Oppo Find X हुआ पॉप-अप कैमरा और 256GB स्टोरेज के साथ इंडिया में लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले महीने पहले पॉप-अप कैमरा सेटअप और लगभग बिना बेज़ेल वाले डिस्प्ले के साथ Oppo ने एक आकर्षक डिवाइस Find X को लांच किया था और तभी से यह जानकारी सामने आ रही थी यह डिवाइस जल्द ही इंडिया में लांच की जाएगी। तो आज यह डिवाइस इंडिया में नई दिल्ली में Oppo द्वारा आयोजित एक इवेंट में लांच आकर दी गयी है।

कंपनी ने अपने इस प्रीमियम फोन को 59,990 रुपए की कीमत के साथ लांच किया है। जिसमे आपको नवीनतम प्रोसेसर, बेज़ेल-लेस्स डिस्प्ले के साथ 256GB स्टोरेज और पॉप-अप कैमरा मिलता है।

Oppo Find X के मुख्य आकर्षण:

  • 5x ऑप्टिकल ज़ूम वाला पॉप-अप 16MP+20MP ड्यूल रियर कैमरा
  • काफी पतले बेज़ेल वाली 6.4-इंच FHD+ डिस्प्ले
  • नवीनतम स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
  • 3D फेसिअल स्कैनर

यह भी पढ़िए: Xiaomi Mi Max 3 होगा बड़ी स्क्रीन के साथ 19 जुलाई को लांच

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन

Oppo की इस डिवाइस का सबसे बड़ा आकर्षण है इसका पॉप-अप कैमरा सेटअप। फोन में आपको 16MP का प्राइमरी तथा 20MP का सेकेंडरी कैमरा सेसर युक्त ड्यूल रियर कैमरा दिया गया है। सामने की तरफ आपको 25MP का सेल्फी कैमरा भी दिया गया है। सेल्फी कैमरा में आपको AI ब्यूटी फीचर के अलावा 3D एमोजी की सुविधा भी मिलती है। यहाँ पर आपको फेस रिकग्निशन की सुविधा दी गयी है लेकिन फिंगरप्रिंट सेंसर को जगह नहीं मिली है।

स्पेसिफिकेशन की बात करे तो Find X में आपको सामने की तरफ बिना नौच वाली 6.4-इंच की OLED डिस्प्ले FHD+ रेज़ोलुशन के साथ पेश की गयी है। डिस्प्ले के तीन तरफ बहुत ही पतला बेज़ेल दिया गया है, सिर्फ नीचे की तरफ बेज़ेल देखने को मिलता है। डिवाइस का आधिकारिक स्क्रीन-टू-बॉडी रेश्यो 92.25% है। प्रदर्शन की बात करे तो डिवाइस में आपको नवीनतम फ्लैगशिप ग्रेड स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट के साथ 8GB रैम और 256GB स्टोरेज तक की सुविधा दी गयी है।

अब बात करे सॉफ्टवेयर की तो Find X एंड्राइड 8.1 ओरियो आधारित Color 5.1 पर रन करता हुआ मिलता है। पॉवर के लिए VOOC फ़ास्ट चार्जिंग वाली 3,730mAh की बैटरी दी गयी है। डिवाइस में आपको ड्यूल-सिम, 5G, 4G LTE, NFC, ब्लूटूथ, ड्यूल-बैंड Wi-Fi और A-GPS का सपोर्ट भी दिया गया है लेकिन 3.5mm ऑडियो जैक नहीं दिया गया है।

Oppo Find X की कीमत और उपलब्धता

क्रिएटिव डिजाईन वाले इस फोन को कंपनी ने 59,990 रुपए की कीमत के साथ पेश किया है। यह डिवाइस 25 जुलाई से फ्लिप्कार्ट पर प्री-आर्डर के लिए उपलब्ध होगी। Oppo Find X आपको Bordeaux Red और Glacier Blue कलर विकल्प में मिलेगा।

