Oppo K7 5G स्मार्टफोन आज चीन में लॉन्च किया गया है। यह K-सीरीज़ का पहला 5G सपोर्ट वाला स्मार्टफोन है। यह स्मार्टफोन पिछले साल अक्टूबर में लॉन्च किये गये Oppo K5 का अपग्रेड है। फोन में क्वैड कैमरा सेटअप और फास्ट चार्जिंग सपोर्ट मिलता है। तो चलिए डिवाइस के फीचरों पर नज़र डालते है:
Oppo K7 5G की कीमत और उपलब्धता
Oppo K7 के 8GB + 128GB वरिएन्त की कीमत 1,999 युआन तथा 8GB + 256GB वरिएन्त की कीमत 2,299 युआन तय किया गया है। फ़ोन को Mystery Black, Blue, Lemon Yellow, Flame Gradient और White कलर ऑप्शन में पेश किया है। यह 11 अगस्त से चीन में सेल के लिए उपलब्ध होगा। प्री-ऑर्डर शुरू हो चुके हैं।
Oppo K7 5G के फीचर
कंपनी के किफायती 5G स्मार्टफोन में 6.5 इंच की FHD+ AMOLED स्क्रीन दी गयी है जो 60Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट करती है। डिस्प्ले की पिक्सेल डेंसिटी 408ppi है। प्रोसेसर के तौर पर यहाँ पर स्नैपड्रैगन 765G चिपसेट का इस्तेमाल किया है। फोन में 8GB रैम के साथ 128GB और 256GB इनबिल्ट स्टोरेज के विकल्प मिलते हैं। स्टोरेज को माइक्रोएसडी कार्ड के जरिए बढ़ा सकते हैं।
फोटोग्राफी के लिए फोन में 48 मेगापिक्सल (प्राइमरी), 8 मेगापिक्सल (सुपरवाइड), 2 मेगापिक्सल (मैक्रो) और 2 मेगापिक्सल (डेप्थ सेंसर) मिलते है। सामने की तरफ नौच के तहत 32 मेगापिक्सल का सेल्फी कैमरा दिया गया है। स्मार्टफोन को पावर देने के लिए 4025mAh की बैटरी है जो 30 वाट VOOC 4.0 फास्ट चार्जिंग सपॉर्ट करती है।
Oppo K7 5G की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo K7 5G |
डिस्प्ले | 6.4-इंच, FHD+ AMOLED डिस्प्ले |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड 10 आधारित ColorOS 7.2 |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 765G |
रैम + स्टोरेज | 8GB+ 128GB / 8GB + 256GB |
रियर कैमरा | 48MP + 8MP 119° अल्ट्रा-वाइड लेंस + 2MP मैक्रो लेंस + 2MP डेप्थ सेंसर |
फ्रंट कैमरा | 32MP |
बैटरी | 4025mAh, 30W फ़ास्ट चार्जिंग सपोर्ट |