vivo T4x 5G लॉन्च: मात्र 13,999 रुपए में बेहतरीन परफॉरमेंस और 6500mAh की बैटरी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

चीनी कंपनी vivo ने भारत में अपना नया एंट्री-लेवल 5G स्मार्टफोन – vivo T4x लॉन्च किया है। ये पिछले साल आए vivo T3x का सक्सेसर है और इस्तेमाल करने में ये बेहतर है और किफायती दाम में अच्छे फीचर पेश करता है। ₹13,999 की शुरुआती कीमत पर लॉन्च हुआ यह फोन ड्यूल-कैमरा सेटअप, 120Hz डिस्प्ले और बेहतरीन परफॉर्मेंस ऑफर करता है। हालांकि, इस सेगमेंट में इसकी मजबूत बैटरी इसे सबसे अलग बनाती है।

vivo T4x 5G: कीमत और उपलब्धता

vivo का ये फ़ोन तीन स्टोरेज वेरिएंट्स में आया है। सभी मॉडलों पर HDFC, SBI और Axis बैंक के कार्ड के साथ ₹1,000 का डिस्काउंट मिलेगा।

  • 6GB + 128GB – ₹13,999
  • 8GB + 128GB – ₹14,999
  • 8GB + 256GB – ₹16,999
vivo T4x design

vivo T4x 5G स्पेसिफिकेशन

डिज़ाइन

  • माप: 165.7 x 76.3 x 8.19 mm
  • वज़न: 204 ग्राम या 208 ग्राम
  • रंगों के विकल्प: बैंगनी (प्रोंटो पर्पल), नीला (मरीन ब्लू)

vivo T4x में फ्रंट पर पंच-होल डिस्प्ले है, जिसमें निचला बेज़ेल थोड़ा चौड़ा है। रियर पैनल पर रेक्टेंगुलर कैमरा मॉड्यूल मिलता है, जिसमें दो कैमरे, LED फ्लैश और Aura Light दी गई है। डिवाइस की बिल्ड क्वालिटी काफी अच्छी है और ये IP64 रेटिंग के साथ आया है, जो इसे डस्ट और वॉटर रेसिस्टेंट बनाती है। इसके अलावा, फोन को MIL-STD-810H मिलिट्री-ग्रेड स्टैंडर्ड्स सर्टिफिकेशन भी प्राप्त है।

स्पेसिफिकेशन

vivo T4x में 6.72-इंच की फुल एचडी+ LCD डिस्प्ले (2408 x 1080 पिक्सल) मिलती है, जो 120Hz रिफ्रेश रेट सपोर्ट के साथ आएगी और इसमें 1050 निट्स तक की पीक ब्राइटनेस मिलेगी।

परफॉर्मेंस की बात करें तो, ये फोन MediaTek Dimensity 7300 (4nm) चिपसेट पर काम करता है, जिसमें Mali-G615 MC2 GPU, 8GB तक की LPDDR4X रैम और 256GB तक की UFS 3.1 स्टोरेज मौजूद है। बेंचमार्क स्कोर जो सामने आये हैं, Geekbench 6 में इस चिपसेट ने 1058 (सिंगल-कोर) और 3025 (मल्टी-कोर) स्कोर किया है।

Dimensity 7300 processor

vivo T4x Android 15 आधारित Funtouch OS 15 पर चलता है। कंपनी ने इस डिवाइस के लिए 2 साल के सॉफ्टवेयर अपडेट और 3 साल के सिक्योरिटी पैच देने का वादा किया है। फोन में GenAI के कुछ स्मार्ट फीचर भी हैं, जैसे Live Text, Circle to Search और AI स्क्रीन ट्रांसलेशन।