Oppo Find X के स्पेसिफिकेशन

मॉडल Oppo Find X
डिस्प्ले  6.4-इंच की OLED डिस्प्ले FHD+
प्रोसेसर 1.8GHz स्नैपड्रैगन 845 चिपसेट
रैम 8GB
इंटरनल स्टोरेज 256GB
सॉफ्टवेयर एंड्राइड 8.1 ओरेओ
सेल्फी कैमरा 16MP+20MP
रियर कैमरा 25MP, LED
बैटरी 3,730mAh सुपर चार्ज
अन्य ड्यूल-सिम, 4G, VoLTE, Wi-Fi 802.11b/g/n, ब्लूटूथ 4.2, GPS/A-GPS, फेस अनलॉक
कीमत 59,990 रुपए

 

Related Articles

Imageदशहरे पर स्कूटर लेना है? सितंबर में सबसे ज़्यादा बिके ये 5, जानें आपके लिए कौन सा सही

एक नज़र में : Best Selling Scooters September 2026: सितंबर 2026 में भारत में कुल 9,95,576 स्कूटर बिके हैं, जो किसी एक महीने में अब तक की सबसे बड़ी बिक्री है, और इस रिकॉर्ड महीने में भी सबसे आगे Honda Activa ही रहा। अकेले Activa की 3,52,271 यूनिट बिकीं, यानी इसके बाद आने वाले चारों …

ImageOppo Reno 28 मई को होगा इंडिया में लांच: आएगा 10x ज़ूम और पॉप-अप कैमरा के साथ

चीनी कंपनी Oppo ने चीन में Oppo Reno को लांच करने के बाद अब इंडिया में भी अपने 10x ज़ूम एडिशन को लांच करके लिए इनवाइट भेजने शुरू कर दिया है। जिसके हिसाब से Oppo Reno 28 मई को पॉप-अप कैमरा सेटअप और स्नैपड्रैगन 855 चिपसेट के साथ पेश किया जायेगा। तो चलिए नज़र डालते …

ImageHonor 9X Pro हुआ इंडिया में Kirin 810 चिपसेट और पॉप-अप कैमरा के साथ लांच; जाने कीमत और स्पेसिफिकेशन

Honor 9X Pro को आज कंपनी ने इंडियन मार्किट में मिड-रेंज डिवाइस के तौर पर लांच किया। यह डिवाइस इंडिया में गूगल एप्प और सर्विस के बिना पेश किया गया पहला Honor स्मार्टफोन है। फोन में आपको बेज़ेल-लेस डिस्प्ले के साथ पॉप-अप कैमरा सेटअप और किरिन 810 चिपसेट भी देखने को मिलती है। तो चलिए …

Image200MP ZEISS कैमरा, 6900mAh बैटरी के साथ vivo X Fold 6 की भारत में धमाकेदार एंट्री, जानें कीमत

पिछले साल vivo X Fold 5 जब भारत आया था, तब ₹1,49,999 में आपको 16GB रैम वाला फोल्डेबल फ्लैगशिप मिल रहा था। आज कंपनी ने इसका सक्सेसर vivo X Fold 6 लॉन्च कर दिया है, जिसकी कीमत सीधे ₹2,19,999 पर पहुंच गयी है। यानी नया फोल्ड आपको पिछले मॉडल से ₹70,000 महंगा पड़ेगा, और उसमें …

ImageiQOO 16 भारत के लिए कन्फर्म, India Mobile Congress 2026 में हुआ ऐलान: स्पेसिफिकेशन, संभावित कीमत और लॉन्च टाइमलाइन

एक नज़र में : iQOO के CEO निपुण मार्या ने India Mobile Congress 2026 में पुष्टि कर दी है कि iQOO 16 भारत आ रहा है। ये फोन 29 सितंबर को चीन में लॉन्च हो चुका है, यानी इसके स्पेसिफिकेशन और चीन में इसकी कीमत पहले से सामने आ चुके हैं। आइये इसके स्पेसिफिकेशन, कीमत …

Discuss

Be the first to leave a comment.