Oppo Find X अभी तक के सबसे क्रिएटिव स्मार्टफ़ोनों में से एक साबित हुआ है जिसको कल 19 जून को पेरिस में लांच किया गया था। कंपनी ने Oppo Find X का एक विशेष वरिएन्त Oppo Find X Lamborhgini Edition को भी कल ही पेश किया था जिसमे आपको बहुत ही बेहतरीन चार्जिंग सपोर्ट के साथ 512GB स्टोरेज की सुविधा दी गयी है।
जैसे Huwaei ने Pursche डिजाईन के साथ मिलकर फोन लांच ल्किया था ठीक उसी तरफ Oppo ने भी Lamborhgini के साथ साझेदारी कर यह लिमिटेड एडिशन स्मार्टफोन लांच किया है। तो चलिए डालते है एक नज़र इस हाई-एंड प्राइस फोन पर:
Oppo Find X Lamborhgini Limited Edition के मुख्य आकर्षण:
- कार्बन फाइबर फिनिश
- स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
- एंड्राइड 8.1 ओरियो
- पॉप-अप रियर और फ्रंट कैमरा
यह भी पढ़िए: Google Pixel 3 XL का केस रेंडर हुआ लीक; सिंगल कैमरा सेंसर के साथ होगा लांच
Oppo Find X Lamborghini Edition के स्पेसिफिकेशन
स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Oppo Find X Lamborghini Edition में आपको 92.25% स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो के साथ 6.4-इंच की डिस्प्ले दी गयी है। प्रोसेसर के रूप में स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ एड्रिनो 630 GPU दिया गया है। फोन में आपको 8GB रैम और 512GB स्टोरेज की सुविधा भी मिलती है जो माइक्रोSD कार्ड स्लॉट की कमी को पूरा कर देता है।
फोन का मुख्य आकर्षण है इसका पॉप-अप ड्यूल कैमरा। फोन में आपको 16MP + 20MP का ड्यूल रियर कैमरा सेटअप दिया गया है जिसके साथ-साथ सामने की तरफ 25MP का फ्रंट-सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। कंपनी यहाँ पर दावा करती है की यह कैमरा सिर्फ 0.5 सेकंड्स में खुल जाता है।
अन्य सुविधाओ में यहाँ पर आपको फिंगरप्रिंट सेंसर के स्थान पर 3D फेस अनलॉक या O-Face रिकग्निशन दिया गया है। पॉवर के लिये यहाँ पर सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट वाली 3400mAh की बैटरी दी गयी है। कंपनी के अनुसार यह डिवाइस लगभग 35 मिनट में 0 से 100% चार्ज हो जाती है।
Oppo Find X की कीमत
Oppo Find X Lamborghini Edition की कीमत एप्पल के iPhone X से भी अधिक रखी गयी है। यह डिवाइस आपको लगभग 1966$ (लगभग 1,30,000 रुपए) तय की गयी है जो इसको एक लक्ज़री स्मार्टफोन बनाता है।
Oppo Find X Lamborghini Edition की स्पेसिफिकेशन
मॉडल | Oppo Find X Lamborghini Edition |
डिस्प्ले | 6.4-इंच 19.5:9 OLED डिस्प्ले 1080pरेज़ोलुशन |
प्रोसेसर | स्नैपड्रैगन 845, Aderno 630 GPU |
रैम | 8GB |
आंतरिक स्टोरेज | 512GB |
सॉफ्टवेयर | एंड्राइड ओरियो 8.1 आधरित ColorOS |
प्राथमिक कैमरा | 16MP+20MP, LED फ़्लैश |
सेकेंडरी कैमरा | 25MP 3D फेसिअल स्कैनर के साथ |
माप और भार | – |
बैटरी | 3400mAh, सुपर VOOC चार्जिंग सपोर्ट |
अन्य | ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, GPS, 3D-फसे अनलॉक |
कीमत | $1966(लगभग 1,30,000 रुपए) |