नोकिया 3 या शिओमी रेडमी 4 , कौन सा फ़ोन है बेहतर?

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

एचएमडी ने लोकप्रिय ब्रांड नोकिया के तीन नए हैंडसेटों के साथ भारतीय स्मार्टफोन बाजार में दस्तक दी है -नोकिया 3, 5 और 6। आकार, कीमत और फीचर्स के आधार पर नोकिया 3 इन सबसे छोटा फोन है, जिसने 10,000 रूपये से कम कीमत वाले फोनों के बीच एक नई जंग छेड़ दी है। (Read in English)

ऐसा माना जा रहा है कि इस बजट में नोकिया 3 को शिओमी के रेड मी 4 से बड़ी चुनौती मिलने वाली है। तो आइये नज़र डालते हैं इन दोनों फोनों की खूबियों, कीमतों और इनके स्पेसिफिकेशन्स पर और जानते हैं कि दोनों में से कौन सा फोन बेहतर है।

Nokia 3 और Xiaomi Redmi 4 के स्पेसिफिकेशन्स

Model Nokia 3 Xiaomi Redmi 4
Display 5-inch, HD(1280 x 720p), Corning Gorilla Glass 5-Inch, IPS LCD, HD resolution, 2.5D curved glass
Processor 1.4Ghz quad-core Mediatek MT6737 SoC 1.4GHz octa-core Qualcomm Snapdragon 435 SoC
RAM 2GB 2GB/ 3GB/4GB
Internal Storage 16GB (expandable) 16GB/ 32GB/64GB (expandable)
Software Android 7.0 Nougat MIUI 8 based on Android 6.0 Marshmallow
Primary Camera 8MP, f/2.0 aperture, Dual LED flash, 1080p Videos 13MP, LED flash, PDAF, 1080p Videos
Secondary Camera 8MP, LED Flash 5MP, f/2.2 aperture camera
Battery 3000mAh battery 4,100mAH (non-removable)
Others 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, microUSB, 3.5mm Audio Jack, Hybrid SIM slot 4G VoLTE, WiFi, Bluetooth, GPS, microUSB, 3.5mm Audio Jack, Hybrid SIM slot
Price Rs. 8,999 Rs. 6,999/ Rs. 8,999/ Rs. 10,999

डिज़ाइन और डिस्प्ले

नोकिया 3 की बनावट काफी हद तक नोकिया के पुराने विंडोज फोन से मिलती जुलती है, नोकिया 5 और 6 की तरह इसमें मैटल बॉडी नहीं दी गयी है, यह स्मार्टफोन पॉलीकार्बोनेट बॉडी के इस्तेमाल से बनाया गया है जिसमें किनारे पर मेटालिक फ्रेम दिए गए हैं।

वहीं रेडमी पीछे की तरफ मेटल यूनीबॉडी के साथ आता है। ये दोनों ही फोन अच्छी बनावट, अल्ट्रा कॉम्पैक्ट आकार और घुमावदार किनारों वाले हैं। जहां तक ​​डिस्प्ले का संबंध है, दोनों फोन बहुत हद तक समान हैं। दोनों में 5 इंच की HD डिस्प्ले दी गयी है जिनका रेसोलुशन और PPI घनत्व एक जैसा ही है।

सॉफ्टवेयर

सॉफ्टवेयर ही वह विषय है जिस पर दो फोनों के बीच बड़ा अंतर नज़र आता है। नोकिया 3 में नवीनतम एंड्रॉइड 7.1.1 (नोगाट) दिया गया है, जबकि रेडमी 4 एंड्रॉइड 6.0 मार्शमॉलो-आधारित MIUI 8.0 पर चलता है। नोकिया का स्टॉक एंड्रॉइड के साथ चलने का निर्णय बेहद बुद्धिमानी भरा है जिसका परिणाम सभी के सामने होगा।

इसके जरिये नोकिया अव्यवस्था मुक्त ओएस प्रदान करता है जो अनावश्यक एप्प्स से मुक्त अच्छी परफॉरमेंस देता है। नोकिया द्वारा नियमित तौर पर अपडेट का वादा किया गया है, इसलिए फोन को गूगल द्वारा लेटेस्ट एंड्रॉयड सॉफ्टवेयर मिलते रहेंगे। इसके अलावा Google असिस्टेंस और पिक्सेल लांचर जैसी इनबिल्ट सुविधाएं इस फोन को और बेहतर बनाती हैं।

प्रदर्शन

नोकिया 3 क्वाड-कोर मीडियाटेक चिपसेट और 2 जीबी रैम के साथ आता है जिससे स्पष्ट है कि यह फोन भारी उपयोग के लिए सक्षम नहीं है, हालांकि यह मध्यम उपयोग के लिए एकदम सही है। जिसका अर्थ है कि अगर आप हाई एन्ड गेमिंग के शौक़ीन हैं तो यह आपके लिए परफेक्ट फोन नहीं है।हालांकि यह उन लोगों के लिए अच्छा है, जो केवल वीडियो स्ट्रीम करते हैं और नेट ब्राउज़ करते हैं।

