Oppo F29 Pro 5G इस समय लेगा बाजार में एंट्री, स्पेसिफिकेशंस लीक हुए

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

जल्द ही भारतीय बाजार में Oppo F29 Pro 5G धूम मचाने वाला है, इसके पहले कंपनी का F27 Pro+ अपनी ड्यूरेबिलिटी को लेकर काफी वायरल हुआ था और अब कंपनी जल्द ही F29 Pro को लॉन्च करने वाली है, इसे कुछ समय पहले BIS वेबसाइट पर मॉडल नंबर CPH2705 के साथ देखा गया था, और Bluetooth SIG सर्टिफिकेशन वेबसाइट से इसके नाम का खुलासा हुआ। लॉन्च से पहले ही भारतीय टिप्स्टर द्वारा Oppo F29 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस सामने आ गए हैं, जिनके बारे में आगे विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: realme 14 Pro+ 5G में नया स्टोरेज वेरिएंट शामिल, इस कीमत पर उपलब्ध

Oppo F29 Pro 5G स्पेसिफिकेशंस सामने आएं

इसकी जानकारी भारतीय टिप्स्टर Sudhanshu Ambhore द्वारा साझा की गई है, जिनके अनुसार इस फोन में हमें 6.7 इंच का FHD+ क्वाड कर्व्ड AMOLED डिस्प्ले देखने को मिल सकता है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट को सपोर्ट कर सकता है। फोन ColorOS 15 लेयर के साथ Android 15 पर रन हो सकता है।

फोन MediaTek Dimensity 7300 चिपसेट द्वारा संचालित होने की उम्मीद की जा सकती है, इसके अतिरिक्त इस फोन में हमें LPDDR4x RAM और UFS 3.1 टाइप स्टोरेज देखने को मिल सकती है। इस फोन को 6,000mAh की बैटरी के साथ पेश किया जा सकता है, और ये 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट कर सकता है।

रिपोर्ट्स के अनुसार कंपनी इसे चीन में लॉन्च हुए OPPO A5 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश कर सकती है, क्योंकि पिछले साल F27 Pro+ को भी चीन में लॉन्च हुए OPPO A3 Pro के रिब्रांडेड वर्जन के रूप में पेश किया गया था।

हालांकि, इससे संबंधित अन्य कोई जानकारी सामने नहीं आयी है, लेकिन F27 सीरीज की तरह इसमें भी हमें अन्य मॉडल्स देखने को मिल सकते हैं। जल्द ही इससे संबंधित अन्य जानकारी सामने आ सकती है। लीक्स के अनुसार कंपनी इस फोन को इस महीने के आखिर या अप्रैल के शुरुआत में लॉन्च कर सकती है।

ये पढ़ें: vivo T4x 5G लॉन्च: मात्र 13,999 रुपए में बेहतरीन परफॉरमेंस और 6500mAh की बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImageOppo F35 Pro के डिब्बे पर लिखी कीमत पर मत जाइए, लॉन्च से पहले लीक हुआ असली दाम

OPPO F35 Pro के लॉन्च से पांच दिन पहले इसके बॉक्स पर छपी कीमत लीक हो गई है, और ये आंकड़ा ₹79,999 का है। पहली नज़र में ये किसी फ्लैगशिप फोन का दाम लगता है, लेकिन असल में ऐसा नहीं है। डिब्बे पर लिखी कीमत MRP होती है, यानी वो ऊपरी सीमा जिससे ज़्यादा कोई …

ImageRedmi Note 17 Pro Max 5G का इंडिया लॉन्च टीज़: 10,000mAh बैटरी के साथ इस दिन होगा लॉन्च

Redmi Note सीरीज़ भारत में मिड-रेंज सेगमेंट में काफी पसंद की जाती रही है, क्योंकि कंपनी हर नए मॉडल में बैटरी और चार्जिंग को बेहतर करने के साथ अच्छे फीचर भी देती आई है। लेकिन इस बार बैटरी के साथ दाम भी ऊपर जा रहे हैं। Redmi Note 17 Pro Max 5G के इंडिया लॉन्च …

Imageनाम बदला, फोन वही – Oppo ने A6c को K14 Lite बनाकर भारत में लॉन्च किया

Oppo K14 सीरीज़ में अब तक किफायती 5G फोन ही आते रहे हैं। इस सीरीज़ में अब तक K14 और K14x आए हैं और दोनों ही 5G चिपसेट के साथ बाज़ार में उतरे थे। अब कंपनी ने इसका तीसरा मॉडल भी पेश कर दिया है। Oppo ने भारत में Oppo K14 Lite लॉन्च कर दिया …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products