कल होगा Oppo Reno 12 लाइव इवेंट 2024, ऐसे देखे

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

कल 23 मई को Oppo का एक लाइव इवेंट होने वाला है, जिसमें कंपनी अपनी आगामी Oppo Reno 12 सीरीज को लॉन्च करने वाली हैं। इस सीरीज में Reno 12 और Reno 12 Pro को शामिल किया गया हैं। यदि आपको भी इस कंपनी के फ़ोन पसंद हैं, और आप भी Oppo Reno 12 लाइव इवेंट 2024 देखना चाहते हैं, तो इसकी जानकारी हमनें इस लेख में दी हैं। जानते हैं इसके बारे में विस्तार से।

Oppo Reno 12 लाइव इवेंट 2024 कैसे देखें

यदि आप Oppo का ये लाइव इवेंट देखना चाहते हैं, तो कंपनी इस इवेंट की शुरुआत कल चीनी स्टैंडर्ड समय (UTC+08) 16:00 बजे करेगी। इस इवेंट का लाइव स्ट्रीम लोकप्रिय चीनी माइक्रोब्लॉगिंग प्लेटफॉर्म वीबो पर होगा। यदि आपके क्षेत्र में ये प्लेटफार्म काम न करें, तो आप इसके लिए VPN का उपयोग भी कर सकते हैं।

ये पढ़े : Vivo X Fold 3 Pro जल्द होगा भारत में लॉन्च; मिलेंगे ये धमाकेदार फीचर्स

क्या होगा Oppo Reno 12 सीरीज में

इस सीरीज के स्पेसिफिकेशन्स का खुलासा कल इवेंट में होगा, लेकिन पहले ही इसके स्पेसिफिकेशन्स की जानकारी लीक हो गयी हैं,जिससे अंदाजा लगाया जा सकता है, कि Oppo Reno 12 और Oppo Reno 12 Pro में 6.7 इन्च का 1.5K resolution वाला OLED डिस्प्ले दिया जा सकता है। Oppo Reno 12 में Dimensity 8250 प्रोसेसर का इस्तेमाल किया जा सकता है, वहीं Oppo Reno 12 Pro MediaTek Dimensity 9200+ Star Speed Edition SoC द्वारा संचालित हो सकता है, इसके अतिरिक्त फ़ोन की परफॉरमेंस को बेहतर बनाने के लिए Oppo Reno 12 में 16GB की RAM और 512GB तक internal storage और Oppo Reno 12 Pro में 16GB RAM और 1TB तक की स्टोरेज दी जा सकती हैं।

ये पढ़े: Tecno Camon 30 series भारत में हुई लॉन्च, जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन्स

बात करे कैमरा क्वालिटी की तो दोनों फ़ोन में 50MP Sony IMX890 प्राइमरी कैमरा, 8MP उल्ट्रावाइड एंगल शूटर, और 50MP Samsung GN5 टेलीफ़ोटो सेंसर का ट्रिपल रियर कैमरा सेटअप दिया जा सकता है, इसी के साथ वीडियो कालिंग के लिए फ्रंट में 50MP Samsung JN5 sensor वाला सेल्फी कैमरा दिए जाने की उम्मीद है। ये दोनों फ़ोन चार्जिंग और बैटरी बैकअप के मामले में भी बेहतर परफॉर्म कर सकते हैं, क्योंकि इसमें 80W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट के साथ 5,000mAh की बैटरी मिल सकती हैं।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageMoto G77 Power भारत में लॉन्च, एक चार्ज में 3 दिन चलने का दावा

Motorola ने आज भारत में अपना नया बैटरी-फोकस्ड स्मार्टफोन Moto G77 Power लॉन्च कर दिया है। इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसकी 7,000mAh बैटरी है, जिसके बारे में कंपनी का दावा है कि एक बार चार्ज करने पर ये तीन दिन तक साथ निभा सकती है। इसके साथ मिलते हैं, 50MP का Sony LYTIA …

ImageSamsung Galaxy Unpacked Event: साल के पहले बड़े लॉन्च को कैसे देख सकते हैं लाइव

Samsung Galaxy Unpacked Event साल के महत्वपूर्ण लॉन्च में से एक है, जिसमें Galaxy S-सीरीज़ फोनों को पेश किया जाता है। इसके लॉन्च का इंतज़ार सभी को रहता है और इस बार कंपनी अपने इस इवेंट को 17 जनवरी, 2024 को होस्ट करने वाली है। इस इवेंट में नए Galaxy S24 लाइन-अप के अलावा Galaxy …

ImageNothing Phone (2) आज होगा लॉन्च, लाइव स्ट्रीमिंग से लेकर बिक्री तक सब जानें यहां

Nothing लंबे इंतजार के बाद मंगलवार को अपना नया Nothing Phone (2) भारत सहित दुनियाभर में लॉन्च करने वाला है। यह स्मार्टफोन Nothing Phone (1) की सफलता के बाद उसका सक्सेसर होगा, जिसमें दमदार प्रोसेसर के साथ शानदार फीचर होंगे। कंपनी अपने नए फोन को भी ट्रांसपेरेंट लुक में उतारेगी, जिसके बारे में हम आपको …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

ImageOnePlus का सबसे सस्ता फोन आ रहा है भारत में: N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म, इस दिन होगा पेश

OnePlus ने अपनी नई N सीरीज़ के पहले फोन OnePlus N6 की लॉन्च डेट कन्फर्म कर दी है। Amazon India पर लाइव हुई टीज़र लिस्टिंग के अनुसार, यह फोन 30 जून 2026 को दोपहर 12 बजे भारत में लॉन्च होगा। कई दिनों तक नई लाइनअप को टीज़ करने के बाद कंपनी ने अब इसका पहला …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products