Google Pixel 3 XL का केस रेंडर हुआ लीक; सिंगल कैमरा सेंसर के साथ होगा लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

गूगल के आगामी स्मार्टफोन Pixel 3 XL से जुडी एक नयी लीक सामने आई है। पिछले हफ्ते गूगल पिक्सेल 3 और 3 XL के रेंडर सामने आये थे जिसमे दिखाया गया था की दोनों डिवाइस सिंगल रियर कैमरा के साथ पेश की जायगी। आज Pixel 3 XL की केस इमेज लीक हुई है जो यह सुनिश्चित करती है की डिवाइस सिंगल कैमरे के साथ ही पेश की जाएँगी।

यह भी पढ़िए: Nokia X6 के ग्लोबल वरिएन्त और Nokia 5.1 को मिला ब्लूटूथ सर्टिफिकेट

लोकप्रिय टिपस्टर Ice Universe ने अपने ट्विटर अकाउंट पर डिवाइस की इमेज पोस्ट की है जो साफ़ दर्शाती है की यहाँ पर सिंगल कैमरा सेंसर दिया जायेगा।

Google Pixel 3XL से जुडी जानकारी

लीक हुई इमेज में फोन को आगे और पीछे दोनों तरफ से दिखाया गया है। जहाँ पर पीछे की तरफ आपको सिंगल कैमरा सेंसर देखने को मिलता है वही सामने की तरफ आपको नौच युक्त डिस्प्ले दी जा सकती है। डिवाइस में आपको 5.3-इंच तथा 6.2-इंच डिस्प्ले क्रमशः दी जा सकती है।

यह भी पढ़िए: LG X5 (2018) हुआ 4500mAh और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

इमेज के अनुसार सामने की तरफ दिए गये नौच में आपको ड्यूल सेल्फी कैमरा तथा इयरपीस दिया जा सकता है। किनारों पर काफी पतला बेज़ेल दिया गया है जबकि नीचे की तरफ बेज़ेल थोडा मोटा है। पीछे की तरफ कैमरा सेटअप से साथ बीच में फिंगरप्रिंट सेंसर भी दिखाया गया है.।

Google 3 XL की उपलब्धता

गूगल का पुराना पैटर्न देखे तो कंपनी अक्टूबर महीने में अपनी डिवाइस को लांच करती है लेकिन इस साल कुछ अलग होने की पूरी सम्भावना है क्योकि कंपनी ने फोन में नौच डिस्प्ले को भी शामिल किया है तथा यह डिवाइस एंड्राइड P OS के साथ लांच होने वाली पहली डिवाइस भी बन सकती है। अधिक जानकारी के लिए बने रहिये हमारे साथ!!!

Related Articles

ImagePoco F9 Pro और F9 Ultra के ग्लोबल लॉन्च से पहले कीमतें लीक, F-सीरीज़ में मिलेगा 200MP कैमरा और Snapdragon 8 Elite Gen 5

अभी तक Poco F-सीरीज़ किफायती फ्लैगशिप रही है, क्योंकि इस सीरीज़ में आने वाले सभी फोन फ्लैगशिप स्तर वाले प्रोसेसर के साथ आते रहे हैं और वो भी काफी कीमत पर। लेकिन इस बार शायद ऐसा नहीं होगा। कल जो दो फोन ग्लोबल बाज़ार में दस्तक देने जा रहे हैं, उनकी लीक हुई कीमत बताती …

ImageGoogle Pixel 3a और Pixel 3a XL हो सकते है 7 मई को लांच: गूगल स्टोर ने किया टीज़

पिछले काफी हफ्तों से Pixel 3a और Pixel 3a XL के लांच किये जाने से जुडी अफवाहें सामने आ रही थी की Google जल्द ही अपने मिड-रेंज पिक्सेल डिवाइसों को मार्किट में पेश करने वाली है। अब गूगल स्टोर पर एक नया टीज़र पेश किया गया जिस पर साफ़ तौर पर लिखा है की “Something …

ImageGoogle Pixel 4a के रेंडर आये सामने: हो सकता है पंच होल डिस्प्ले के साथ लांच

Google ने यह साफ़ तौर पर बताया है की Pixel 3a सीरीज यानि की Pixel 3 की थोडा ट्रिम डाउन सीरीज की वजह से कंपनी की सेल में काफी इजाफा हुआ है। अब कंपनी ने इसके अपग्रेड वरिएन्त यानि की Pixel 4a को भी लांच करने की शायद तैयारी कर दी है। Pixel 4a से …

ImageGoogle Pixel 11 Pro XL के असली फोटो लीक, अब कैमरा बार की लाइट नौ रंगों में जलेगी

एक नज़र में: लॉन्च से ठीक एक दिन पहले Google का सबसे बड़ा Pixel किसी के हाथ में नज़र आया है। टिपस्टर Pixel News Hub ने X पर Pixel 11 Pro XL के दो फोटो पोस्ट किए हैं। एक में मैट ब्लैक फोन हाथ में पकड़ा हुआ है, दूसरे में Dune रंग का रिटेल बॉक्स …

Imageअब पहले से महंगा होगा Google का Pixel – Google Pixel 11 सीरीज़ 12 अगस्त को होगी लॉन्च, कीमतें भी लीक

Google ने अपने अगले Made by Google इवेंट की तारीख ऑफिशियली कन्फर्म कर दी है। कंपनी 12 अगस्त 2026 को अपना नया हार्डवेयर पेश करेगी, जहाँ Pixel 11, Pixel 11 Pro, Pixel 11 Pro XL और Pixel 11 Pro Fold से पर्दा उठने की उम्मीद है। तारीख तो कन्फर्म हो गई, लेकिन इसके ठीक साथ …

Discuss

Be the first to leave a comment.