से ज़्यादा कैमरा, बैटरी, डिस्प्ले और AI अनुभव को बेहतर बनाने पर ध्यान …

Discuss

Be the first to leave a comment.