OnePlus Pad Pro का पहला टीज़र आया सामने; होने वाला है दमदार Android Tablet

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

पिछले साल ही Oneplus ने अपना किफायती एंड्रॉइड टैबलेट OnePlus Pad लॉन्च किया था, जो एक सही कीमत पर अच्छे फीचर्स देता है। हाल ही में इसके अपग्रेडेड वर्जन OnePlus Pad Pro का पहला टीज़र सामने आया है, जिससे अंदाजा लगाया सकता है, कि कंपनी जल्द ही इसके प्रो वर्जन को लॉन्च कर सकती हैं। वायरल खबरों के अनुसार कंपनी का दावा है, कि ये अभी तक का सबसे शक्तिशाली एंड्राइड टेबलेट होने वाला है।

ये पढ़े: OnePlus Nord CE4 Lite भारत में Snapdragon 695 के साथ हुआ लॉन्च; क्या इस कीमत पर खरीदेंगे आप ?

OnePlus Pad Pro डिज़ाइन की झलक

कंपनी के पहले टीज़र से समझ आता है, कि OnePlus Pad Pro को लाइट ग्रीन और ग्रे इन दो रंगो में पेश किया जायेगा। बात करें डिज़ाइन की तो इसकी डिज़ाइन लगभग इसके पिछले वर्जन OnePlus Pad के समान है, जिसके हर साइड सीमेट्रिकल बेज़ेल्स हैं। बैक साइड मध्य में एक कैमरा कटआउट दिया गया है, और इसके साथ ही टेबलेट की एक्सेसरीज़ को भी दिखाया गया है, जिसमें keyboard के साथ olio case और एक stylus शामिल हैं। हाल ही में, चीनी टिपस्टर डिजिटल चैट स्टेशन ने आगामी OnePlus Pad Pro की हरे रंग में कई तस्वीरें अपलोड की हैं।

टेबलेट में मिलेगा ये चिपसेट

कंपनी ने इस टेबलेट को लेकर जिस प्रकार का दावा किया है, उसके अनुसार वर्तमान में ऐसे दो ही चिपसेट हैं, एक Qualcomm Snapdragon 8 Gen 3 और दूसरा  the MediaTek Dimensity 9300+ SoC जो इस टेबलेट की परफॉरमेंस को बेहतर बना सकते हैं। वैसे बात बिज़नेस की हो तो MediaTek अपनी प्राइस रेंज की वजह से हमेशा आगे रहा है, इसलिए अंदाजा लगाया जा सकता है, कि Oneplus अपने आगामी टेबलेट में Dimensity 9300+ SoC का उपयोग करें।

हालांकि संयुक्त राज्य अमेरिका में क्वालकॉम के चिप्स को ज्यादा पसंद किया जाता है, जिससे ये कहना मुश्किल होगा की कंपनी कौनसे चिपसेट को अपने आगामी टेबलेट के लिए पसंद करती है। अन्य स्पेसिफिकेशन्स की बात करें तो दूसरे टेबलेट्स से प्रतिस्पर्धा करने के लिए इसमें हाई रिफ्रेश रेट के साथ OLED पैनल वाला डिस्प्ले, बड़ी बैटरी, ज्यादा स्टोरेज दी जा सकती हैं।

ये पढ़ें: IP69 रेटिंग के साथ आने वाले फ़ोन

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को Twitter, Facebook, Instagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं। 

Akash SharmaAkash Sharma
आकाश शर्मा BCA ग्रेजुएट हैं टेक्नोलॉजी की दुनिया में होने वाली डवलपमेंट को काफी बारीकी से फॉलो करते है | वह पिछले दो वर्षों से एक content writer के रूप में काम कर रहे हैं।

Related Articles

Image2026 में उपलब्ध बेहतरीन 5G स्मार्टफोन – Best Smartphones 2026

भारत में 5G आए अब कुछ साल बीत चुके हैं, और आज ₹15,000 के फोन से लेकर ₹2 लाख के फोल्डेबल तक लगभग हर नया स्मार्टफोन 5G के साथ ही आता है। लेकिन 2026 में सबसे ज़्यादा बदलाव इनकी कीमतों में दिखा है, क्योंकि मेमोरी चिप्स के बढ़ते दामों के बीच कई फोन अपनी लॉन्च …

Imageअप्रैल में लॉन्च होने वाले OnePlus Nord CE 4 क्या आपको इंतज़ार करना चाहिए? – लॉन्च से पहले सामने आयी ये सारी जानकारी

OnePlus ने कुछ ही साल पहले अपनी Nord सीरीज़ की शुरुआत की थी, जिसके साथ कंपनी मिड-रेंज बाज़ार में अपनी पकड़ बनाने की कोशिश कर रही है। आने अगले सप्ताह 1 अप्रैल, 2024 को OnePlus का नया मिड-रेंज स्मार्टफोन OnePlus Nord CE 4 भारतीय बाज़ार में लॉन्च होगा। सम्भावना है कि इसे 25,000 से 30,000 …

ImageRedmi 10 Prime की भारत में लॉन्च डेट सामने आयी; क्या आपको भी इस कीमत पर इसका इंतज़ार

Xiaomi की सब-ब्रांड Redmi का Redmi 10 Prime जल्दी ही भारत में एंट्री करने वाला है। Xiaomi की तरफ से भी इसका टीज़र सामने आ चुका है। साथ ही इसके कुछ मुख्य फ़ीचर भी कंपनी बता चुकी है। अगर हम पहले सामने आयी ख़बरों को मानें तो ये फ़ोन हाल ही में चीन में लॉन्च …

ImageiQOO Neo 12 का पहला लुक आया सामने, मिलेगी 185Hz 2K स्क्रीन और फोन के अंदर कूलिंग फैन

एक नज़र में : iQOO ने अपने नए फोन iQOO Neo 12 के टीज़र जारी कर दिए हैं, जिनमें पहली बार इसका डिज़ाइन और डिस्प्ले सामने आया है। कंपनी के अनुसार इसमें 185Hz रिफ्रेश रेट वाली 2K स्क्रीन मिलेगी, यानी ये फोन रिफ्रेश रेट में iQOO के फ्लैगशिप iQOO 16 (165Hz) से भी आगे रहेगा। …

ImageOnePlus Pad 2 Pro: दमदार चिपसेट, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचरों के साथ लॉन्च की तैयारी

OnePlus Pad और Pad 2 के बाद कंपनी इस साल अपने टैबलेट लाइनअप में एक और नया टैबलेट जोड़ने की तैयारी में है – OnePlus Pad 2 Pro। चीन से एक नयी लीक सामने आयी है, जो बताती है कि आने वाला ये डिवाइस OnePlus का अब तक का सबसे एडवांस्ड Android टैबलेट हो सकता …

Discuss

Be the first to leave a comment.