यही सीमितताएं रेडमी 4 के साथ भी है, प्रदर्शन के मामले में रेडमी 4 भी नोकिया 3 के ही समान औसत स्तर की परफॉरमेंस देता है। हमारी टेस्टिंग में यह फोन भारी एप्स इस्तेमाल के समय थोड़ा धीमा था, हालांकि गेम आदि खेलने में कोई विशेष रुकावट नहीं हुई मगर ऐसा नहीं है कि यह गेमिंग डिवाइस है।

कैमरा और बैटरी

Nokia 3 में 16 जीबी इंटरनल मेमरी, ऑटोफोकस से लैस 8 मेगापिक्सल रियर और फ्रंट कैमरा दिया गया है।
नोकिया 3 में सामने और पीछे दोनों तरफ 8MP के कैमरे दिए गए हैं, जो अपनी कीमत के अनुसार अच्छी फोटो क्वालिटी प्रदान करते हैं।

वहीं रेडमी 4 में एफ / 2.0 एपर्चर के साथ 13MP का मुख्य कैमरा है और सामने की तरफ एक 5MP कैमरा दिया गया है, जो कि इस कीमत में काफी अच्छा है। वहीं अगर बैटरी की बात करें तो रेडमी 4 की 4,100 एमएएच बैटरी, नोकिया 3 की 2,650 एमएएच की बैटरी से कहीं आगे है। लेकिन, लो रेसोलुशन डिस्प्ले और रैम को देखते हुए यह लंबे समय तक चल सकती है।

निर्णय

दोनों फोन एक अच्छे उपभोक्ता वर्ग को टारगेट करते हैं और लगभग सभी पैमानों में सही बैठते हैं। निश्चित रूप से दोनों फोनों के बीच एक रोमांचक मुकाबला होने जा रहा है।

यदि आप स्टॉक एंड्रॉइड अनुभव और निरंतर अपडेट्स चाहते हैं, तो आप नोकिया 3 पर भरोसा कर सकते हैं। वहीं अगर आप बैटरी को प्राथमिकता देते हैं तो रेडमी 4 आपकी पसंद हो सकता है। लेकिन यदि आप इस फोन को 4GB संस्करण में चाहते हैं, तो आप Redmi Note 4 पर भी गौर कर सकते हैं।

Related Articles

ImageiQOO Z11xa 5G भारत में लॉन्च, Z11x से 2GB ज़्यादा रैम अब कम पैसों में, जानें कीमत

iQOO का Z11x इस साल मार्च में भारत आया था, और तब से इसके दाम कम से कम तीन बार बदल चुके हैं। आज कंपनी ने उसी फोन को एक नए नाम के साथ बाज़ार में उतार दिया है, iQOO Z11xa 5G। इस फोन का हार्डवेयर बिलकुल वही है, कंपनी ने इसमें सिर्फ मेमोरी वैरिएंट …

ImageNokia 2.4 और Nokia 3.4 भारत में 26 नवंबर को होंगे किफायती कीमत में लॉन्च, जाने क्या होगा ख़ास

कुछ दिनों पहले ही खबर आई थी कि HMD Global नए नोकिया 2.4 स्मार्टफोन को नवंबर के आखिर में भारत लाएगी। अब कंपनी ने ऑफिशली जानकारी दे दी है कि भारत में नोकिया 2.4 और नोकिया 3.4 स्मार्टफोन्स 26 नवंबर को एंट्री करेंगे। नोकिया मोबाइल इंडिया के ऑफिशल ट्विटर अकाउंट पर एक टीजर विडियो जारी किया गया। इस विडियो में नोकिया …

ImageNokia 110 (2019) फीचर फोन 1.77-इंच कलर डिस्प्ले के साथ सिर्फ 1,599 रुपए में हुआ लांच

Nokia ने आज इंडियन मार्किट में पीछे महीने IFA इवेंट में लांच किये गये Nokia 110 (2019) को लांच कर दिया है। ये डिवाइस मार्किट में Nokia 105 (2019) के अपग्रेड के तौर पर देखी जा सकती है। Nokia 105 पीछे साल ही लांच की गयी थी। Nokia 110 में आपको एक बेसिक फीचर फोन …

ImageJio vs Airtel Yearly Plan: सिर्फ कॉलिंग वाला रिचार्ज, नंबर को सालभर चालू रखने के लिए कौन सा प्लान बेहतर?

हम में से बहुत से लोग अपने फोनों पर दो नंबर चलाते हैं। अक्सर एक ही मुख्य रहता है और दूसरा या पुराना नंबर ज़्यादातर लोग सिर्फ बैंक के OTP, आधार में रजिस्टर्ड होने के कारण और पुराने संपर्कों के लिए चालू रखते हैं। लेकिन उस नंबर पर कौन सा रिचार्ज कम से कम में …

ImageMotorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: दमदार बैटरी व मैगनेट चार्जिंग या ZEISS का ज़ूम कैमरा, कौन सा है आपके लिए बेहतर?

Motorola Edge 70 Max vs Vivo X200T: Motorola ने 15 जुलाई को अपना Edge 70 Max भारत में लॉन्च किया है, जो कंपनी के अब तक के सबसे दमदार बैटरी-और-डिस्प्ले वाले फोनों में से एक है, और इस सेगमेंट का पहला फोन है जिसमें Qi2.2 मैगनेट वाली वायरलेस चार्जिंग मिलती है। दूसरी तरफ Vivo का …

Discuss

Be the first to leave a comment.