Phone Safety Tips: फोन में दिखें ये साइन तो हो जाएं सावधान, कोई आपको देख और सुन रहा है

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Phone Safety Tips: कई बार हम ऐसे ऐप्स डाउनलोड कर लेते हैं, जिनमें स्पाइवेयर होता है, और उससे हमारे फोन का एक्सेस किसी अन्य व्यक्ति के पास चला जाता है। ऐसे में वो हमारे फोन का कैमरा ऑन करके हमें देख सकता है, माइक ऑन करके हमारी बातें भी सुन सकता है, और हमारी स्क्रीन को भी रिकॉर्ड कर सकता है। हालांकि, सिक्योरिटी को ध्यान में रखते हुए फोन के OS में कई फीचर्स को शामिल किया गया है, जिससे हमारे फोन में कुछ भी ऑन होगा तो हमें उसके बारे में पता चल जाएगा, लेकिन ये कैसे होगा? इसके बारे में आपको पता होना चाहिए।

ये पढ़ें: Xiaomi 15 Ultra 2 मार्च को होगा भारत में लॉन्च, इसके बारे में हम क्या जानते हैं?

Phone Safety Tips: फोन हैक तो नहीं कैसे पता करें?

दरअसल जब भी हमारे फोन का कोई सेंसर ऑन होता है, तो उसका नोटिफिकेशन आता है, बस आपको उस नोटिफिकेशन को पहचानने की देर है, उसके बाद आप आसानी से पता कर पाएंगे, कि किसी ने आपका माइक या कैमरा ऑन तो नहीं किया।

  • कैमरा ऑन होने पर: जब भी आपके फोन का कैमरा ऑन होगा भले ही आप कोई और ऐप चला रहे हो, या फोन रखा हुआ हो फिर भी नोटिफिकेशन बार में दाईं ओर आपको ग्रीन कलर का कैमरा का साइन नजर आएगा।
  • माइक ऑन होने पर: यदि कोई व्यक्ति आपके फोन का माइक ऑन करके आपके आस पास की आवाज सुनता है, तो माइक ऑन होने पर नोटिफिकेशन बार में दाईं ओर माइक का साइन नजर आएगा।
  • स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन होने पर: जैसे कैमरा और माइक ऑन होते समय ग्रीन कलर के साइन आते हैं, वैसे ही यदि कोई स्क्रीन रिकॉर्डिंग ऑन करता है, तो दाईं ओर नोटिफिकेशन बार में ग्रीन कलर की लाइट जलती है।

फोन हैक होने पर क्या करें?

यदि आपको लगता है, कि किसी ने आपका फोन हैक कर लिया है, या कोई बार बार कैमरा और माइक ऑन कर रहा है, तो सबसे पहले अपने फोन की इंटरनेट कनेक्टिविटी को बंद कर दें, इससे सामने वाला आपके फोन को एक्सेस नहीं कर पाएगा।

अब आपको अपने फोन में चेक करना है, कि आपने कौनसे ऐप्स को माइक और कैमरा की परमिशन दे रखी है। आप चाहें तो फोन को पूरी तरह से फॉर्मेट भी कर सकते हैं, जिससे यदि फोन में कोई स्पाइवेयर होगा तो डिलीट हो जाएगा।

ये पढ़ें: JioCoin क्या है, और कैसे मुफ्त में इसे कमा के हर महीने हजारों रुपए बचा सकते हो?

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

ImageRedmi Note 17 Pro vs vivo T5: 35 हजार में 9,000mAh बैटरी या 144Hz स्क्रीन, कौन सा फोन लें

Redmi Note 17 Pro vs vivo T5: Redmi Note 17 Pro को भारतीय बाज़ार में एंट्री मिल चुकी है, लेकिन इस बार ये फोन ₹35,000 के बजट में आया है। लेकिन इस बजट में भारतीय बाज़ार में अगर आपको एक बड़ी बैटरी और AMOLED स्क्रीन वाला फोन चाहिए, तो केवल एक यही नहीं है। इसी …

ImageNothing का नया बजट फोन Phone (4b) आ रहा है भारत में, लॉन्च डेट लीक, इस दिन होगा पेश

Nothing पिछले कुछ दिनों से अपने आने वाले Phone (4b) को लेकर लगातार टीज़र दे रहा है, हालांकि कंपनी ने अब तक इस डिवाइस के बारे में बहुत कम जानकारी दी है। लेकिन अब ये तस्वीर जल्द साफ़ हो सकती है, क्योंकि एक नए लीक में फोन की संभावित लॉन्च डेट सामने आ गई है। …

Image6,000mAh बैटरी और स्टॉक Android 16 के साथ Lava ने लॉन्च किया नया 14 हजार से कम का ये 5G फोन

नया बजट फोन सेटअप करते समय अक्सर हम सबसे पहले उन ऐप्स को हटाते हैं, जो प्री-इंस्टॉल्ड होती हैं और हमें उनकी कोई ज़रुरत नहीं होती। लेकिन Lava ने आज भारत में जो नया फोन उतारा है, उसकी सबसे बड़ी बात यही है कि कंपनी के अनुसार इसमें न कोई विज्ञापन आएगा और न कोई …

ImageLava Virat V1 Pro 5G भारत में लॉन्च, अब 15,000 से कम में 50MP कैमरा और 6000mAh बैटरी

Lava ने Virat सीरीज़ में तीसरा फोन जोड़ दिया है। Lava Virat V1 Pro 5G आज भारत में लॉन्च हो गया है, जो जुलाई में आए Virat V1 5G से एक स्तर ऊपर है। इसमें आपको 6.75-इंच की 120Hz स्क्रीन, 6,000mAh बैटरी और 50MP का प्राइमरी कैमरा मिलेगा। खास बात ये है कि प्रोसेसर और …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products