CNAP: टेलीकॉम कंपनियों का नया फीचर बताएगा कॉलर का सही नाम, थर्ड पार्टी ऐप्स की हो जाएगी छुट्टी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

भारतीय मोबाइल यूजर्स अब अनजान नंबर से आने वाले कॉल से परेशान नहीं होंगे, क्योंकि जल्द ही Jio, Airtel और Vi टेलीकॉम कंपनियां भारतीय यूजर्स के लिए एक नया फीचर पेश कर सकती है। इस फीचर को भारत में न्यू कॉलर नेम प्रजेंटेशन (CNAP) के नाम से पेश किया जा सकता है। आगे इस फीचर के बारे में विस्तार से जानते हैं।

ये पढ़ें: Vivo T4 5G दिलाएगा बार बार चार्जिंग की झंझट से छुटकारा, मिलेगी 7300mAh की बैटरी

CNAP क्या है? 

इसकी जानकारी लाइव मिंट की एक रिपोर्ट से सामने आयी है, जिसके अनुसार सभी टेलीकॉम कंपनी एक ऐसे नए फीचर पर काम कर रही है, जिसके माध्यम से यूजर्स को किसी का भी कॉल आने पर अपनी स्क्रीन पर उसका नाम दिखने लगेगा।

इस फीचर को पेश करने के लिए कंपनियों ने अब तक कुछ वेंडर्स के साथ पार्टनरशिप भी कर ली है, जिनमें HP, Dell, Ericsson और Nokia जैसी कंपनियों के नाम शामिल हैं। इन कंपनियों से टेलकॉम कंपनियों को जरूरी सर्वर और सॉफ्टवेयर की सुविधा मिलेगी।

थर्ड पार्टी ऐप्स की हो जाएगी छुट्टी

इंटरनेट पर पहले से ऐसे कई थर्ड पार्टी ऐप्स उपलब्ध हैं, जो इस तरह की सुविधा देते हैं, जिनमें सबसे जाना माना नाम Truecaller का है। CNAP के लॉन्च के बाद इन सभी ऐप्स की छुट्टी हो जाएगी, क्योंकि यूजर्स को अलग से अपने फोन में किसी दूसरे ऐप को डाउनलोड करने और अपनी स्टोरेज को भरने की आवश्यकता नहीं होगी।

इतना ही नहीं, इसका सबसे बड़ा फायदा ये है, कि थर्ड पार्टी ऐप्स में वो ही नाम दिखाएं जाते हैं, जो यूजर अपना प्रोफाइल बनाते समय सेट करता है। जबकि, रिपोर्ट के अनुसार टेलीकॉम कंपनियों के इस नए फीचर की सहायता से स्क्रीन पर आपको वो नाम दिख सकते हैं, जिस नाम से सिम को खरीदा गया है।

TRAI और DoT भी कह चुका है ऐसे फीचर को लाने की बात

पिछली रिपोर्ट्स के अनुसार डिपार्टमेंट ऑफ टेलीकम्युनिकेशन्स (DoT) द्वारा पहले जी CNAP जैसे फीचर को जल्द भारत में लॉन्च करने की बात कही जा चुकी है।

टेलीकॉम रेगुलेटरी ऑथोरिटी TRAI ने भी फरवरी 2024 में CNAP को यूजर्स के लिए उपलब्ध कराने के लिए सभी टेलीकॉम कंपनियों को सुझाव दिया था। इस नए फीचर के बाद स्पैम कॉल को काफी हद तक कंट्रोल किया जा सकेगा। इसके साथ ही, स्कैम वाले कॉल्स पर भी लगाम लगेगी।

ये पढ़ें: भारत में कार कीमतों में वृद्धि, 1 अप्रैल से पहले है खरीदने का आखिरी मौका

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Imagerealme P4s 5G भारत में लॉन्च, 8,000mAh बैटरी के साथ अब गेमिंग के लिए मिलेगी एक अलग चिप

realme की P सीरीज़ में अब तक बड़ी बैटरी और बजट गेमिंग वाले फोन ही देखने को मिलते थे। लेकिन आज कंपनी ने realme P4s 5G को भारत में एक अलग ग्राफिक्स चिप के साथ पेश किया है। इसके अलावा एक और अच्छी बात ये है कि जैसे इस सीरीज़ के फोनों में बैटरी हर …

Imageबड़ी बैटरी की जंग में POCO की एंट्री, POCO M8 Power का टीज़र लाइव, जानें कब होगा लॉन्च

POCO जल्द ही भारत में अपना नया बजट फोन POCO M8 Power 5G पेश करने वाला है, और इसकी तैयारी अब खुलकर सामने आ गई है। Flipkart पर इस फोन की माइक्रोसाइट लाइव हो चुकी है, यानी इसका भारत लॉन्च आधिकारिक रूप से कन्फर्म हो गया है। नाम में जुड़ा “Power” शब्द साफ इशारा कर …

ImageGoogle Maps अब देगा इंसानों जैसा जवाब, नया “Ask Maps” AI फीचर हुआ शुरू

अगर आपने कभी Google Maps में बार-बार अलग-अलग keywords डालकर किसी जगह को ढूंढने की कोशिश की है, तो Google का नया फीचर आपके लिए दिलचस्प हो सकता है। कंपनी ने “Ask Maps” नाम का एक नया AI फीचर पेश किया है, जो Google Maps को एक तरह के conversation-based assistant में बदल देता है। …

ImageiQOO Z11 Lite रिव्यू: 7 बातें जो पसंद आईं और 6 जो बेहतर हो सकती थीं

iQOO की Z-सीरीज़ का फोकस हमेशा बेसिक चीज़ों को सही रखने पर रहा है, यानी बड़ी बैटरी, तेज़ चार्जिंग और रोज़मर्रा का स्मूद अनुभव, वो भी कीमत को ज़्यादा ऊपर ले जाए बिना। नया iQOO Z11 Lite भी इसी फॉर्मूले पर चलता है। यह पिछले साल आए Z10 Lite की जगह लेने आया है और …

ImageVivo, Realme और Samsung ने बढ़ाए फोनों के दाम, जानें किन पर पड़ी सबसे ज़्यादा मार

एक नज़र में: पिछले दो दिन में तीन बड़ी कंपनियों ने भारत में अपनी कीमतों की लिस्ट बदल दी है। Realme की नई कीमतें 18 अगस्त से लागू हुईं, और अब Vivo और Samsung, दोनों ने अपने फोनों के दाम बढ़ा दिए। इन फोनों में एक भी नया फीचर नहीं जुड़ा है, सिर्फ कीमत का …

Discuss

Be the first to leave a comment.