OpenAI ने की नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की घोषणा, बातचीत से बना पाएंगे कुछ चरणों में बेहतर तस्वीरें

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

काफी समय से OpenAI अपने AI इमेज जनरेशन टूल को बेहतर बनाने में लगा हुआ था, और अब आखिरकार कंपनी ने GPT-4o में दमदार इमेज जनरेशन टूल की घोषणा कर दी है, जो AI से इमेज बनाने की प्रक्रिया को एक अलग ही स्तर पर ले जाएगा। आगे इस GPT-4o इमेज जनरेशन टूल के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: CNAP: टेलीकॉम कंपनियों का नया फीचर बताएगा कॉलर का सही नाम, थर्ड पार्टी ऐप्स की हो जाएगी छुट्टी

नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की घोषणा

कंपनी ने अपने नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की घोषणा कर दी है, जो पिछले वर्जन के मुकाबले आपको और भी बेहतर इमेज बना कर देगा। इसकी खास बात है, कि इसमें आसानी से टेक्स्ट के माध्यम से साधारण स्केच, एक जटिल इन्फोग्राफिक, और कॉमिक स्ट्रिप तक जनरेट कर पाएंगे। इसके अतिरिक्त, आप इमेज के अंदर कोई टेक्स्ट भरना चाहते हैं, तो ये टूल वो करने में भी सक्षम है।

इतना ही नहीं, बात चित करके भी अपने लिए एक इमेज तैयार कर पाएंगे। कुछ चरणों के अनुसार आप टूल को समझकर बिल्कुल जैसी इमेज आप चाहते हैं, वैसी तैयार कर सकता है। साथ ही, यदि आपको अपनी इमेज को बारीकी से बनाना है, तो ये किसी भी ऑब्जेक्ट या खास रंग वाली या बारीक विवरण वाली इमेज तैयार करने में भी माहिर हो गया है।

अपलोड की गई इमेज को भी समझने में है सक्षम

टेक्स्ट से इमेज जनरेट करने के साथ साथ इस टूल को इस तरह से भी बनाया गया है, कि ये अब बेहतर तरीके से आपके द्वारा अपलोड की गई इमेज का विश्लेषण करने में सक्षम है।

आप इसे संदर्भ के लिए कोई इमेज दे सकते हैं, और उसके आधार पर ये आपकी कमांड के अनुसार इमेज को तैयार करेगा। ये फीचर तब काम आता है, जब आप प्रोजेक्ट में एक जैसी शैली रखना चाहते हैं। टूल ऐतिहासिक और सांस्कृतिक विवरणों को भी अच्छे से समझता है।

नए GPT-4o इमेज जनरेशन टूल की उपलब्धता

आप आज से ही इस टूल का उपयोग कर सकते हैं। ये इमेज जनरेशन टूल ChatGPT में प्लस, प्रो, और टीम प्लान के साथ साथ फ्री उपयोगकर्ताओं के लिए भी उपलब्ध होगा। हालांकि, एंटरप्राइज़ और शैक्षिक उपयोगकर्ताओं को इसकी पहुँच जल्द मिल जाएगी।

ये पढ़ें: Vivo T4 5G दिलाएगा बार बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा, मिलेगी 7300mAh की बैटरी

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

ImageFlipkart Big Billion Days 2026: ₹30,000 से कम में बड़ी बैटरी वाले 7 बेस्ट फोन

साल भर में गिने-चुने मौके ही ऐसे आते हैं, जब फोन खरीदते वक्त सच में पैसे बचते हैं, और Flipkart Big Billion Days 2026 उन्हीं में से एक है। इस सेल में बैंक डिस्काउंट, एक्सचेंज ऑफर और BBD 2026 की डील्स, तीनों सेल वाली कीमत के ऊपर एक साथ लग जाते हैं। यानी ऑफर के …

ImageAi+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: तेज़ चिप या दो साल के अपडेट, 16 हज़ार में आपके लिए क्या बेहतर?

Ai+ Nova 2 Power vs Lava Virat V1 Pro: Ai+ ने अपने नए Ai+ Nova 2 Power 5G की बिक्री Flipkart पर शुरू कर दी है, और इस फोन की सबसे बड़ी खासियत इसका प्रोसेसर है। 17 हज़ार से नीचे के इस सेगमेंट में कंपनी ने यहाँ MediaTek Dimensity 7100 दिया है, जिसमें चार बड़े …

Imageनई Pulsar पर भी आया फेस्टिव ऑफर, Pulsar 125 से NS400Z तक ₹12,000 तक का फायदा

जिन Pulsar बाइकों को Bajaj ने कुछ ही हफ्ते पहले नए अवतार में लॉन्च किया था, उन पर अब फेस्टिव ऑफर भी आ गया है। कंपनी ने Pulsar 125 से लेकर NS400Z तक, Bajaj Pulsar की दस बाइकों पर ₹12,000 तक के फायदे का ऐलान किया है। हालांकि ये पूरी रकम आपके हाथ में कैश …

ImageApple ने बताई नए CEO की कमाई, Tim Cook से इतना ज़्यादा होगा John Ternus की सालाना पैकेज

31 अगस्त 2026 को Tim Cook के पद से उतरने के बाद अब 1 सितंबर से John Ternus ने Apple के CEO की कमान संभाल ली है। इसी के साथ कंपनी ने SEC के पास दायर फाइलिंग में उनकी और Tim Cook की कमाई का आंकड़ा भी सामने रखा। इस वित्त वर्ष के लिए Ternus …

Image2026 में इलेक्ट्रिक स्कूटरों की धूम, 8 महीने में बिके 13.6 लाख यूनिट, सबसे ज़्यादा लोगों ने ख़रीदे ये इलेक्ट्रिक स्कूटर

Electric Scooter Sales 2026: इलेक्ट्रिक स्कूटर लेने का मन बनाते समय हम में से बहुत से लोग एक ही जगह अटक जाते हैं, कि बेहतर विकल्प कौन सा है, खासकर तब जब पेट्रोल से इलेक्ट्रिक स्कूटर की तरफ पहली बार मुड़ रहे हों। शोरूम में जाकर हर स्कूटर की बैटरी, रेंज और कीमत जानने के …

Discuss

Be the first to leave a comment.

Related Products