इस फ़ोन में रियर पैनल पर 50MP (f/1.8) का प्राइमरी सेंसर और 2MP (f/2.4) का डेप्थ सेंसर मौजूद है। साथ ही एक Aura Light रिंग भी है। वहीं, सेल्फी और वीडियो कॉलिंग के लिए इसमें 8MP (f/2.05) का फ्रंट कैमरा आपको मिलेगा। रियर कैमरों से आप 4K @30fps वीडियो रिकॉर्डिंग कर सकते हैं और इसमें कुछ AI फीचर भी हैं, जैसे AI Erase, AI Photo Enhance, AI Document Mode और Night Mode, जो कम रौशनी में भी अच्छी डिटेल कैप्चर करने में मदद करता है।

vivo T4x camera setup

बैटरी बैकअप के मामले में ये फ़ोन इस रेंज में काफी अच्छा है, क्योंकि इसमें 6,500mAh की बैटरी दी गई है, जो आसानी से एक दिन से ज़्यादा चलेगी। ये 44W फास्ट चार्जिंग को भी सपोर्ट करता है। कनेक्टिविटी के लिए इसमें 5G (8 बैंड सपोर्ट), Wi-Fi 6, ब्लूटूथ v5.4, GPS और USB Type-C 2.0 पोर्ट दिया गया है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageफोटो से AI वीडियो घर बैठे ऐसे बनाएं, ये ऐप्स फ्री में करेंगे काम

कुछ समय पहले तक किसी फोटो को वीडियो में बदलने का मतलब था, लैपटॉप पर एडिटिंग सॉफ्टवेयर खोलना और घंटों बैठकर एनिमेशन तैयार करना। अब यही काम आपके फोन पर एक फोटो और एक लाइन के प्रॉम्प्ट से हो जाता है, क्योंकि Google, Meta, Adobe और Canva जैसी कंपनियों ने अपने ऐप्स में ऐसे AI …

Imagevivo T5 भारत में लॉन्च, 7.99mm पतले फोन में मिली 7,050mAh बैटरी और 144Hz कर्व्ड AMOLED स्क्रीन

vivo ने आज भारत में अपनी T-सीरीज़ का नया फोन vivo T5 5G लॉन्च कर दिया है, और ये ₹34,999 की शुरुआती कीमत पर आया है। इस सीरीज़ के अनुसार ये कीमत काफी ज़्यादा महसूस होती है, क्योंकि इसी सीरीज़ का पिछला फोन vivo T4 आज भी ₹24,999 में उपलब्ध है। यानी अब T-सीरीज़ का …

Imagevivo T5 Lite 5G भारत में लॉन्च: 6500mAh बैटरी और ढेरों AI फीचर्स, जानें कीमत

vivo ने भारत में vivo T5 Lite 5G को आधिकारिक तौर पर लॉन्च कर दिया है और इसके साथ ही ₹25,000 से कम कीमत वाले, तेज़ी से फोनों की भीड़ से भरते इस सेगमेंट में एक और फोन जुड़ गया है। कंपनी यहाँ बैटरी लाइफ और AI को ही मुख्य आकर्षण के तौर पर आगे …

ImageGoogle Fitbit Air भारत में लॉन्च, अब बिना स्क्रीन वाले ट्रैकर में 7 दिन की बैटरी और 24/7 हेल्थ ट्रैकिंग

लंबे इंतज़ार के बाद आखिरकार Google का Fitbit Air भारत पहुंच गया है। बिना स्क्रीन वाला ये फिटनेस ट्रैकर सबसे पहले 26 मई को अमेरिका में लॉन्च हुआ था। उसके कई महीने बाद अब Google ने भारत में भी इसके आने की पुष्टि कर दी है। 2 अक्टूबर से आप इसे भारत में ₹13,999 की …

ImageOPPO ने लॉन्च किया F35 Pro 5G, मिलेंगे 8000mAh बैटरी और 50MP अल्ट्रावाइड सेल्फी कैमरा जैसे फीचर

अप्रैल में OPPO F33 Pro खरीदने वालों को ये फोन ₹37,999 की शुरूआती कीमत पर मिला था, यानी पिछला Pro मॉडल आपको 40 हज़ार से कम में मिल गया था। लेकिन इस बार ऐसा नहीं है। कंपनी ने आज भारत में OPPO F35 Pro और OPPO F35 लॉन्च कर दिए हैं, और नए Pro का …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products