realme 14 Pro+ 5G में नया स्टोरेज वेरिएंट शामिल, इस कीमत पर उपलब्ध

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

realme ने कुछ समय पहले ही अपनी realme 14 Pro सीरीज को लॉन्च किया था, जिसमें realme 14 Pro और realme 14 Pro+ 5G इन दो वेरिएंट्स को शामिल किया गया था। कंपनी ने Pro मॉडल को 12GB तक RAM और 256GB तक की स्टोरेज के साथ पेश किया था, वहीं Pro+ मॉडल में 12GB तक RAM और 256GB तक स्टोरेज दी गई थी लेकिन अब कंपनी ने realme 14 Pro+ 5G 12GB RAM और 512GB स्टोरेज वेरिएंट को पेश कर दिया है, आगे इसकी कीमत साफ इससे संबंधित अन्य चीजों के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Kia Syros HTK Plus Vs. Kia Sonet HTX: 10 हजार के अंतर में कौन है आपके लिए बेस्ट

realme 14 Pro+ 5G (12GB + 512GB) की कीमत और उपलब्धता

realme 14 pro+

कंपनी ने इस वेरिएंट को 34,999 रुपए की कीमत पर भारत में पेश किया है, और ये Pearl White, Suede Grey इन दो रंगों में उपलब्ध है। फोन की बिक्री 6 मार्च 2025 से शुरू होगी, और इसे आप realme.in, Flipkart, और कंपनी के अन्य रिटेल स्टोर से खरीद सकते हैं।

realme 14 Pro+ 5G अन्य वेरिएंट और उनकी कीमत:

  • 8GB RAM+128GB स्टोरेज – 27,999 रुपए
  • 8GB RAM+256GB स्टोरेज – 29,999 रुपए
  • 12GB RAM+256GB स्टोरेज – 30,999 रुपए

realme 14 Pro+ 5G स्पेसिफिकेशंस

realme 14 pro+

इस फोन में 6.83 इंच का 1.5K रिजॉल्यूशन वाला AMOLED डिस्प्ले दिया गया है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट, 1500 nits की पीक ब्राइटनेस, और 100% DCI-P3 color gamut को सपोर्ट करता है। फोन Snapdragon 7s Gen 3 चिपसेट द्वारा संचालित होता है। फोन IP68+IP69+IP66 रेटिंग की सुरक्षा दी गई है। कंपनी ने इसमें 4 साल तक की बैटरी हेल्थ का वादा किया है।

बैक पैनल पर 50 मेगापिक्सल (OIS) Sony IMX896 प्राइमरी कैमरा, 8 मेगापिक्सल अल्ट्रा वाइड कैमरा, और 50 मेगापिक्सल (3x) Sony पेरिस्कोप कैमरा का ट्रिपल कैमरा सेटअप दिया गया है, और फ्रंट में ऑटोफोकस के साथ 32 मेगापिक्सल सेल्फी कैमरा दिया गया है। फोन 6000mAh के साथ पेश किया गया है, और ये 80W फास्ट चार्जिंग को सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें NFC, 5G, WiFi 6E, USB-C, Bluetooth जैसे ऑप्शंस दिए गए हैं।

ये पढ़ें: vivo T4x 5G लॉन्च: मात्र 13,999 रुपए में बेहतरीन परफॉरमेंस और 6500mAh की बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageJio ने IMC 2026 में दिखाए AI स्मार्ट ग्लास, अब AI चश्मे से बोलकर होगा UPI पेमेंट

दिल्ली में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (IMC 2026) शुरू हो चुका है और इसमें Reliance Jio ने UPI पेमेंट्स को और आसान करने के लिए नए स्मार्ट गिलास यानी चश्मे प्रदर्शित किए हैं। कंपनी के AI स्मार्ट ग्लास (Jio AI Smart Glasses) पहनकर आप दुकान का QR कोड बस देखते हैं और बोलकर पेमेंट शुरू कर …

ImageHMD Vibe2 Pro vs Lava Bold N4 Pro: FHD+ स्क्रीन या IP64 और घर पर सर्विस, 15,000 में आपके लिए क्या बेहतर?

HMD ने आज से Flipkart की Big Billion Days सेल में अपना नया HMD Vibe2 Pro 5G बेचना शुरू कर दिया है, और लॉन्च ऑफर के साथ इसकी कीमत ₹14,999 बैठती है। ठीक इसी कीमत पर Amazon पर देसी ब्रांड Lava का Lava Bold N4 Pro 5G भी मिल रहा है, जिसे कंपनी ने करीब …

Imagerealme C100i vs Lava Virat V1 5G: ₹15,000 में 4G की बड़ी बैटरी या 5G और दोगुनी स्टोरेज?

realme C100i vs Lava Virat V1 5G: जहाँ एक तरफ मेमोरी चिप्स की मांग के चलते फोनों की कीमत बढ़ती जा रही है, वहीँ दूसरी तरफ अब भी ₹15,000 के बजट में आपको 5G फोन मिल रहे हैं। हाल ही में Lava Virat V1 5G लॉन्च हुआ है, जिसकी शुरूआती कीमत 14,499 रुपए है। इसका …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

ImagePOCO M8x 5G vs OnePlus N6x: नया Snapdragon या OnePlus की मिलिट्री-ग्रेड बॉडी?

POCO M8x 5G और OnePlus N6x, दोनों की कीमत आज एक ही है, ₹20,999। पर इन बराबर पैसों में जो मिलता है, वो बराबर नहीं है। POCO इस दाम पर आपको 128GB स्टोरेज देता है। उतने ही पैसों में OnePlus 64GB देता है। पहले N6x की तरफ की बात, क्योंकि इसके पास भी देने लायक …

Discuss

Be the first to leave a comment.