OnePlus Pad 2 Pro: दमदार चिपसेट, बड़ी बैटरी और प्रीमियम फीचरों के साथ लॉन्च की तैयारी

Main Image
  • Like
  • Comment
  • Share

OnePlus Pad और Pad 2 के बाद कंपनी इस साल अपने टैबलेट लाइनअप में एक और नया टैबलेट जोड़ने की तैयारी में है – OnePlus Pad 2 Pro। चीन से एक नयी लीक सामने आयी है, जो बताती है कि आने वाला ये डिवाइस OnePlus का अब तक का सबसे एडवांस्ड Android टैबलेट हो सकता है।

OnePlus Pad 2 Pro में Snapdragon 8 Elite चिपसेट मिलने की उम्मीद है, जो इस समय एंड्राइड डिवाइस के लिए सबसे बेहतरीन परफॉर्मेंस देने वाला चिप है। स्टोरेज और रैम की बात करें तो, इसमें 16GB की LPDDR5X RAM मिल सकती है और स्टोरेज 1TB तक, जो कि UFS 4.0 स्टोरेज का होगी।

OnePlus Pad 2 Pro स्पेसिफिकेशन

नयी लीक के अनुसार, OnePlus Pad 2 Pro में 13.2-इंच का LCD डिस्प्ले दिया जाएगा, जो 3.4K रिज़ॉल्यूशन के साथ शार्प और ब्राइट विजुअल्स देने में सक्षम होगा। कैमरा सेटअप की बात करें तो, टैबलेट में 13MP का रियर कैमरा और 8MP का फ्रंट कैमरा मिल सकता है, जो वीडियो कॉलिंग के लिए अच्छा है।

OnePlus Pad 2 Pro में 10,000mAh की बैटरी मिलने की उम्मीद है। हालांकि, इसकी फास्ट चार्जिंग स्पीड (67W या 80W) को लेकर अभी तक कन्फर्मेशन नहीं मिला है, लेकिन उम्मीद है कि यह टैबलेट बैटरी बैकअप के मामले में शानदार होगा।

OnePlus Pad 2 Pro

कब लॉन्च होगा OnePlus का नया टैबलेट

फिलहाल, ये स्पष्ट नहीं है कि OnePlus इस डिवाइस को ग्लोबली लॉन्च करेगा या इसे सिर्फ चीन तक सीमित रखेगा। लेकिन चूँकि OnePlus के पहले दो टैबलेट भी भारत में उपलब्ध हैं, तो इसे देखते हुए, पूरी उम्मीद है।

कीमत की बात करें तो, OnePlus Pad 2 Pro की कीमतें ₹50,000 से ₹60,000 के बीच होने की संभावना है। ये OnePlus Pad 2 (₹39,999) और OnePlus Pad (₹37,999) से थोड़ा महंगा होने के आसार हैं, क्योंकि इसमें फ्लैगशिप चिपसेट है और इसके अन्य फीचर भी प्रीमियम हो सकते हैं।

अब देखना ये है कि OnePlus अपने इस नए डिवाइस को लेकर ऑफिशियल अनाउंसमेंट कब करता है।

अधिक जानकारी के लिए आप Smartprix को TwitterFacebookInstagram, और Google News पर फॉलो कर सकते हैं। मोबाइल फोन, टेक, गाइड या अन्य खबरों के लिए आप Smartprix पर भी विज़िट कर सकते हैं।

Pooja ChaudharyPooja Chaudhary
Pooja has been covering technology and gadgets for more than 5 years. Most of her work has been centred around smartphones and smartphone apps, but she occasionally likes to dabble with content on people and relationships. She is also a bit of a TV junkie and is often trying to make time to catch up with her favourite shows and classic movies.

Related Articles

Imageपहले से महंगे iPhone अब और महंगे – जानिए iPhone 18 Pro Max की कीमत क्यों बना सकती है रिकॉर्ड

iPhone 18 Pro Max लॉन्च होने में अभी कुछ हफ्ते बाकी हैं, लेकिन इसकी कीमत को लेकर चर्चा अभी से तेज़ हो गई है। एक नई रिसर्च रिपोर्ट का दावा है कि ये Apple का अब तक का सबसे महंगा iPhone साबित हो सकता है। अगले साल नया iPhone लेने की प्लानिंग कर रहे लोगों …

ImageOnePlus Pad 4 लॉन्च: बड़ी स्क्रीन और दमदार बैटरी के साथ जानें इसकी कीमतें

OnePlus ने भारत में अपना नया OnePlus Pad 4 लॉन्च कर दिया है और इस बार कंपनी ने इसे सिर्फ एंटरटेनमेंट तक सीमित नहीं रखा है। खास बात ये है कि यह टैबलेट अब सिर्फ वीडियो देखने के लिए नहीं, बल्कि काम करने के लिए भी तैयार किया गया है। स्टायलस और कीबोर्ड सपोर्ट के …

ImagePoco X8 Pro Series की लॉन्च डेट कन्फर्म, दमदार Dimensity चिप और बड़ी बैटरी के साथ आ सकते हैं नए फोन

Poco ने अपनी अगली Poco X8 Pro Series की लॉन्च डेट आधिकारिक तौर पर कन्फर्म कर दी है। कंपनी इस सीरीज़ के स्मार्टफोनों को 17 मार्च को एक ऑनलाइन इवेंट में पेश करेगी। उम्मीद है कि इस लाइनअप में Poco X8 Pro और Poco X8 Pro Max जैसे दो मॉडल शामिल हो सकते हैं। हालांकि …

ImageOnePlus N6 8,000mAh दमदार बैटरी के साथ लॉन्च – एक बार चार्ज पर चलेगा कई दिन, जानिए कीमत

OnePlus ने भारत में एक नया बजट स्मार्टफोन पेश किया है, जिसका नाम OnePlus N6 है। Nord CE6 Lite (रिव्यू) के नीचे के सेगमेंट में आया यह नया N-सीरीज़ डिवाइस लंबी बैटरी लाइफ, मज़बूती से जुड़े फ़ीचर्स और जाना-पहचाना OxygenOS अनुभव अपेक्षाकृत किफ़ायती कीमत पर लेकर आया है। OnePlus N6 को हरे (Fresh Mint) और …

ImageMoto G77 Power के 5 बेहतरीन विकल्प, इसी दाम में कोई देगा AMOLED स्क्रीन, तो कोई दमदार प्रोसेसर

Motorola ने कल भारत में Moto G77 Power लॉन्च किया है। इसकी सबसे बड़ी खूबी है 7000mAh की दमदार बैटरी, और शुरुआती कीमत ₹25,999 रखी गई है, जो बैंक और एक्सचेंज ऑफर के साथ करीब ₹23,999 तक आ जाती है। बैटरी के मामले में यह फोन वाकई भरोसेमंद लगता है, लेकिन इसका डिस्प्ले LCD है, …

Discuss

Be the first to leave a comment.