LG X5 (2018) हुआ 4500mAh और एंड्राइड ओरियो के साथ लांच

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

Lg ने अपना मिड-रेंज स्मार्टफोन X5 (2018)को साउथ कोरिया में लांच कर दिया है। फोन में आपको एंट्री-लेवल हार्डवेयर के साथ एवरेज मीडियाटेक चिपसेट दी गयी है। फोन में आपको LG पे और 4500mAh की बड़ी बैटरी दी गयी है जो इसको थोडा सा अलग बनाती है। (Read in Enlgish)

LG X5 (2108) के फीचर

LG X5 (2018) में आपको पॉलीकार्बोनेट बॉडी के साथ पीछे की तरफ फिंगरप्रिंट सेंसर और स्पीकर ग्रिल दी गयी है। सामने की तरफ आपको 5.5-इंच (16:9) HD रेसोलुशन वाली डिस्प्ले दी गयी है जिसके ऊपर और नीचे पर्याप्त बेज़ेल दिए गये है। प्रोसेसर के रूप में यहाँ पर 1.5GHz MediaTek MT6750 चिपसेट साथ 2GB रैम और 32GB स्टोरेज दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Apple iOS 12 बीटा: कैसे करे अपने फोन को iOS 12 बीटा में अपडेट

फोटोग्राफी के लिए, सामान्य 13MP का रियर कैमरा और 5MP फ्रंट सेल्फी कैमरा दिया गया है। यह डिवाइस एंड्राइड 8.0 ओरियो पर रन करती है जिसके साथ आपको LG पे सपोर्ट और 4500mAh की बैटरी दी गयी है।

LG X5 (2018) कीमत और उपलब्धता

साउथ कोरिया में LG X5(2018) की कीमत KRW 3,63,000 रखी गयी है जो लगभग $330 या 22,365 रुपए होती है। कोरिया में यह डिवाइस बिक्री के लिए उपलब्ध है लेकिन इसके अन्य बाजारों में उपलब्ध होने के बारे में कोई आधिकारिक जानकारी नहीं दी गयी है।

यह भी पढ़िए: Moto C2 हो सकता है मोटोरोला का नया एंड्राइड गो स्मार्टफोन

LG X5 (2018) के स्पेसिफिकेशन

मॉडल LG X5 (2018)
डिस्प्ले 5.5-इंच, 1280 X 720 (HD)
प्रोसेसर 1.5 MediaTek MT6750 ओक्टा कोर चिपसेट
रैम 2GB
आंतरिक स्टोरेज 32GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड ओरियो
प्राथमिक कैमरा 13MP, LED फ़्लैश
सेकेंडरी कैमरा 5MP
माप और भार 154.7 x 78.1 x 8.9mm, 171ग्राम
बैटरी 4500mAh
अन्य ड्यूल सिम, 4G VoLTE, ब्लूटूथ, Wi-Fi, NFC,GPS, फिंगरप्रिंट सेंसर. LG पे
कीमत  लगभग 22,300 रुपए

Related Articles

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageस्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश होने वाले कुछ बेहतरीन स्मार्टफोन

क्वालकॉम का स्नैपड्रैगन 855 अभी के लिए सबसे लेटेस्ट चिपसेट है जिसमे पिछले स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट की तुलना में हर चीज में आपको बेहतर प्रदर्शन देखने को मिलता है। यहाँ पर पिछले चिपसेट की तुलना में बेहतर और नए ARM कोर, बेहतर पॉवर मैनेजमेंट, डेडिकेटेड AI इंजन, लेटेस्ट कनेक्टिविटी विकल्प, इसके अलावा भी काफी और …

ImageLG W11, W31 और W31+ हुए मीडियाटेक चिपसेट के साथ इंडिया में लांच

LG India ने आज किफायती कीमत में इंडियन मार्किट में अपने 3 नए स्मार्टफोन W11, W31 और W31+ को लांच कर दिया है। इन तीनो फ़ोनों को इंडियन मार्किट को ध्यान में रख कर ही लांच किया गया है जिनकी शुरूआती कीमत 9,490 रुपए रखी गयी है। ये सीरीज नवम्बर को Amazon India पर बिक्री …

ImageiQOO Z11 भारत में 7,050mAh बैटरी और IP69 रेटिंग के साथ लॉन्च, जानें कीमत

एक नज़र में: iQOO ने भारत में iQOO Buds के साथ iQOO Z11 लॉन्च कर दिया है। MediaTek के Dimensity 7500 Turbo चिपसेट पर चलने वाला ये देश का पहला फोन है, और इसमें आपको कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले भी मिलेगा। आप इसे 25 अगस्त से खरीद सकते हैं। आइए इसकी कीमत और स्पेसिफिकेशन विस्तार से …

Imagevivo S2 5G के साथ S-सीरीज़ की वापसी, 3,000 निट्स कर्व्ड डिस्प्ले और 7,050mAh बैटरी मिली

एक नज़र में: vivo ने भारत में अपनी लंबे समय से ठंडी पड़ी S-सीरीज़ को नए vivo S2 5G के साथ दोबारा ज़िंदा कर दिया है। इसकी खासियत एक ही है, फ्लैगशिप जैसा डिज़ाइन और फीचर सेट, लेकिन फ्लैगशिप वाली कीमत के बिना। ये बाज़ार के सबसे सस्ते मिड-रेंज फोनों में तो नहीं आता, फिर …

Discuss

Be the first to leave a comment.